प्रकृति की पाठशाला में बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व
वाराणसी में नमामि गंगे और अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की ओर से गुरुवार दोपहर करीब 12बजे छावनी स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल प्राइमरी स्कूल में बच्चों के लिए ‘प्रकृति की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए गंदगी से होने वाले दुष्प्रभावों और सफाई के लाभ बताए। बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। पर्यावरण संबंधी प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को नमामि गंगे की टी-शर्ट, कैप और कपड़े के झोले देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका स्वर्णा, नीलिमा राय, पुष्पलता वर्मा, बीना गुप्ता, आयुष्मान सिंह सहित शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
#VaranasiUpdate #LetestUpdate #letestअपडेट 👇👇