
जनसुनवाई में पट्टे की भूमि पर कब्जे की शिकायत व पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े मामले का हुआ निराकरण
..
कलेक्टर की पहल से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज, कई प्रकरणों में कार्रवाई शुरू
..
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों एवं आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। जनसुनवाई में लटेरी तहसील के ग्राम कोलापुरा निवासी श्री बाबूलाल प्रजापति ने अपनी पट्टे की भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने तथा सोयाबीन फसल काटने की धमकी दिए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। आवेदक ने बताया कि वह न्यायालय से प्रकरण जीत चुके हैं, इसके बावजूद भूमि पर कब्जा बना हुआ है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लटेरी एसडीएम से वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। आवेदक की पांच बीघा भूमि पर बोई गई सोयाबीन फसल की कटाई करवाकर भूमि का कब्जा दिलाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। #vidisha #jansamparkmp