स्नातक उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले माह देंगे स्कूटर : योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सरकार का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार ने छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति तक रोक दी थी। भाजपा सरकार बनने के बाद यह व्यवस्था फिर शुरू हुई और बकाया छात्रवृत्ति विद्यार्थियों तक पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि पहले बाबूगीरी से भी छात्रवृत्ति में सेंध लगती थी, अब पूरी राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के जरिये विद्यार्थियों के खातों में पहुंच रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अगले महीने 50 हजार बेटियों को स्कूटर दिए जाएंगे।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