Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

News in Sangaria

स्मार्ट सिटी संगरिया 
एक और समस्या
🚌 स्मार्ट सिटी संगरिया में एक छोटी-सी सुविधा, बड़ा बदलाव
संगरिया की आवाज़ 
संगरिया के मुख्य बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और यात्री आते-जाते हैं। ऐसे सार्वजनिक स्थान पर सुलभ शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था होना मूलभूत आवश्यकता है।
वर्तमान में परिसर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि स्थायी सुविधा तैयार होने में समय लग रहा है तो प्रशासन द्वारा फिलहाल अस्थायी यूरिनल की व्यवस्था भी की जा सकती है।
हमारा उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि संगरिया की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाकर उनका सकारात्मक समाधान करवाना है।
🙏 एसडीएम श्रीमान जय कौशिक जी, नगरपालिका प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी इस समस्या को प्राथमिकता से संज्ञान में लेकर मुख्य बस स्टैंड पर जल्द से जल्द उचित शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था करवाएं।
एक छोटी-सी सुविधा हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत बन सकती है।
📢 संगरिया को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों का सहयोग जरूरी है।
Vijay Singh Beniwal
संगरिया की आवाज़। 
Jai Kaushik 
Apex Women's Club Sangaria  
#संगरिया_की_आवाज #स्मार्ट_सिटी_संगरिया #संगरिया #जनसमस्या #मुख्य_बस_स्टैंड #स्वच्छ_संगरिया #प्रशासन_का_ध्यान

स्मार्ट सिटी संगरिया एक और समस्या 🚌 स्मार्ट सिटी संगरिया में एक छोटी-सी सुविधा, बड़ा बदलाव संगरिया की आवाज़ संगरिया के मुख्य बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और यात्री आते-जाते हैं। ऐसे सार्वजनिक स्थान पर सुलभ शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था होना मूलभूत आवश्यकता है। वर्तमान में परिसर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि स्थायी सुविधा तैयार होने में समय लग रहा है तो प्रशासन द्वारा फिलहाल अस्थायी यूरिनल की व्यवस्था भी की जा सकती है। हमारा उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि संगरिया की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाकर उनका सकारात्मक समाधान करवाना है। 🙏 एसडीएम श्रीमान जय कौशिक जी, नगरपालिका प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी इस समस्या को प्राथमिकता से संज्ञान में लेकर मुख्य बस स्टैंड पर जल्द से जल्द उचित शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था करवाएं। एक छोटी-सी सुविधा हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत बन सकती है। 📢 संगरिया को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों का सहयोग जरूरी है। Vijay Singh Beniwal संगरिया की आवाज़। Jai Kaushik Apex Women's Club Sangaria #संगरिया_की_आवाज #स्मार्ट_सिटी_संगरिया #संगरिया #जनसमस्या #मुख्य_बस_स्टैंड #स्वच्छ_संगरिया #प्रशासन_का_ध्यान

Sangaria, Hanumangarh | Aug 16, 2026

आरोप प्रत्यारोप पर वार्ता

आरोप प्रत्यारोप पर वार्ता

Sangaria, Hanumangarh | Aug 16, 2026

#संगरिया

#संगरिया

Sangaria, Hanumangarh | Aug 16, 2026

संगरिया 
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर तिरंगा यात्रा

संगरिया स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर तिरंगा यात्रा

Sangaria, Hanumangarh | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस की शुभ संध्या पर संगरिया भगत सिंह चौक पर तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की शुभ संध्या पर संगरिया भगत सिंह चौक पर तिरंगा यात्रा

Sangaria, Hanumangarh | Aug 15, 2026

Apex Women's Club Sangaria एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया का 15 अगस्त पर सेवा कार्य — पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रतनपुरा में भेंट किए तीन पंखे
संगरिया की आवाज़। 
#संगरिया 15 अगस्त 2026 
#80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया की ओर से पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रतनपुरा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तीन पंखे भेंट किए गए। विद्यालय पहुंचने पर क्लब की सदस्यों का विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ द्वारा दिए गए स्नेहपूर्ण मान-सम्मान के लिए क्लब की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

