सेवा संकल्प अभियान: छात्रावासों में स्वास्थ्य परीक्षण, विद्यार्थियों का वजन, बीपी और हीमोग्लोबिन जांचा
..
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। अभियान के तहत शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास आटरीखेजड़ा, सीनियर बालक छात्रावास सिरोंज, शासकीय कन्या आश्रम शाला भिलाय एवं सीनियर कन्या छात्रावास बासौदा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए।
स्वच्छता और स्वस्थ दिनचर्या के लिए किया जागरूक: स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं का वजन, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा नियमित एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम एवं मेडिटेशन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। #SevaSankalpAbhiyan #vidisha
3 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026