आईटीआई टीकमगढ़ में करियर काउंसलिंग कैंप आयोजित
---
सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय आईटीआई कॉलेज टीकमगढ़ में छात्र-छात्राओं को करियर एवं रोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को करियर काउंसलिंग कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री गुंजन जैन, आईटीआई प्राचार्य श्री कृष्णा लाल कोरी, एफएलसी श्री नसीम सिद्दीकी एवं आईटीआई कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा। कैंप में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में श्री कैलाश नारायण आर्य द्वारा छात्र-छात्राओं को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर तथा नौकरी प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से समझाया गया।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री गुंजन जैन द्वारा भी विद्यार्थियों को उद्योग, स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कैंप का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सही करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah