बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का उप विकास आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण
राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, कम्युनिटी किचेन में गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश
जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर श्री निशांत सिहारा ने आज सरैया प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों रेवा, बसतपुर एवं रतनपुर डीही का स्थल निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर की स्थिति, प्रभावित परिवारों की संख्या, आवागमन की स्थिति तथा उपलब्ध कराई जा रही राहत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री एवं अन्य जरूरी सुविधाएं समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी रखने तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली किसी भी आवश्यकता अथवा समस्या की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को देने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कम्युनिटी किचेन का किया निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संचालित कम्युनिटी किचेन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किचेन में भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, स्वच्छता व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप कम्युनिटी किचेन का संचालन सुनिश्चित किया जाए। बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने का स्पष्ट निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें आवश्यक राहत एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को तत्परता से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र में सतत निगरानी, त्वरित समन्वय एवं प्रभावी राहत व्यवस्था बनाए रखें, ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
3 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 1, 2026