जिला पंचायत टीकमगढ की सामान्य सभा की बैठक आयोजित
---
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचाय के सभाकक्ष में सामन्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री भक्ति तिवारी, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों के क्षतिग्रस्त भवनों का तत्काल सुधार कार्य कराया जाये। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की समीक्षा कर निर्देश दिए गए कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों को तय समयसीमा ने पूर्ण किया जाये। पतारी से जामुनतलैया मार्ग के निर्माण हेतु संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया जाये। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा कर अनियमित रूप से विद्युत कटौती नहीं करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि बीज वितरण प्रणाली का सतत निरीक्षण समय सीमा में वितरण सुनिश्चित कराया जाये। बीज की गुणवत्ता भी ध्यान रखा जायेे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि डॉक्टर्स एवं स्टाफ की उपस्थिति, स्वास्थ्य जांच, रिपोर्ट इत्यादि का सतत निरीक्षण किया जाये, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई एवं शिक्षकों की कमी की स्थिति नियम अनुसार अतिथि शिक्षक इत्यादि से कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिले की ग्राम पंचायतों के नवाचार - ग्रे वॉटर प्रबंधन हेतु अंडरग्राउंड ड्रेनेज हेतु प्राप्त थ्प्ब्ब्प् - प्ैब् अवॉर्ड सदन को सदन को समर्पित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों को इस उपलब्धि हेतु बधाइयां दी गईं।
सामान्य सभा की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना हेतु माननीय जिला पंचायत सदस्य पदाधिकारीगण के प्रस्ताव, वर्तमान वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हुये नवीन निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा, विभागीय समीक्षा - 1. ग्रामीण यांत्रिकी सेवा।, 2. सिंचाई विभाग, नारायणपुर तालाब के आगामी चुनाव के संबंध में आवश्यक चर्चा, विद्युत विभाग-विद्युत कटौती के मापदण्ड, सीएम हेल्पलाइन की प्रगति एवं कार्यवाही पर चर्चा, कृषि विभाग-सरकारी बीज वितरण प्रणाली पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण, स्वास्थ्य विभाग- आउटसोर्स से नियुक्ति संबंधी जानकारी, पशु विभाग-लंपी वायरस से मवेशियों की सुरक्षा/वैक्सीन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग-कनिष्ठ खाद्य अधिकारी बल्देवगढ़ द्वारा स्व-सहायता समूहों को राशन दुकानों के आबंटन की संख्या एवं स्थिति, शिक्षा विभाग अतिथि शिक्षकों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नियुक्ति, एमडीएम में संलग्न समूहों, पतारी से जामुन तलैया तक एक कि.मी. सड़क के सी.सी./सुदूर सड़क निर्माण कराये जाने सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गये।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh