Public App Logo
Profile Picture

Kailash Vishwakarma

@kailashvish781
1200Followers
0Following
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सासरी पिपलिया से करीब 65 पेटी अवैध शराब पकड़ने की सूचना...
Coming soooon....adv
गलत लोग  जिंदगी से निकल जाए यह भी एक तरह की बरकत है..!!!!
100 किमी की रफ्तार से दौड़ती स्कूल बस का वीडियो सामने आया, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

मंदसौर। मंदसौर बायपास पर एमआईटी की ओर से पिपलिया मंडी की तरफ जा रही एक निजी स्कूल बस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बस तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने वाले वाहन चालक के अनुसार, बस की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास थी।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 29 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने बनाया। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल बसों की गति और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्कूल बस में बच्चों के सफर के दौरान चालक की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि बस निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज दौड़ रही थी, तो यह गंभीर सुरक्षा का विषय है। हालांकि, वीडियो के आधार पर बस की वास्तविक गति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इस मामले में वीडियो की जांच कर स्कूल बस की गति, चालक के दस्तावेज और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करेंगे?
पढ़ाई के लिए मां ने डांटा तो घर से निकली 12 वर्षीय बालिका, शामगढ़ स्टेशन पर मिली

जीआरपी शामगढ़ ने परिजनों की तलाश कर बालिका को सकुशल सौंपा

शामगढ़। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 12 वर्षीय बालिका ट्रेन में बैठकर शामगढ़ पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पर अकेली भटकती मिली बालिका को जीआरपी थाना शामगढ़ की टीम ने सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और परिजनों से संपर्क कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को शामगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक रूपेंद्र भदौरिया, आरक्षक बलवंत एवं महिला आरक्षक प्रीति को एक बालिका अकेली बैठी मिली। पूछताछ में बालिका ने खुद को झाबुआ जिले का निवासी बताया। जीआरपी टीम उसे सुरक्षित थाने लेकर पहुंची और भोजन कराया।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक ममता अलावा के निर्देशन में पुलिस टीम ने बालिका को विश्वास में लेकर पूछताछ की। बालिका ने बताया कि वह ग्राम असालिया, थाना पेटलावद, जिला झाबुआ की रहने वाली है। पढ़ाई नहीं करने पर मां ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गई और ट्रेन में बैठकर शामगढ़ पहुंच गई।

जीआरपी ने बालिका से उसके पिता मुकेश मैड़ा का मोबाइल नंबर लेकर परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर माता-पिता, रिश्तेदार और ग्राम सरपंच शामगढ़ थाने पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जीआरपी ने बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
नाम कन्हैयालाल प्रजापत पिता रामलाल प्रजापत 24 वर्ष (ड्राइवर ) निवासी जमुनिया मीणा जिला मंदसौर प्रिंस बस पर ड्राइवरी करता था जो की नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के रणायरा ढाबे पर दि. 21-8-2026 रात 10 बजे ढाबे पर खाना खाने के बाद से लापता है।अगर किसको भी दिखाई दे तो इस नम्बर पर सम्पर्क करें 8966922485 बद्रीलाल प्रजापत  जमुनिया मीणा जिला मंदसौर
शामगढ़ के लिए एक और सामान्य घटना समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर निजी वाहन से गर्भवती महिला को ले जाया गया मंदसौर
गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 221 किलो डोडाचूरा जब्त

गरोठ। थाना प्रभारी बलबीर सिंह यादव के निर्देशन में गरोठ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के पावरट्रैक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 221 किलो डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया, जबकि आरोपी गोविंद पिता विष्णु निवासी नारिया बुजुर्ग फरार हो गया। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 4.42 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

होम डिपार्टमेंट ने भी सराहा

मध्य प्रदेश होम डिपार्टमेंट ने गरोठ पुलिस की इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सराहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बलबीर सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक जसराज सिंह चंदेल एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी बलबीर सिंह यादव ने कार्रवाई की पूरी जानकारी देते हुए बताया... देखिए वीडियो।
व्यवसायिक गरबा, महिलाओं की सुरक्षा एवं अश्लील गीतों पर गरबे पर रोक को लेकर तीन थानों में सौंपा ज्ञापन
मंदसौर। सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू जागरण मंच ने पुरे मालवा में एक साथ क्षेत्रीय थानों पर ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर व्यवसायिक गरबों को अनुमति नहीं देने की मांग की थी। इस तारतम्य में पुरे मालवा में थानों पर ज्ञापन सौपे गए। 
ज्ञापन के माध्यम से रखी मुख्य मांगे
सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गाँधी चौराहे पर एकत्रित हुए। वहाँ से शहर कोतवाली थाना पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य मांगे रखी। ज्ञापन में कहा है गया कि नवरात्री हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। गरबा एवं देवी आराधना हमारी लोक सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इस पवित्र परंपरा को केवल व्यावसायिक, मनोरंजन, प्रवेश शुल्क, पास बाजार आधारित आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना के प्रतिकूल है। सकल हिंदू समाज मांग करता है कि नवरात्रि का पावन पर्व मां की आराधना का पर्व है, इस अवसर पर आयोजित होने वाले गरबों में उन्हीं गरबा पांडाल को अनुमति प्रदान की जाए जो विधिवत 9 दिवस माता जी की मूर्ति/तस्वीर लगाकर आराधना पूजा अर्चना करें। एक या दो दिवस गरबा नाइट इवेंट के लिए जो गरबे आयोजित होते हैं उन्हें बिल्कुल अनुमति प्रदान नहीं की जाए। गरबे खेलने आने वाली महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचने की जवाबदारी गरबा आयोजन समिति की हो यह सुनिश्चित किया जाए। गरबा पांडाल में महिलाओं बालिकाओं को पूर्ण सुरक्षा दी जाए तथा उनके कोई भी फोटो ना खींचे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। गरबा पांडाल में एंट्री पास नहीं हो। गरबा पांडाल में किसी भी विधर्मी का प्रवेश ना हो। गरबे धार्मिक भजन पर ही आयोजित हो किसी अश्लील गाने पर गरबे ना हो।
हमारा उद्देश्य किसी धार्मिक उत्सव पारंपरिक गरबा आस्था अथवा शांतिपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन का विरोध करना नहीं है, हमारी आपत्ति गरबे की आड़ में होने वाले ऐसे व्यावसायिक आयोजनों से है जिसमें धार्मिक सांस्कृतिक स्वरूप के स्थान पर व्यावसायिक गरबों को प्राथमिकता दी जाती है।
मंदसौर में सबसे पहले शहर कोतवाली थाने पर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद यशोधर्मन नगर थाने पर ज्ञापन सौंपकर सभी सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ता नई आबाद थाने पर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
पत्रकार का काम किसी समस्या को उजागर करना है..!
 हल करना नहीं..!!
*एनआरआई बनकर शादी का झांसा, विदेशी गिफ्ट और कस्टम ड्यूटी के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी*
💥💥💥💥
(कैलाश विश्वकर्मा)
🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴
*शामगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश, मुख्य सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार*
💥💥💥💥💥💥💥
मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी का रिश्ता तलाश रही शामगढ़ क्षेत्र की एक महिला को साइबर ठगों ने एनआरआई बनकर अपने जाल में फंसाया। नकली फोटो, कथित परिजनों से व्हाट्सऐप पर बातचीत और शादी का भरोसा दिलाने के बाद ठगों ने विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने की कहानी रची। इसके बाद कस्टम ड्यूटी, प्रोसेसिंग फीस और पार्सल छुड़ाने के नाम पर महिला से अलग-अलग बैंक खातों में करीब साढ़े 7 लाख रुपये जमा करवा लिए। शिकायत के बाद मंदसौर पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में गिरोह द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठकर 100 से अधिक साइबर घटनाओं को अंजाम देने तथा 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े होने की बात भी जांच में सामने आई है। ठगी के लिए 150 से अधिक म्यूल बैंक खातों और मोबाइल सिम का इस्तेमाल किया गया।

