कुंडेश्वर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल जागरूकता कैंप आयोजित
--
सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग एवं सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एमपीजीबी शाखा कुंडेश्वर में बुधवार को डिजिटल जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कैलाश नारायण आर्य, शाखा प्रबंधक श्री आशीष त्रिपाठी एवं एफएलसी श्री नसीम सिद्दीकी उपस्थित रहे।
कैंप के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को मोबाइल के माध्यम से घर बैठे बैंकिंग एवं डिजिटल लेनदेन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें फोन-पे, एटीएम के उपयोग, फंड ट्रांसफर तथा अन्य डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में समझाया गया। साथ ही डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षित लेनदेन के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर श्री कैलाश नारायण आर्य एवं श्री नसीम सिद्दीकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुविधाओं को अपनाने तथा उनका सुरक्षित एवं सहज उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कैंप का उद्देश्य वरिष्ठजनों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी देकर उन्हें सुविधाजनक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर डिजिटल लेनदेन के लिए सक्षम बनाना रहा।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh