समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 अक्टूबर 2026
गांधी जयंती के अवसर पर चुरामनपुर पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुधार उत्सव, नशा मुक्त बिहार अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत किया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, बक्सर, सहायक समाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, नशामुक्ति, जनभागीदारी एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया।
सभा में उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों से स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं जनसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।
जिला अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #CMOBihar #IPRD_Bihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
1 views | Buxar, Bihar | Oct 2, 2026