#भरतपुर। गहनौली थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव में खेत पर दवा छिड़कते समय 36 वर्षीय किसान पुष्पेंद्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास काम कर रहे लोगों ने तुरंत उसे रूपवास अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया है। हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत सिंह के अनुसार मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 16, 2026