Public App Logo
Profile Picture

Ground Zero News

@anujhanumat
678Followers
1Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/>

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर जनपद में दोनों महान विभूतियों को जिला अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक स्वप्निल कुमार यादव सहित कलक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा श्रद्धापूर्वक नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, त्याग एवं सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की, वहीं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सरल, सादगीपूर्ण एवं अनुकरणीय जीवन तथा ‘जय जवान, जय किसान’ के प्रेरणादायी मंत्र के माध्यम से देश के सैनिकों एवं किसानों के सम्मान तथा राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के विचार, आदर्श एवं जीवन-मूल्य आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/>

2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर नगर पंचायत मानिकपुर के सभागार में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा 

इस मौके पर नगर के ब्रांड एंबेसडर और सभासदों को सम्मानित किया गया 

विधायक प्रतिनिधि , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार द्विवेदी ने नगर वासियों को दिया स्वच्छता का विशेष संदेश
सुनिये चित्रकूट के युवा क्या कह रहे हैं
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

बेड़ी पुलिया से रामघाट तक बनेगा आधुनिक एवं सुविधायुक्त फुटपाथ 🚶‍♂️

पर्यटन विकास की कार्ययोजना के अंतर्गत बेड़ी पुलिया से रामघाट तक लगभग 5–6 किमी लंबा एवं 2.5–3 मीटर चौड़ा फुटपाथ विकसित किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके निर्माण पर लगभग ₹10 करोड़ की लागत आएगी।

श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने वाले इस फुटपाथ में—

🔹 बीच-बीच में शेड/छायादार स्थान
🔹 बैठने की व्यवस्था
🔹 हरियाली एवं पौधरोपण
🔹 आवश्यक अन्य नागरिक सुविधाएं
विकसित की जाएंगी।

यह सुविधा विशेष रूप से अमावस्या एवं प्रमुख धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होगी तथा वर्षभर स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक पैदल आवागमन उपलब्ध कराएगी।

सुरक्षित पैदल मार्ग, बेहतर सुविधाएं और हरित वातावरण। 🌿
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे.. 
नाम- आशुतोष शुक्ल पुत्र उमाशंकर शुक्ल.. 
निवासी- खटवारा, राजापुर चित्रकूट.. 
संपर्क-8127261485.. 

कल दोपहर 11 बजे के बाद धुस मैदान कर्वी स्थित कोचिंग संस्थान से लापता है.. 

यह एक शेयर किसी मां के घर के चिराग को रौशन करेगा... 
विनम्र निवेदन है🙏 अधिक से अधिक शेयर करे... 🙏
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण का आयोजन जनपद मे दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 एवं दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन आज दिनांक 01.10.2026 को अध्यक्ष बांदा कोपरेटिव बैंक पंकज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० महेन्द्र कुमार त्रिपाठी आर०के० प्रसाद अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कर्वी एवं अरून कुमार पाण्डेय जिला कार्यकम अधिकारी द्वारा सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई वाहनो आदि की रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। 

रैली से पूर्व उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को संचारी रोगो के रोकथाम व बचाव हेतु शपथ दिलायी गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० महेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि अभियान के सफल संचालन हेतु समस्त ब्लाको व शहरी क्षेत्र मे नोडल नियुक्त कर दिए गए है व मॉनिटरिंग एजेंसी डब्लू०एच०ओ० द्वारा अभियान की गुणवत्ता सुधारने हेतु सहयोगात्मक कार्य किया जा रहा है। 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि दस्तक अभियान दिनांक 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जायेगा जिसके अन्तर्गत आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियो द्वारा घर-घर भ्रमण कर व भ्रमण के दौरान क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चो आदि की जानकारियां एकत्र करेंगी साथ ही घर के प्रत्येक सदस्यो की आभा आईडी बनाने का कार्य भी किया जायेगा। 

जिला मलेरिया अधिकारी आर०के० सिंह द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र मे मलेरिया टीम को पूरे अभियान के दौरान प्रचार-प्रसार, एण्टीलार्वा स्प्रे व सोर्स रिडक्शन हेतु लगा दिया गया है। उद्घाटन के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० संतोष कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डा० दयाशंकर डिप्टी सी०एम०ओ० डा० अरून कुमार, डा० श्याम जाटव एसएमओ डब्लू०एच०ओ०, डी०पी०एम० आर०के०करवरिया, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक रोहित व्यास, मलेरिया निरीक्षक ज्योति सिंह, प्रगति चन्देल, जयशंकर गुप्ता एवं मलेरिया विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

प्रदेश स्तर में अंडर 14 वर्ग की बॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने हासिल किया तीसरा स्थान 

जानिए जीत के बाद टीम की कैप्टन ने क्या कहा 👇
आयुक्त ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बाँदा का किया औचक निरीक्षण

चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शासकीय चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार द्वारा आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बाँदा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा, सिटी मजिस्ट्रेट, बाँदा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बाँदा तथा सहायक आयुक्त औषधि, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुक्त द्वारा मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे एवं सीटी स्कैन मशीनों की क्रियाशीलता भी संतोषजनक पाई गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध सभी संसाधनों एवं मशीनों का नियमित रूप से रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी उपकरण के खराब होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे क्रियाशील कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि मेडिकल कॉलेज के लिए फायर एन0ओ0सी0 प्राप्त किए जाने हेतु संबंधित स्तर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं, किंतु अग्निशमन विभाग के स्तर से एन0ओ0सी0 अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इस पर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज का स्थलीय/भौतिक सत्यापन तत्काल पूर्ण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए फायर एन0ओ0सी0 यथाशीघ्र जारी किया जाना सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि एक्स-रे एवं सीटी स्कैन की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए मरीजों को अनावश्यक रूप से मेडिकल कॉलेज में बुलाने की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को बार-बार अस्पताल आने की अनावश्यक परेशानी न हो और समय एवं धन की बचत हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में स्थापित सभी चिकित्सा मशीनों एवं उपकरणों पर ए0एम0सी0 (Annual Maintenance Contract) तथा एस0ओ0पी0 (Standard Operating Procedure) से संबंधित टैग/विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। मशीनों के संचालन हेतु तैनात तकनीशियन निर्धारित समय पर उपलब्ध रहें तथा संबंधित कार्मिकों द्वारा ड्यूटी रोस्टर का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर भी ऐसे सार्वजनिक एवं सहज दृश्य स्थान पर प्रदर्शित किया जाए, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को संबंधित चिकित्सक की उपलब्धता की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज परिसर में भौतिक सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि जहां कहीं भी टाइलें टूटी अथवा उखड़ी हुई हैं, उनका तत्काल मरम्मतीकरण कराया जाए। सभी वार्डों में मरीजों की सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखे एवं ए0सी0 की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए। आर्थोपेडिक वार्ड की लिफ्ट को भी यथाशीघ्र क्रियाशील कराते हुए मरीजों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

आयुक्त ने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कार्यप्रणाली में अनुशासन एवं पेशेवर व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक निर्धारित ड्रेस कोड एवं नेम प्लेट के साथ ही ड्यूटी पर उपस्थित रहें। मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्यत्र रेफर न किया जाए तथा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों एवं विशेषज्ञ सेवाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखी जाएं तथा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त ने एम्बुलेंस सेवाओं की भी समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा उनकी नियमित मॉनीटरिंग की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरों के संबंध में भी तत्काल संज्ञान लेकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने तथा आवश्यकतानुसार तथ्यात्मक खण्डन जारी कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन के मध्य किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो।

आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शासकीय चिकित्सा संस्थानों में आने वाले प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक व्यवहार, सुगम चिकित्सा सुविधा तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध होना चाहिए। चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक असुविधा न हो तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि मरीज एवं उनके परिजन चिकित्सा व्यवस्था के केंद्र में हैं और उनकी सुविधा, सुरक्षा एवं संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति, उपकरणों की क्रियाशीलता तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की नियमित निगरानी की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चिकित्सा सेवाओं में सुधार एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासकीय चिकित्सा संस्थानों का नियमित निरीक्षण एवं सतत अनुश्रवण आगे भी जारी रहेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/>

