सेवा पखवाड़ा अंतर्गत माई भारत ने किए सेवा एवं श्रमदान कार्य
---
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर माई भारत टीकमगढ़ द्वारा मातृ पितृ छाया वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों एवं विचारों को जाना। साथ ही वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसके पश्चात माई भारत द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से ढोंगा खेल परिसर में श्रमदान किया गया। माई भारत स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं द्वारा साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से “प्लास्टिक मुक्त भारत” का संदेश दिया गया। रैली के जरिए आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। सेवा पखवाड़ा की इन गतिविधियों में युवाओं एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh