गंडक का जलस्तर पीक पर, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट! DM कुमार गौरव ने तटबंधों का लिया जायजा, NDRF-SDRF सक्रिय
नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में बढ़े जलस्राव को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी कुमार गौरव पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन समेत अन्य अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप कर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने आज सबसे पहले साहेबगंज प्रखंड में तिरहुत बांध का निरीक्षण कर तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हुस्सेपुर में उन्होंने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर स्थिति की जानकारी और फीडबैक लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों के बीच पॉलीथिन शीट्स का शीघ्र वितरण और कम्युनिटी किचन शुरू कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद पारू में राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया गया। जयमल डुमरी में लोगों की सहायता के लिए एनडीआरएफ की टीम को तत्काल भेजा गया है।
डीएम ने कहा कि फिलहाल नदियों का जलस्तर पीक पर है और जल्द कमी आने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों से पैनिक नहीं करने, लेकिन पूरी तरह सजग और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है।
#TirhutNow #MuzaffarpurFlood #GandakRiver #KumarGaurav #BiharFlood
Musahri, Muzaffarpur | Sep 30, 2026