*शादी के भरोसे से ठगी तक*

आलमगढ़ निवासी पीड़िता ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल अपडेट किया था। इसी दौरान आरोपी ने उससे संपर्क किया और खुद को एनआरआई बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने नकली फोटो भेजे तथा कथित परिजनों से व्हाट्सऐप पर बातचीत करवाकर शादी का भरोसा कायम किया।

जब पीड़िता पूरी तरह विश्वास में आ गई तो उसे बताया गया कि विदेश से उसके लिए महंगा गिफ्ट भेजा गया है। इसके बाद गिफ्ट कस्टम विभाग में पकड़े जाने की बात कहकर कभी कस्टम ड्यूटी, कभी प्रोसेसिंग फीस और कभी पार्सल छुड़ाने के नाम पर रकम मांगी गई। आरोपी कस्टम अधिकारी बनकर फोन भी करते थे। लगातार दबाव और डर के बीच पीड़िता ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब साढ़े 7 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

*शिकायत से खुली गिरोह की परतें*

ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की। मामले में थाना शामगढ़ पर अपराध क्रमांक 282/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्र और *एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय* के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई।

*डेढ़ माह तक तकनीकी जांच, 15 दिन राज्यों में तलाश*

विशेष टीम ने करीब डेढ़ से दो माह तक मामले से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। मोबाइल नंबर, बैंक खातों और अन्य तकनीकी तथ्यों की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने करीब 15 दिन तक अलग-अलग राज्यों में रहकर आरोपियों की तलाश की।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान के जयपुर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस बिहार के अरवल जिले तक पहुंची और गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने मुख्य सरगना सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

*अलग-अलग टीम, अलग-अलग जिम्मेदारी*

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह में हर सदस्य को अलग जिम्मेदारी दी गई थी। एक टीम म्यूल बैंक खाते और मोबाइल सिम उपलब्ध कराती थी। बड़ी संख्या में मोबाइल सिम आगरा, फिरोजाबाद, दिल्ली और बिहार से प्राप्त किए गए थे। कुछ सिम और बैंक खाते भोपाल से भी लिए गए थे।

दूसरी टीम अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बनाकर रहती थी। समय-समय पर ठिकाने बदल दिए जाते थे। इस टीम का काम ठगी की रकम निकालना और उसे सीडीएम खातों में जमा करना था। गिरोह का मुख्य व्यक्ति अलग-अलग खातों में जमा रकम की जानकारी रखता था और सदस्यों को रकम निकालने तथा दूसरे खातों में जमा करने के निर्देश देता था।

*खाता फ्रीज होते ही मोबाइल और सिम नष्ट*

गिरोह के सदस्य साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल, सिम और बैंक खातों का निजी कार्य में इस्तेमाल नहीं करते थे। जैसे ही कोई बैंक खाता फ्रीज होता, मोबाइल फोन, सिम, पासबुक और एटीएम कार्ड नष्ट कर दिए जाते थे। इसके बाद अगले अपराध के लिए नए मोबाइल, सिम और बैंक खाते हासिल किए जाते थे।

पुलिस के अनुसार प्रत्येक मोबाइल फोन के पीछे एक स्लिप रखी जाती थी, जिसमें संबंधित व्यक्ति का नाम और बैंक खाता नंबर लिखा होता था। एक मोबाइल और सिम का इस्तेमाल एक ही मामले में किया जाता था तथा दूसरे मामले के लिए नया सेटअप तैयार किया जाता था।

