मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जाए
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में सभी अधिकारी शिकायतो का तेजी से निराकरण कर जिले को अग्रणी बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। सोमवार को आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विभाग वार सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा में निराकरण के निर्देश विभागों को दिए। बताया गया कि राजस्व, सहकारिता, ग्रामीण विकास विभागों की प्रगति सीएम हेल्पलाइन निराकरण में अच्छी है। अन्य विभागों को भी तेज लाने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लाभ उठाकर फील्ड में जाने के दौरान अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करें। इस दौरान प्रगति धीमी पाई जाने पर सीतामऊ तथा गरोठ के एसडीएम को भी अपेक्षाकृत तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया।
कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री जन् विश्वास अभियान के अंतर्गत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पूर्व तैयारी करते हुए बताएं कि शिविर दिवस पर जनहित में कौन-कौन सी गतिविधियां अतिरिक्त रूप से की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कुछ शिकायते मौके पर जाने पर ही हल होगी। जिला कार्यालय प्रमुख का मौके पर जाने का ज्यादा प्रभाव होता है बैठक में कलेक्टर द्वारा मंदसौर कृषि उपज मंडी में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। विगत दिए गए निर्देशों का फॉलो अप कलेक्टर द्वारा लिया गया। जिले में व्यवसाय की स्थापनाओ से शत-प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के निर्देश कलेक्टर ने दिए कोर्ट में अव मानना प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई।
#Mandsaur
#मंदसौर