
#हनुमानगढ़ राज्य स्तरीय अण्डर 23 पुरुष प्रतियोगिता हेतु हनुमानगढ़ टीम का चयन ट्रायल 02 अक्टूबर को।
संगरिया की आवाज़।
राज्य स्तरीय अण्डर 23 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जिले की प्रतिनिधि टीम के चयन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल शुक्रवार , दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को प्रातः 07:30 बजे से जिला क्लब क्रिकेट मैदान, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा।
जिला क्रिकेट संघ, हनुमानगढ़ के सचिव श्री मनीष धारणिया Manish Dharnia ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में भाग लेने की पात्रता केवल हनुमानगढ़ जिले के मूल निवासी खिलाड़ियों की ही होगी।
उक्त चयन ट्रायल हेतु 01-09-2003 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही पात्र होंगे।
इच्छुक खिलाड़ियों से अपेक्षा की जाती है कि वे समय का पालन करते हुए निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रातः 07:30 बजे उपस्थित रहें।
ट्रायल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को नीचे दर्शाए गए दस्तावेजों की मूल एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है:
• खिलाड़ी एवं उनके पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र / वैध पासपोर्ट
• खिलाड़ी, माता एवं पिता का आधार कार्ड (खिलाड़ी के आधार कार्ड की फोटो 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद की हो )
• राशन कार्ड
• पिछले तीन वर्षों की शैक्षणिक अंक तालिकाएं
• हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट आकार की दो रंगीन फोटो
इसके अतिरिक्त, सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान निर्धारित सफेद क्रिकेट किट पहनकर आना अनिवार्य होगा।
संघ ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
चयन समिति द्वारा चयनित टीम हनुमानगढ़ का प्रतिनिधित्व आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी।
Vijay Singh Beniwal ✍️
संगरिया की आवाज़