सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत लटेरी में नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति
..
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विदिशा ज़िले की नगर परिषद लटेरी में आकर्षणम् जन कल्याण समिति भोपाल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी। इस अभियान के तहत ज़िले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन-संघर्षों और एक योद्धा के रूप में उनके उभरने की साहसिक गाथा को प्रस्तुत किया गया। जिसमें वाइब्रेंट गुजरात और ज्योतिग्राम जैसी अनूठी एवं सफल योजनाओं का भी समावेश है। आतंकवाद के विरुद्ध कभी न झुकने वाले उनके प्रखर और निर्भीक तेवर तथा हर चुनौती में राष्ट्र को सर्वोपरि रखने और देश सेवा को सर्वोच्च मानने का भाव नाटक का मुख्य स्वर रहा। प्रस्तुति में कुल 13 कलाकारों ने अभिनय किया। मुख्य भूमिकाओं में मान्या, मुस्कान, रोहिणी, प्रिंस, साहिल, सुरेश, अमन, शुभम और अन्वी ने अपने सहज एवं प्रभावी अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन प्रिया सिंह परिहार ने किया। सभी ने प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक देखा और कलाकारों की सराहना की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विदिशा ज़िले के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां आगे जारी रहेंगी। #SevaSankalpAbhiyan #vidisha