*22 मोबाइल, 30 सिम और 5 एटीएम जब्त*

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत 30 मोबाइल सिम और 5 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। इसके अलावा विभिन्न बैंक खातों में जमा 8 लाख रुपये से अधिक की राशि को फ्रीज कराया गया है। पुलिस के अनुसार न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद वैधानिक प्रावधानों के तहत राशि पीड़ित को वापस दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

*छह आरोपी गिरफ्तार*

गिरफ्तार आरोपियों में त्रिलोकी कुमार उम्र 26 वर्ष, शिवम गुप्ता उम्र 25 वर्ष, बबलू कुशवाह उम्र 25 वर्ष, गुंजन गुप्ता उम्र 29 वर्ष और शशि कुमार उम्र 24 वर्ष, सभी निवासी भेलाही, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार तथा टोनी कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी छपिया, गोपालगंज, बिहार शामिल हैं।

*विशेष टीम की कार्रवाई*

कार्रवाई में उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह कनेश, उपनिरीक्षक ओपी राठौर, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र सैनी, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, प्रधान आरक्षक मुजफ्फर, आरक्षक मनीष बघेल, आरक्षक हरिओम मालवीय, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह राठौर, आरक्षक हीरालाल यादव, आरक्षक इरफान खान, आरक्षक धर्मेश बैरागी, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक प्रेम सिंह रावत एवं महिला आरक्षक रेखा भाटी की भूमिका रही।

*पुलिस की अपील*

मंदसौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मेट्रिमोनियल साइट या सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से संपर्क होने पर सावधानी बरतें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन ट्रेडिंग या लुभावने ऑफर के नाम पर भेजे गए झांसे में न आएं और पिन, ओटीपी, पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
🏠 घर, मकान या दुकान के लिए चाहिए सुंदर लकड़ी का छोटा मंदिर? 🛕✨

मंदिर ही मंदिर मिलेंगे लकड़ी से बने आकर्षक और सुंदर छोटे मंदिर। अपने घर की पूजा के स्थान को दें खास और पारंपरिक रूप।

📍 महेश विश्वकर्मा
रुणीजा रोड, सुवासरा
📞 संपर्क: 942-400-0811

अपनी पसंद का सुंदर मंदिर बनवाने के लिए आज ही संपर्क करें।
भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 लाख की एमडी और 4.7 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। भानपुरा थाना पुलिस ने भैसोदामंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 120 ग्राम एमडी, 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा, एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला के निर्देशन में उप निरीक्षक धर्मेश यादव एवं चौकी प्रभारी भैसोदामंडी की टीम ने भैसोदामंडी बस स्टैंड के पास आम रोड पर कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से धीरप लाल मेहर पिता इन्द्रलाल मेहर, उम्र 23 वर्ष, निवासी सादरे का खेड़ा, थाना डग, जिला झालावाड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम एमडी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये, तथा 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा, जिसकी कीमत करीब 9,400 रुपये बताई गई है। इसके अलावा बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और करीब 15 हजार रुपये कीमत का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
सनातनियों के भी तो 60 मंदिर हटाए थे तब तो कोई बवाल नहीं हुआ अब क्यों..??
सीतामऊ विधार्थी परिषद द्वारा बीईओ ऑफिस को ताला लगाया ,फर्जी नियुक्ति मामले में
गरोठ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के समीप बिना NOC के संचालित श्री कृष्ण बायो फ़्यूल डीज़ल पम्प को गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने किया सील किया.आज सुबह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और खाद्य विभाग के साथ बिना कलेक्टर की NOC के संचालित बायो डिज़ल पम्प को प्रकरण बना कर सील कर किया गया
दलौदा ग्राम पंचायत में रिश्वतखोरी का आरोप! लोन के लिए एनओसी देने के बदले ₹5 हजार की मांग, ₹4 हजार में बात तय होने के बाद EOW ने सरपंच दुर्गा कैथवास और सरपंच प्रतिनिधि अनिल कैथवास को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। शिकायतकर्ता विक्रम सिंह की शिकायत पर कार्रवाई। फरियादी विक्रम सिंह ने जानकारी दी
सीतामऊ में अज्ञात बदमाश ने महिला से मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। खींचतान के दौरान मंगलसूत्र टूटकर महिला के हाथ में आ गया, जिससे वह बच गया। घटना के बाद पीड़िता  निवासी कोटेश्वर कॉलोनी ने सीतामऊ थाने पहुंचकर पुलिस को  आवेदन दिया।
4000 के पीछे सरपंची नप गई..!!
परम मित्र *मनीष  जी शर्मा* एडवोकेट सीतामऊ वकील साहब को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं माता रानी का आशीर्वाद बना रहे... *दिल से❤️ बधाई शुभकामनाएं*
दलौदा में चोरों ने दो सूने मकानों को बनाया निशाना
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/> -: दलौदा रेलवे फाटक स्थित माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे सेठिया विहार में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने दो सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। आवाज सुनकर रहवासियों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन चोर मौके से फरार हो गए। सूचना पर दलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची!!!!
पिपलियामंडी।खात्याखेड़ी मार्ग स्थित तुरंत बालाजी मंदिर में चैनल गेट के ताले तोड़कर चोरी,दान पेटी ले उड़े चोर ।
कल बैंक खुले रहेंगे बैंकों ने अपनी हड़ताल टाल दी है..!!
भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच आज रात हुई बैठक के बाद बैंक हड़ताल टाल दी गई
दूध के नाम पर बनाया जा रहा था मिलावटी पदार्थ, खेजड़िया भूप में कथित नकली दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़

