
श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के सदस्यों के लिए एक दिवसीय ऑनलाईन कार्यशाला आयोजित
---
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन के सभाकक्ष में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं नालसा शिक्षा योजना 2026 के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से अनुगूंज से उद्घोष शीर्षक पर वर्चुअल माध्यम से प्रदेश व्यापी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यशाला के विशेष सत्र का आरंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश और म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मुख्य संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति श्री अल्पेश वाई. कोगजे जी, माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया जी एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित रहें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना है।
कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को सदस्य सचिव म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर सुश्री सुमन श्रीवास्तव, श्री वृजेन्द्र कृष्णा दास, सह अध्यक्ष इस्कॉन उज्जैन, डॉ. शैली धोपे, निर्देशक नृत्युयंजली कथक केन्द्र, सुश्री दर्शना जैन, श्री प्रमोद नायर,श्री अक्षय सोनी, श्री गुरूमुख सिंह लांबा, कु. व्ही. करूणा राव, एवं श्री जितेन्द्र सिंह अति. पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय टीकमगढ़ श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री अशरफ अली, जिला न्यायाधीश श्री ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुण्डिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री आशीष केशरवानी, जिला रजिस्ट्रार श्री मुदित लटौरिया, सहित अन्य न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया एवं अधिक संख्या में श्रवण एवं वाक बाधित प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh