समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 01 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
कुल 17 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 17 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित की सुनवाई की गई। 04 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।
सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी, अंचलाधिकारी राजपुर, चौसा एवं डुमरांव उपस्थित थे।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #samratchoudhary #buxar #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #CMO #bihar
Buxar, Bihar | Oct 1, 2026