जिलाधिकारी ने साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत माधोपुर हजारी रिंग बांध एवं माधोपुर हजारी मुख्य बांध का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत माधोपुर हजारी रिंग बांध, वार्ड नंबर-01 तथा माधोपुर हजारी मुख्य बांध का निरीक्षण कर बाढ़ एवं जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिंग बांध की वर्तमान स्थिति, बांध की सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से बांध की स्थिति, जलस्तर तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिंग बांध की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए । उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में बालू भरे बोरे, मिट्टी एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किया जा सके।
उन्होंने स्थानीय स्तर पर जलस्तर एवं बांध की स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
2 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 1, 2026