डिटर्जेंट, पाम ऑयल, विभिन्न केमिकल और मिक्सर समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

मंदसौर/सुवासरा। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़िया भूप गांव में पुलिस ने कथित तौर पर नकली दूध तैयार करने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कार्रवाई में मौके से दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही बड़ी मात्रा में सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। इनमें डिटर्जेंट, पाम ऑयल, विभिन्न प्रकार के केमिकल, मिक्सर सहित अन्य सामान शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस को क्षेत्र में नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान की जानकारी जुटाई और इसके बाद खेजड़िया भूप स्थित परिसर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर ऐसी सामग्री और उपकरण मिले, जिनका इस्तेमाल कथित रूप से दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था।

डिटर्जेंट और पाम ऑयल सहित कई सामग्री बरामद

पुलिस के अनुसार मौके से डिटर्जेंट, पाम ऑयल, अलग-अलग प्रकार के केमिकल, मिक्सर तथा नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों को मिलाकर दूध जैसा पदार्थ तैयार किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार किया जा रहा पदार्थ कहां और किस माध्यम से सप्लाई किया जाता था।

स्वास्थ्य से खिलवाड़ की आशंका

दूध रोजमर्रा के खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका उपयोग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग करते हैं। ऐसे में यदि दूध के नाम पर केमिकल और अन्य गैर-खाद्य सामग्री से तैयार पदार्थ लोगों तक पहुंच रहा था, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री की वास्तविक प्रकृति और उसके इस्तेमाल को लेकर आगे जांच की जा रही है। खाद्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तैयार किए जा रहे पदार्थ में कौन-कौन से रसायन इस्तेमाल किए जा रहे थे और उसका स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

सप्लाई नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित नकली दूध तैयार करने का काम कब से चल रहा था, तैयार पदार्थ को किन क्षेत्रों में भेजा जाता था और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। पुलिस सप्लाई चैन से जुड़े लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

मिलावटखोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जब्त सामग्री और तैयार किए जा रहे कथित दूध की गुणवत्ता तथा उसमें इस्तेमाल रसायनों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

खेजड़िया भूप में सामने आए इस मामले ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर उन्हें बाजार तक पहुंचाया जा रहा था, तो इसकी निगरानी और रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को और सतर्क रहने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।