Public App Logo
Profile Picture

Buxar District Administration

@DPROBuxar
1123Followers
0Following
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026

जिला अभियोजन स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक आयोजित

आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला अभियोजन स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन वादों की समीक्षा की गई। इस दौरान गंभीर एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों, पॉक्सो अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों में अभियोजन की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण एवं गंभीर प्रकृति के मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही गवाहों की उपस्थिति, साक्ष्यों के संकलन एवं न्यायालय में समयबद्ध रूप से आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा संबंधित विभागों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना तथा गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अभियोजन एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी बक्सर, जेल अधीक्षक बक्सर, लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, संबंधित अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत  की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन 

आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 29 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

जनता दरबार में प्राप्त कुल 29 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 10 राजस्व विभाग, 10 विकास से एवं 09 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।

जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026

जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, गंगा नदी एवं घाटों की स्वच्छता पर विशेष जोर*

आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक की गई।

बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिले में गंगा नदी एवं गंगा घाटों की स्वच्छता, घाटों के रख-रखाव, नदी में प्रदूषण की रोकथाम तथा जन-जागरूकता से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। घाटों पर कूड़ा-कचरा नहीं जमा हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था करने तथा आमजन को गंगा नदी में कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट नहीं डालने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों, सीवेज एवं अपशिष्ट प्रबंधन, घाटों की स्वच्छता, गंगा प्रहरी की गतिविधियों तथा गंगा संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में गंगा घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमित निरीक्षण करने तथा गंगा संरक्षण के प्रति आमजन की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026

विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ एवं ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की पहल

बिहार सरकार, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में बक्सर जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं/शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने तथा शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार हेतु विद्यार्थियों से सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

विद्यार्थियों की शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का लोकार्पण आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

विद्यार्थी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दे सकेंगे। पोर्टल पर संबंधित संस्थान/छात्रावास के वास्तविक विद्यार्थी ही पंजीकरण कर सकेंगे।

पोर्टल पर विद्यार्थी कक्षा संचालन, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, परीक्षा, परीक्षा-फल, अनधिकृत शुल्क, कक्षा में विद्युत एवं बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग तथा अन्य शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।

विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा जिले के सभी विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ एवं ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का अधिकतम उपयोग करें।

विद्यार्थी अपनी वास्तविक शैक्षणिक समस्याओं एवं सुझावों को उचित माध्यम से दर्ज करें, ताकि संबंधित विभाग/संस्थान द्वारा उन पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी, विद्यार्थी-केंद्रित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति : दिनांक 17 अगस्त 2026

18 अगस्त को पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे सहयोग शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में *पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर* आयोजित किए जाएंगे। 

शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे तक निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे:-

बक्सर प्रखंड : बोक्सा पंचायत
इटाढ़ी प्रखंड : बड़कागांव पंचायत
राजपुर प्रखंड : धनसोई एवं बन्नी पंचायत
डुमरांव प्रखंड : नंदन पंचायत
ब्रह्मपुर प्रखंड : एकरासी पंचायत
सिमरी प्रखंड : पैगंबरपुर एवं डुमरी पंचायत
नावानगर प्रखंड : बेलहरी पंचायत

अपराहन 02:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे:-

ब्रह्मपुर प्रखंड : योगियां एवं कांट पंचायत
इटाढ़ी प्रखंड : हरपुर-जयपुर पंचायत
राजपुर प्रखंड : दुल्फा एवं कैथरकला पंचायत
डुमराँव प्रखंड : सोवां पंचायत
सिमरी प्रखंड : केशोपुर एवं गायघाट पंचायत
बक्सर प्रखंड : वरुना एवं जगदीशपुर पंचायत
नावानगर प्रखंड : मणिया पंचायत

प्रत्येक सहयोग शिविर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाएगा। शिविर स्थलों पर आमजन की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।

जिला प्रशासन, बक्सर जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें तथा इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/>
Video 5
Video 6
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Industries Department, Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=successstories nis:value=SuccessStories nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=success nis:value=success nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 अगस्त 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर भवन, बक्सर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक विरासत की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विद्यालयों के बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा एवं कला के प्रदर्शन के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम का विधिवत एवं पारंपरिक शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarbeats nis:value=buxarbeats nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अगस्त 2026

शहीद स्मारक, डुमरांव में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित

आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को शहीद स्मारक स्थल, डुमरांव में श्री नन्दकिशोर राम, माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, माननीय सदस्य विधानसभा डुमरांव, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