जिला मुख्यालय से सटे भभई गांव के पास बने रेलवे अंडरब्रिज की स्थिति

जलभराव की वजह से ग्रामीणों को होती हैं मुश्किलें
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/>

सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट इला चौधरी ने पॉक्सो एक्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

राजापुर तहसील के सुरसेन गांव के ग्रामीण लगातार चकबंदी विभाग की कार्यशैली पर आरोप लगा रहे हैं

ग्रामीणों ने वीडियो बनाते हुए चकबंदी अधिकारी से पूछा सवाल ,सोशल मीडिया में वीडियो किया वायरल  👇
सीडीओ डी.पी. पाल के मुख्य आतिथ्य में कृषि ज्ञान दूतों की कार्यशाला सम्पन्न, प्राकृतिक खेती एवं स्वावलंबन पर दिया जोर

दिनांक 01.10.2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र, गनीवां में संचालित जिला खनिज न्यास (DMF) से पोषित कृषि ज्ञान दूत योजना के अंतर्गत विकास खण्ड कर्वी की एक दिवसीय वृहद कार्यशाला का आयोजन रामायण मेला परिसर, सीतापुर, कर्वी में किया गया। इस कार्यशाला में कर्वी ब्लॉक के 168 राजस्व गांवों से चयनित कृषि ज्ञान दूतों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.पी. पाल, मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट रहे। मंच पर दीनदयाल शोध संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक पाण्डेय जी एवं राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

 डी.पी. पाल जी ने कहा कि - "आप सभी कृषि ज्ञान दूत सरकार और किसान के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आप सभी को अपने-अपने राजस्व गांव में जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना है। रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से हमारी मिट्टी बीमार हो रही है, हमें इसे बचाना है। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती ही हमारे बुंदेलखंड को फिर से खुशहाल बनाएगी। शासन की सहभागिता योजना के तहत आप 4 देशी गायों का पालन कर सकते हैं, सरकार आपको प्रति गाय 50 रुपये प्रतिदिन अर्थात एक महीने में 1500 रुपये प्रति गाय के हिसाब से अनुदान देगी।"

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि विज्ञान केन्द्र, गनीवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि - "रबी सीजन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। गेहूँ की बुवाई 10 से 25 नवम्बर के बीच करें, HD-2967, DBW-187, HD-3086 किस्में लगाएं। बीज को 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम प्रति किलो से उपचारित अवश्य करें। सरसों की बुवाई अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक पूरी कर लें, पायोनियर 45S46, RH-725 जैसी किस्में लगाएं। चने में RVG-202, RVG-203, JG-16 किस्में इस क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी हैं। चने के बीज को राइजोबियम कल्चर से उपचारित करने से 15 से 20 प्रतिशत तक उत्पादन बढ़ता है। मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरक का प्रयोग करें।"

 जे.एल. गुप्ता, उप निदेशक, कृषि, चित्रकूट ने कहा कि - "कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा, बीज ग्राम, कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान, सोलर पंप जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि किसानों के पास उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कम लागत से खेती कैसे की जाए, कम लागत, अधिक मुनाफा यही हमारा लक्ष्य है।"

रतन कुमार, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड ने कहा कि - "किसानों को वित्तीय रूप से साक्षर होना जरूरी है। किसान क्रेडिट कार्ड पर 4 प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख तक का लोन मिलता है। पशुपालन क्रेडिट कार्ड से पशुपालन के लिए भी सस्ता ऋण लें। आप सभी ज्ञान दूत अपने गांव में 15-20 किसानों का समूह बनाकर FPO बनाएं, हम पूरा सहयोग करेंगे।"

परियोजना प्रभारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उत्तम कुमार त्रिपाठी ने कहा कि - "हर किसान को अपने खेत का बीज स्वयं तैयार करना सीखना होगा, इससे लागत आधी हो जाएगी। कृषि रसायनों और उर्वरकों का प्रयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। आप सभी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहें, अपने खेत की समस्या की फोटो, वीडियो ग्रुप में डालें, हम कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक तुरंत समाधान बताएंगे।"

कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम संयोजन डॉ. सतीश कुमार पाठक, वरिष्ठ शोध अध्येता, निकरा परियोजना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग अंकुर त्रिपाठी, सुरेश यादव एवं  अभय कुमार शुक्ला का रहा। साथ ही सीएफआई प्रोजेक्ट, बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता नरेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।
🌿 स्वच्छ चित्रकूट—हम सबकी जिम्मेदारी 🌿

आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम, कर्वी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026-27 के अंतर्गत मलिन बस्ती पुराना खटखाना एवं शंकर बाजार में “एक दिन, एक घंटा” स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्तियों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा कचरे के उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान के दौरान बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों एवं आसपास के स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई। सफाई के बाद एकत्रित कचरे को व्यवस्थित रूप से हटाकर निर्धारित स्थान पर भेजा गया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वच्छता के लिए समर्पित करें और अपने घर, गली, मोहल्ले तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। उन्हें बताया गया कि स्वच्छ वातावरण से बीमारियों की रोकथाम होती है और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ता है।

साथ ही महिला बस्तियों में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी स्वच्छता संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अपने घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न फेंकें, नालियों में न डालें और न ही खुले में जलाएं। कचरे को नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहनों को ही दें, ताकि उसका उचित निस्तारण किया जा सके।

नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा घर से ही कचरे का पृथक्करण करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें समझाया गया कि कचरे को स्रोत पर अलग करने से पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलता है, सफाई व्यवस्था सुचारु रहती है और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सकता है।

♻️ 4 बिन की आदत अपनाएं—

🟢 हरा बिन – गीला कचरा
जैसे भोजन के अवशेष, सब्जियों और फलों के छिलके, चायपत्ती, पत्तियां एवं अन्य जैविक कचरा।

🔵 नीला बिन – सूखा कचरा
जैसे कागज, गत्ता, प्लास्टिक, कांच, धातु एवं अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री।

🔴 लाल बिन – सैनिटरी पैड/डायपर
सैनिटरी पैड, डायपर, मेडिकल कॉटन एवं अन्य स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट को सुरक्षित रूप से अलग रखें।

⚫ काला बिन – बैटरी/अनुपयोगी दवाइयां
बैटरी, अनुपयोगी या एक्सपायरी दवाइयां तथा अन्य हानिकारक घरेलू कचरे को अलग रखें और निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से ही निस्तारित करें।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता जी के कुशल निर्देश एवं मार्गदर्शन में अधिशासी अधिकारी राजकिशोर प्रसाद, समाजसेवी राजकिशोर शिवहरे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं 4 बिन की आदत अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों से ही स्वच्छता की शुरुआत करें और नगर पालिका द्वारा संचालित कूड़ा संग्रहण व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में कचरा न फैलाने, कचरे को अलग-अलग रखने तथा नियमित रूप से सफाई बनाए रखने का संकल्प लें, तो चित्रकूट को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

सभी नागरिकों से अपील है कि कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करें, 4 बिन की आदत अपनाएं, नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहनों को ही कचरा दें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अपने परिवार, पड़ोसियों और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

न कूड़ा फैलाएंगे, न फैलाने देंगे।
स्वच्छ चित्रकूट—हम सबकी जिम्मेदारी। 🌿♻️
चित्रकूट के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी से खास बातचीत 

देखिए पूरा इंटरव्यू 👇
चित्रकूट के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने रचा इतिहास
चित्रकूट थाना पुलिस ने अवैध खनन करने वाली जेसीबी मशीन सहित 3 ट्रैक्टर और एक बोलेरो गाड़ी को किया जब्त , खड़ा करवाया थाने में
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान
अन्नदाता हुंकार महापंचायत में किसानों की मांग

चित्रकूट में भारतीय किसान यूनियन की ओर से अन्नदाता हुंकार महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

