समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 01 अक्टूबर 2026
‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान
नाथ बाबा पुल से ज्योति चौक तक सोन नहर शाखा के किनारे चला विशेष स्वच्छता अभियान
स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी, बक्सर के नेतृत्व में नाथ बाबा पुल से ज्योति चौक तक सोन नहर की शाखा के किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा आमजन को भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान नहर के किनारे एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही, आम लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘एक तारीख, एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान स्वच्छ भारत मिशन एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ की भावना के अनुरूप जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला अभियान है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान के लिए प्रेरित करना है।सार्वजनिक स्थलों, गलियों, मोहल्लों, विद्यालयों एवं कार्यालय परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयास आवश्यक है। हम सबके सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है। सामूहिक रूप से किए गए श्रमदान से स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।
अपर समाहर्त्ता ने आमजनों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्त्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर,निदेशक डीआरडीए बक्सर, निदेशक एनईपी बक्सर, जिला समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छता अभियान के जिला सलाहकार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 1, 2026