‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शा. आईटीआई विदिशा में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित
..
बालिकाओं के लिए लर्निंग लाइसेंस की सुविधा रही पूर्णतः निःशुल्क
..
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), विदिशा में जिला परिवहन अधिकारी (RTO), विदिशा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा मानकों, हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। इस शिविर की प्रमुख विशेषता यह रही कि शासन के नियमानुसार छात्राओं व बालिकाओं के लिए लर्निंग लाइसेंस पूर्णतः निःशुल्क बनाए जाने की विशेष सुविधा प्रदान की गई, जिसका बड़ी संख्या में बालिकाओं ने लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का मूल मंत्र है। नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ-साथ समाज को भी सुरक्षित बना सकते हैं। शिविर में परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय आईटीआई विदिशा के प्राचार्य, प्रशिक्षण अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #SevaSankalpAbhiyan #vidisha