महापंचायत में किसानों की फसलों के उचित दाम, बारिश और बाढ़ से हुए फसल नुकसान का मुआवजा, बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज और किसानों की जमीन के अधिग्रहण समेत कई मुद्दे उठाए गए।

राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों की समस्याएं एक जैसी हैं। हाल की बारिश और बाढ़ से तिल, उड़द और धान की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से 10 हजार रुपये प्रति एकड़ किसान निधि और बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की।

राकेश टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और सूखे के कारण बुंदेलखंड के किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल बर्बाद होने का मुद्दा बड़ा है और इसके लिए बड़े आंदोलन की जरूरत पड़ सकती है।

टिकैत ने बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए विशेष पैकेज की मांग रखी। साथ ही उद्योगों के लिए किसानों की जमीन के अधिग्रहण में मुआवजे की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने बिजली संशोधन बिल को खत्म करने और अमेरिका के साथ प्रस्तावित डील को रद्द करने की मांग भी रखी।

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर राकेश टिकैत ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव और अन्य मामलों में सरकार की ओर से सफाई दी जाती है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर टिकैत ने कहा कि किसान संगठनों की ओर से सभी राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर किसानों के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो दल किसानों के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा, किसान उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
तालाब की भीटा काटकर स्कूल से निकाला पानी,
अहिरी में दो विद्यालयों में घुसा था तालाब का पानी, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से कराई जल निकासी

मऊ (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहिरी में तालाब का पानी दो विद्यालयों के परिसर में भर जाने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय के कमरों के बाहर, शौचालय, रसोई और परिसर में पानी भर गया था। इससे बच्चों के बैठने और विद्यालय में सामान्य गतिविधियां संचालित करने में दिक्कत हो रही थी। बारिश जारी रहने से आसपास की बस्ती में भी पानी घुसने का खतरा बना हुआ था।

मामले की जानकारी ग्राम प्रधान और खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पांडेय ने उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन को दी। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और तालाब का निरीक्षण किया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि। राम चरण निषाद को तत्काल जेसीबी बुलाने के निर्देश दिए

जेसीबी आने के बाद तालाब की मेड़ को एक स्थान से कटवाकर पानी की निकासी का रास्ता बनाया गया। एसडीएम स्वयं कई घंटे मौके पर मौजूद रहे और अपनी निगरानी में पानी की निकासी कराई। पानी निकलने के बाद विद्यालय परिसर में जलभराव कम होने लगा और छात्र-छात्राओं को राहत मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई जाती तो विद्यालय के साथ आसपास की बस्ती भी जलभराव की चपेट में आ सकती थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई के लिए एसडीएम की सराहना की।

जल निकासी के लिए बनेगी पुलिया, एसडीएम राम ऋषि रमन ने बताया कि फिलहाल तालाब के पानी की निकासी करा दी गई है। जिस स्थान से पानी निकाला गया है, वहां तत्काल पुलिया डाली जाएगी। ग्राम प्रधान को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो।

इस दौरान मऊ थाने के दरोगा राम आधार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पांडेय, लेखपाल दीपक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम चरण निषाद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

बॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओ ने मारी बाजी 

सुनिये छात्रा की जुबानी सफलता की कहानी
थाना मानिकपुर अंतर्गत महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के संबंध में चित्रकूट पुलिस का बयान जारी

 एक महिला जो लिव-इन में रह रही थी, उसका अपने साथी से विवाद हुआ था। इसी दौरान गाँव के एक व्यक्ति उसे उसके पति के बुलाने का बहाना बनाकर जंगल की ओर ले गया, जहाँ शिकायत के अनुसार तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

 पीड़िता की शिकायत पर थाना मानिकपुर में तत्काल FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है और शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवेचना प्रचलित है।

उपर्युक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान
जिलाधिकारी ने राजकीय जिला पुस्तकालय कर्वी का किया निरीक्षण, आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण कार्य का लिया जायजा

