
MGGS Dhaban
एमजीजीएस ढाबां:
कक्षा 10 के छात्रों के लिए पंजाबी विषय का प्रश्न बैंक वितरित
प्रश्न बैंक में विगत पांच साल के प्रश्नों का खजाना
संगरिया की आवाज़।
संगरिया।महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ढाबां में गुरुवार को कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए पंजाबी विषय का प्रश्न बैंक वितरित किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सतीश गुम्बर द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए इस प्रश्न बैंक को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस प्रश्न बैंक में विगत पांच वर्षों की बोर्ड परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह शामिल है। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा पैटर्न की बेहतर समझ देना और उनकी तैयारी को मजबूत बनाना है।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि यह प्रश्न बैंक छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इसके माध्यम से छात्र न केवल पुराने प्रश्नों का अभ्यास कर सकेंगे, बल्कि परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्नों के बारे में भी बेहतर समझ सकेंगे। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ गुरदीप सिंह, रोमिल कड़वासरा, सुचित्रा सहू, अनिता सहित दसवीं कक्षा के विद्यार्थी मौजूद रहे।
संगरिया की आवाज़