माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के तहत उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य के अन्तर्गत मुजफ्फरपुर जिला में भी 21 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर ने कहा कि उत्कृष्ट समन्वय, संचालन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तर से एक-एक पदाधिकारी द्वारा मॉडल स्कूल को गोद लिया गया है। अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद स्थापित कर फीडबैक लें। सरकार के उद्देश्यों एवं छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप गुणवतापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
5 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 1, 2026