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज राजकीय जिला पुस्तकालय, कर्वी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रस्तावित नवीन आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया। नीति आयोग योजना के अंतर्गत लगभग ₹7.00 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा नवीन आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने मौके पर ले-आउट प्लान, ड्राइंग एवं डिजाइन का गहन अवलोकन करते हुए आर्किटेक्ट से भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

नवीन भवन में भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें कोचिंग, पुस्तकालय, कार्यालय तथा मल्टीपरपज हॉल आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आधुनिक पुस्तकालय की क्षमता 450 सीटों की रखी जाए। साथ ही लाइब्रेरियन के लिए पृथक कक्ष, बड़ा मल्टीपरपज हॉल, बच्चों के लिए किड्स-फ्रेंडली प्ले रूम तथा पर्याप्त संख्या में टैब की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक टेबल पर चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। 

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कोचिंग कक्ष एवं वर्तमान राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। कोचिंग में  यूपीएससी की परीक्षा हेतु ब्रिटिश शिक्षा नीति और उसके भारत पर परिणाम के अध्याय की पढ़ाई कराए जाने पर शिक्षक को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पहले यह समझाया जाए कि प्रश्न किस प्रकार तैयार किए जाते हैं, इसके बाद विषय की व्याख्या की जाए। उन्होंने विगत 10 वर्षों के प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्रों को हल कराने, दोनों परीक्षाओं के पाठ्यक्रम की पृथक जानकारी देने तथा अध्ययन सामग्री को सरल भाषा में समझाने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की तैयारी के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट भी आयोजित कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने लाइब्रेरियन से पुस्तकालय की पुस्तक क्षमता की जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि वर्तमान पुस्तकालय में लगभग 5 हजार पुस्तकों की क्षमता है। उन्होंने चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को पुस्तकालय में सू-रैक तथा 100 लीटर क्षमता का वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों द्वारा विद्युत, शौचालय, पेयजल एवं साफ-सफाई से संबंधित समस्याएं बताई गईं। जिलाधिकारी ने प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाने तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।

कोचिंग हॉल एवं पुस्तकालय में साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारी श्री वीरेंद्र का पांच दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि लाइब्रेरियन डा0 प्रदीप शुक्ल का इस माह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। पुस्तकालय का नियमित निरीक्षण न किए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय अवधि में किसी भी कर्मचारी द्वारा गुटखा आदि का सेवन न किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे चित्रकूट
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौरा की बालिकाओं ने बॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान 

बीएसए रंजना शुक्ला ने विजेता टीम और विद्यालय स्टॉफ को सम्मानित कर दी बधाई 

विजेता टीम से दो छात्राओं का राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन
विज्ञान फाउंडेशन ने मानिकपुर व बरगढ़ के गांवों में 587 महिलाओं एवं किशोरियों के साथ मनाया पोषण माह

विज्ञान फाउंडेशन द्वारा पोषण माह के अंतर्गत 1 से 30 सितम्बर 2026 तक मानिकपुर एवं बरगढ़ क्षेत्र में गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 587 महिलाओं एवं किशोरियों ने सक्रिय सहभागिता की। मानिकपुर क्षेत्र के खिचरी, सकरौन्हा, ऐलाहा, ऊंचाडीह, केकरामार, सुखरामपुर, डांडी, गिदुरहा एवं विनयनगर तथा बरगढ़ क्षेत्र के जमीरा, कल्चीहा, बोझ, सुंदरनगर, कोठी, पतेरी, आदर्श कालोनी, सत्यनारायण नगर, लसही, खोहर एवं तुरगंवा गांवों में पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया से बचाव तथा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग, किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा परिवार में बेहतर पोषण संबंधी आदतों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। विज्ञान फाउंडेशन की टीम ने प्रतिभागियों को नियमित एवं संतुलित आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का समय पर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। संस्था के रोहणी देवी, सपना, रीता, स्वाति, राजधर, अशोक, प्रदीप, मनीष, संदीप, छेदीलाल एवं लवकुश ने समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ पोषण के संदेश को परिवार और समुदाय तक पहुंचाने पर जोर दिया।