भेंट किए गए तीन पंखों में एक पंखा संस्था की ओर से तथा दो पंखे क्लब सदस्यों के व्यक्तिगत सहयोग से भेंट किए गए। एक पंखा नीरू गोस्वामी द्वारा तथा दो पंखे पूर्व सचिव ममता गर्ग एवं पूर्व कोषाध्यक्ष नविता गोयल द्वारा संयुक्त रूप से भेंट किए गए।

पूर्व अध्यक्ष Sundri Soni  ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी के गठन के बाद यह एपेक्स वुमन क्लब की पहली सेवा गतिविधि है, जिसमें क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय निदेशक Neelam Soni , अध्यक्ष डॉ. जय श्री शर्मा, सचिव मोनिका जैन, कोषाध्यक्ष साक्षी कुक्कड़, जिला महिला समन्वयक किरण गर्ग , नवरीत कौर, राजश्री सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रतनपुरा की सरपंच श्रीमती सुमन रानी, पंचायत समिति संगरिया की उपप्रधान श्रीमती कमला गोदारा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस अवसर पर नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रतनपुरा की बेटियों दीक्षा एवं कनिष्का को एपेक्स वुमन क्लब की सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने दोनों बेटियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्य विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।

एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह जी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष आभार, जिन्होंने क्लब की सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मान एवं स्नेह प्रदान किया।
संगरिया की आवाज़ 
PM SHRI MGGS Ratanpura ,Sangaria 
Pmshri State School sangaria 
PM Shri Organic Nutrition Garden 
Government College, Sangaria

Apex Women's Club Sangaria एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया का 15 अगस्त पर सेवा कार्य — पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रतनपुरा में भेंट किए तीन पंखे संगरिया की आवाज़। #संगरिया 15 अगस्त 2026 #80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया की ओर से पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रतनपुरा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तीन पंखे भेंट किए गए। विद्यालय पहुंचने पर क्लब की सदस्यों का विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ द्वारा दिए गए स्नेहपूर्ण मान-सम्मान के लिए क्लब की ओर से आभार व्यक्त किया गया। भेंट किए गए तीन पंखों में एक पंखा संस्था की ओर से तथा दो पंखे क्लब सदस्यों के व्यक्तिगत सहयोग से भेंट किए गए। एक पंखा नीरू गोस्वामी द्वारा तथा दो पंखे पूर्व सचिव ममता गर्ग एवं पूर्व कोषाध्यक्ष नविता गोयल द्वारा संयुक्त रूप से भेंट किए गए। पूर्व अध्यक्ष Sundri Soni ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी के गठन के बाद यह एपेक्स वुमन क्लब की पहली सेवा गतिविधि है, जिसमें क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय निदेशक Neelam Soni , अध्यक्ष डॉ. जय श्री शर्मा, सचिव मोनिका जैन, कोषाध्यक्ष साक्षी कुक्कड़, जिला महिला समन्वयक किरण गर्ग , नवरीत कौर, राजश्री सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रतनपुरा की सरपंच श्रीमती सुमन रानी, पंचायत समिति संगरिया की उपप्रधान श्रीमती कमला गोदारा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रतनपुरा की बेटियों दीक्षा एवं कनिष्का को एपेक्स वुमन क्लब की सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने दोनों बेटियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्य विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा। एपेक्स वुमन क्लब (रजि.), संगरिया की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह जी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष आभार, जिन्होंने क्लब की सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मान एवं स्नेह प्रदान किया। संगरिया की आवाज़ PM SHRI MGGS Ratanpura ,Sangaria Pmshri State School sangaria PM Shri Organic Nutrition Garden Government College, Sangaria

Sangaria, Hanumangarh | Aug 15, 2026