
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 01 अक्टूबर 2026
सांस्कृतिक संध्या के साथ आम्रपाली, बक्सर के बच्चों ने मनाया स्थापना दिवस
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, बक्सर के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्र के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक संध्या में बच्चों द्वारा गीत, संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कला, संस्कृति एवं रचनात्मकता के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों एवं प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र द्वारा बच्चों को कला एवं संस्कृति के विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 1, 2026