संपूर्ण समाधान दिवस में 178 शिकायतें, 18 का मौके पर निस्तारण
वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने 178 प्रार्थना पत्र दिए, जिनमें 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों में बिजली, राजस्व, नाली, खड़ंजा, चकमार्ग और सरकारी भूमि पर कब्जे से संबंधित मामले प्रमुख रहे। वही इस मौके पर उपजिलाधिकारी शांतुन कुमार ने शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कपसेठी निवासी सरोज देवी ने विपक्षी पर तार व खंभे से बनी बाउंड्री तोड़कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। शकलपुर निवासी उदय बहादुर सिंह ने पूर्व प्रधान पर चकमार्ग जोतकर कब्जा करने तथा संबंधित लेखपाल पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। दयापुर निवासी शीला देवी ने बच्चों पर मारपीट कर घर से निकालने और भरण-पोषण की मांग की।
#letestअपडेट #letestअपडेट #LETESTNEWS #LetestUpdate 👇👇