डुमरांव अनुमंडल के वीर जवानों ने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। डुमरांव थाना पर भारतीय ध्वज फहराने के प्रयास के क्रम में अंग्रेजी पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की गई। इसके बावजूद वीर नौजवानों ने अपने देशप्रेम को प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और पुलिस की गोलीबारी में अपने प्राणों का बलिदान दिया।

इसके अतिरिक्त डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कोरान सराय, आथर एवं नावाडेरा के वीर नौजवानों ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

डुमरांव अनुमंडल के अमर शहीदों में श्री कपिल मुनि कहार, श्री गोपाल जी कमकर, श्री रामदास सोनार एवं श्री रामदास लोहार के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा अमर शहीदों के परिजनों को *शॉल एवं तिरंगा प्रदान कर सम्मानित* किया गया। उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के त्याग, साहस एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अगस्त 2026

अभियान बसेरा-2 के तहत स्वतंत्रता दिवस पर 541 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि का पर्चा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किला मैदान, बक्सर में अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल की गई। 

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री श्री नन्दकिशोर राम, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, माननीय सदस्य विधानसभा बक्सर, राजपुर एवं डुमरांव, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर एवं अपर समाहर्ता बक्सर द्वारा भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि का पर्चा वितरित किया गया।

अभियान बसेरा-2 के तहत विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बक्सर जिले में कुल 541 भूमिहीन परिवारों को शत-प्रतिशत वासगीत पर्चा वितरित किया गया। वासगीत पर्चा ऑनलाइन जनरेटेड एवं बारकोड के साथ सभी पात्र लाभुकों को वितरित किया गया है।  

इस पहल से पात्र भूमिहीन परिवारों को स्थायी बसावट, सम्मानजनक जीवन एवं अपने अधिकार का आधार प्राप्त हुआ है। 

माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि, “भूमि का पर्चा भूमिहीन परिवारों के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य का आधार है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह पहल इन परिवारों के जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान का नया अध्याय जोड़ने वाली है।”

जिला पदाधिकारी, बक्सर ने कहा कि, “अभियान बसेरा-2 के तहत जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र भूमिहीन परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहे। सभी पात्र लाभुकों को नियमानुसार पर्चा उपलब्ध कराते हुए उन्हें सम्मानजनक एवं स्थायी बसावट का आधार प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।”

अपर समाहर्ता, बक्सर ने कहा कि "अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास निर्माण हेतु भूमि का अधिकार उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।"

अपर समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा बक्सर एवं सभी अंचल अधिकारियों द्वारा योग्य परिवारों की सूची के तत्काल पुनरीक्षण तथा ‘अभियान बसेरा’ पोर्टल पर त्वरित प्रविष्टि सुनिश्चित करने की दिशा में की गई त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ससमय एवं शत-प्रतिशत प्राप्त करना संभव हो पाया।

जिला प्रशासन द्वारा अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत पात्र भूमिहीन परिवारों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवासीय बसावट का आधार प्रदान किया जाए।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 अगस्त 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छोटका नुआंव महादलित टोला में हुआ झंडोत्तोलन

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बक्सर प्रखंड अंतर्गत छोटका नुआंव महादलित टोला में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और जिले के समग्र विकास में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समावेशी विकास और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। महादलित टोला में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन समाज के सभी वर्गों की समान भागीदारी और सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने तथा जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 अगस्त 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, गरिमापूर्ण एवं उत्सवी वातावरण में किया गया।

इस अवसर पर श्री नन्दकिशोर राम, माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, बक्सर जिला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा परेड में शामिल 07 टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया तथा जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को आगे बढ़ाया गया।

अपने संबोधन में माननीय प्रभारी मंत्री महोदय ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी आमजनों के समक्ष रखी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, परिवहन, कल्याण, खेलकूद, पर्यटन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

माननीय प्रभारी मंत्री महोदय ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की प्रगति के संबंध में भी उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी।

उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक हों तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने आमलोगों से जागरूकता के साथ आगे आने तथा सरकार की उपयोगी एवं कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

माननीय प्रभारी मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार आमजन के कल्याण एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलावासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति प्रदान करती रहेगी।

माननीय प्रभारी मंत्री के द्वारा सुयोग्य लाभुकों को पर्चा वितरण एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं आम जनता को सम्मानित किया गया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 अगस्त 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण

आज 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस बल के जवानों द्वारा जिला पदाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

जिला पदाधिकारी बक्सर ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।

स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topfollowers nis:value=topfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/>