#संगरिया_बोलावाली में जांच हुई, रिपोर्ट का इंतजार... छह कामों पर उठे सवाल आरोप : पुरानी चारदीवारी पर खड़ा कर दिया शौचालय , 2.96 रिकॉर्ड लाख का खर्च, 16,740 ईंट और 54 कट्टे सीमेंट का
संगरिया की आवाज़।
संगरिया. ग्राम पंचायत बोलांवाली में विकास कार्यों से जुड़े छह परिवादों की जिला परिषद की टीम ने तथ्यात्मक जांच गुरुवार को पूरी कर ली है। अब ग्रामीणों की नजर जांच रिपोर्ट पर है। जिला परिषद हनुमानगढ़ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रद्धा गोमे के निर्देश पर गठित इस कमेटी में सहायक अभियंता जुल्फीकार, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव सिंह और कनिष्ठ लेखाकार औंकित कुमार शामिल रहे। टीम ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर संबंधित कार्यों और रिकॉर्ड का सत्यापन किया है।
इसी जांच के बीच डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बने शौचालय को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने खर्च और मौके की स्थिति पर सवाल उठाए। सुरेंद्र शर्मा, बंसीलाल, रविंद्र सोनी, अजय, संदीप बिश्नोई, राजेश. "जसविंद्र लखविंद्र, सुमित, हरविंद्र, रोशन आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया शौचालय पहले से बनी चारदीवारी पर ही खड़ा कर दिया, जबकि पंचायत के रिकॉर्ड में निर्माण पर 2 लाख 96 हजार 448 रुपए खर्च दर्शाया है। ग्राम पंचायत ऐप पर उपलब्ध विकास कार्यों की जानकारी बाद ग्रामीणों ने आरटीआई से संबंधित दस्तावेज मांगे। मिली सूचनाओं में शौचालय निर्माण में 16,740 ईंटें और 54 कट्टे सीमेंट है उपयोग होना दर्ज है। ग्रामीणों का कहना कि मौके पर बने छोटे आकार के शौचालय को देख कर दर्ज सामग्री और खर्च के आंकड़े सवाल खड़े करते हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पीएम आवास योजना में मकान निर्माण हेतु करीब 1.20 लाख सहायता राशि प्रावधान है, तो फिर इतने छोटे निर्माण पर करीब तीन लाख रुपए का खर्च कैसे हो गए। हालांकि आरोपों की वास्तविक स्थिति जिला परिषद की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
#वाटिका और सड़क के काम भी जांच के घेरे में
कथित तौर पर संत सेवादास वाटिका, खेलमैदान और गुरुद्वारा से गुवाड़ तक सड़क सहित अन्य विकास कार्यों की शिकायतें सामने आई हैं। इससे पहले सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर पंचायत समिति स्तर कमेटी में शामिल सहायक अभियंता राजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी अरशद हुसैन, कनिष्ठ अभियंता अमित और वरिष्ठ सहायक प्रदीप ने निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट के अनुसार वाटिका में स्वीकृत सीसी ब्लॉक सौंदर्यकरण के बजाय शेड निर्माण व मिट्टी भराई मिली। जबकि ग्रामीणों के अनुसार शेड चंदे से बना था । वहीं, गुरुद्वारा से गुवाड़ तक स्वीकृत सीसी ब्लॉक सड़क व नाली का काम अधूरा पाया गया, जबकि भुगतान होने की बात सामने आई। लोगों ने एक ट्राली मिट्टी पेटे 2300 रुपए दिखाने पर सवाल उठाए। दो कार्यों की पत्रावलियां नहीं मिलने से सत्यापन नहीं हो सका। अब जिला परिषद की ताजा जांच रिपोर्ट से साफ होगा कि शिकायतों में लगाए आरोपों और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज खर्च व कार्य की मौके की स्थिति में कितना अंतर है ।
संगरिया की आवाज़
Rajasthan Police Government of Rajasthan Hanumangarh Police District Collector & Magistrate - Hanumangarh