Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image

#भरतपुर। गहनौली थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव में खेत पर दवा छिड़कते समय 36 वर्षीय किसान पुष्पेंद्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास काम कर रहे लोगों ने तुरंत उसे रूपवास अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया है। हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत सिंह के अनुसार मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 16, 2026

MORE NEWS

#क्या_सच_में_हर_नागरिक_आजाद_है?
भरतपुर। चिकसाना में एक्सपायरी डेट के दूध की खीर खाने से एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। जब पीड़ित व्यक्ति इसकी शिकायत करने दुकान पर पहुंचा, तो दबंगों ने उसके साथ ही अभद्रता कर दी। आजादी के आठ दशक बाद भी दबंगों के आगे आम इंसान की यह लाचारी गंभीर सवाल खड़े करती है।

#क्या_सच_में_हर_नागरिक_आजाद_है? भरतपुर। चिकसाना में एक्सपायरी डेट के दूध की खीर खाने से एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। जब पीड़ित व्यक्ति इसकी शिकायत करने दुकान पर पहुंचा, तो दबंगों ने उसके साथ ही अभद्रता कर दी। आजादी के आठ दशक बाद भी दबंगों के आगे आम इंसान की यह लाचारी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 16, 2026

अलवर में अमित शाह का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में लिया।

अलवर में अमित शाह का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में लिया।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 16, 2026

#बिजली_विभाग_वालों_जागो!
भरतपुर। सुरक्षा दावों की हवा निकालता बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। विजय नगर बरसों नगला में बीच रास्ते खुला पड़ा बिजली का ट्रांसफार्मर अब लोगों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुका है। मानसून के इस मौसम में जहां जमीन में करंट फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, वहीं विभाग की इस जानलेवा लापरवाही से स्थानीय निवासी, मासूम बच्चे और बेजुबान मवेशी हर पल मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। ​प्रशासनिक संवेदनहीनता का आलम यह है कि शिकायतों के बावजूद इस जानलेवा जाल को सुरक्षित जाली या कवर से ढका नहीं गया है। स्थानीय निवासी मोनू सिंह होडलिया सहित क्षेत्रवासियों का गुस्सा चरम पर है। बिजली विभाग की यह उदासीनता साफ दर्शाती है कि आमजन की सुरक्षा उनके लिए कोई प्राथमिकता नहीं है।

#बिजली_विभाग_वालों_जागो! भरतपुर। सुरक्षा दावों की हवा निकालता बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। विजय नगर बरसों नगला में बीच रास्ते खुला पड़ा बिजली का ट्रांसफार्मर अब लोगों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुका है। मानसून के इस मौसम में जहां जमीन में करंट फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, वहीं विभाग की इस जानलेवा लापरवाही से स्थानीय निवासी, मासूम बच्चे और बेजुबान मवेशी हर पल मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। ​प्रशासनिक संवेदनहीनता का आलम यह है कि शिकायतों के बावजूद इस जानलेवा जाल को सुरक्षित जाली या कवर से ढका नहीं गया है। स्थानीय निवासी मोनू सिंह होडलिया सहित क्षेत्रवासियों का गुस्सा चरम पर है। बिजली विभाग की यह उदासीनता साफ दर्शाती है कि आमजन की सुरक्षा उनके लिए कोई प्राथमिकता नहीं है।

Bharatpur, Bharatpur | Aug 16, 2026