Public App Logo
Profile Picture

Ram manohar Mishra

@rammanohar222326
655Followers
0Following
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | पिछोर

खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम बूढ़ौन के टपरन में रातों-रात वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापित 
पिछोर तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित किए जाने का सिलसिला लगातार चर्चा में है।

📍 स्थान: ग्राम बूढ़ौन, टपरन
🚔 चौकी: खोड़
🏛️ तहसील: पिछोर

P.NEWZ INDIA | खबर पर नजर, सच के साथ
कीचड़ में तब्दील गांव की सड़क, 15 अगस्त पर बच्चों की राह भी हुई मुश्किल

शिवपुरी। करैरा तहसील के ग्राम कलोथरा में बारिश के बाद गांव की सड़कें कीचड़ और पानी से लबालब हो गई हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के लिए पैदल चलना और दोपहिया व अन्य वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है।

15 अगस्त के अवसर पर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर सरपंच को सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के रास्ते को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Collector Shivpuri
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
आजादी के इस पावन पर्व पर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन।
आइए, तिरंगे की शान और देश की आन-बान को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प लें।
जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम् 🇮🇳
आप सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा की ओर से समस्त पत्रकार साथियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी देश की एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

देश की आन, बान और शान तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे। 🇮🇳

🇮🇳 जय हिन्द | जय भारत 🇮🇳
महापुरुषों की मूर्ति के नाम पर जमीन कब्जाने का खेल अब नहीं चलेगा!

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने बिना अनुमति सार्वजनिक या शासकीय जमीन पर रात के अंधेरे में मूर्ति स्थापित करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

🎙️ विधायक ने कहा—
“महापुरुषों का सम्मान जरूर करें, लेकिन नियम-कानून के दायरे में रहकर।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग रातों-रात मूर्ति स्थापित कर जमीन पर कब्जे या राजनीतिक लाभ की कोशिश करते हैं।

⚠️ विधायक का साफ संदेश—
पहले प्रशासन को आवेदन दें, जमीन की जांच कराएं और अनुमति लें। इसके बाद ही मूर्ति स्थापित करें।

🔥 सबसे तीखा बयान देते हुए विधायक ने कहा कि कुछ “चिरकुट नेता” नेतागिरी चमकाने के लिए रात के अंधेरे में मूर्तियां रख देते हैं।

👉 विधायक ने प्रशासन से भी कहा कि बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

📍 साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पिछोर में दो-तीन और मूर्तियां लाई गई हैं, जिनके संबंध में प्रशासन को सतर्क रहकर जांच करनी चाहिए।

विधायक प्रीतम लोधी का दो टूक संदेश—
🇮🇳 महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, पूरे समाज के गौरव हैं। उनका सम्मान करें, लेकिन सम्मान के नाम पर कानून को हाथ में न लें।

🔴 बड़ा सवाल:

क्या अब बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने वालों पर प्रशासन करेगा कार्रवाई?

<nis:link nis:type=tag nis:id=pnewzindia nis:value=PNEWZINDIA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pichhore nis:value=Pichhore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pritamsinghlodhi nis:value=PritamSinghLodhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पिछोर nis:value=पिछोर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रीतमसिंहलोधी nis:value=प्रीतमसिंहलोधी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महापुरुष nis:value=महापुरुष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मूर्ति nis:value=मूर्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शासकीयभूमि nis:value=शासकीयभूमि nis:enabled=true nis:link/>
नरवर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का मामला, 19 वर्षीय युवती के घर से जाने के बाद परिजनों ने थाने में दी शिकायत, धमकी देने का लगाया आरोप

नरवर। थाना नरवर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में एक 19 वर्षीय युवती बिना बताए घर से एक लड़के के साथ भाग गई है । मामले को लेकर युवती के पिता मौहन लाल कुशवाह ने थाना नरवर में शिकायत आवेदन देकर पुलिस को वताया है लड़के एवं उनके साथियो के द्वारा मारने कि धमकी देते है ।

शिकायत के अनुसार, युवती गंगा कुशवाह, उम्र करीब 19 वर्ष, दिनांक 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 12 बजे घर से बिना बताए चली गई। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद उन्हें कथित रूप से जानकारी मिली कि अशोक कुशवाह, पिता पुरन कुशवाह, निवासी ग्राम गागौनी, थाना सीहोर युवती को अपने साथ ले गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इसके बाद युवती और उक्त युवक द्वारा एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार को यह कहकर डराया जा रहा है कि यदि उन्हें कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी परिवार की होगी तथा उनके खिलाफ झूठा प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है।

परिजनों का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में है। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके परिवार के खिलाफ कोई झूठी शिकायत या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

मौहन लाल कुशवाह ने थाना प्रभारी से शिकायत को रिकॉर्ड में दर्ज करने, युवती और संबंधित युवक की तलाश कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

बताया गया है कि इस मामले में एक नेता का हाथ है .....जिसने लड़की के बाप का काला मुंह करवाया है - 

शिकायत के साथ 10वीं की मार्कशीट, युवती की फोटो, कथित धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा सोशल मीडिया पर वायरल अखबार की फोटो कटिंग संलग्न किए जाने की बात कही गई है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। @highlight Gajendra Singh Journalist
चक्का जाम पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी की सख्त चेतावनी, बोले—“सड़क जाम न करें, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई”

समस्या के लिए संबंधित विभाग में दें लिखित आवेदन, समाधान न हो तो सीधे विधायक को बताएं

शिवपुरी। पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर बार-बार सड़क पर चक्का जाम किए जाने के मामलों को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ने आमजन से सड़क जाम नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक और कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।

विधायक लोधी ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर सड़क पर बैठकर चक्का जाम करना उचित तरीका नहीं है। यदि किसी विभाग से संबंधित समस्या है या अधिकारी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है, तो संबंधित विभाग में लिखित आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग करें।

उन्होंने कहा कि यदि आवेदन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो जनता उन्हें सीधे इसकी जानकारी दे सकती है। वे संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

चक्का जाम करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

विधायक ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर चक्का जाम करने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। यदि किसी मामले में सड़क जाम कर यातायात बाधित किया जाता है और पुलिस में शिकायत प्राप्त होती है, तो जाम में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर सहित नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।
दबंगों के अत्याचार आखिर किस हद तक जाएंगे?

यह तस्वीर सिर्फ एक घायल महिला की नहीं, बल्कि उस बेबसी की तस्वीर है, जिसमें एक गरीब और कमजोर परिवार आज भी दबंगई के सामने न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

आरोप है कि सहरिया समुदाय की महिला गीता के साथ खेत में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घसीटकर पीटा गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका बेटा और पति उसे किसी तरह उठाकर उपचार और मदद की उम्मीद में संजय के घर लेकर पहुंचे।

महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और परिवार घटना के बाद भयभीत बताया जा रहा है।

सवाल यह है कि आखिर एक गरीब आदिवासी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की नौबत क्यों आई? क्या कमजोर और गरीब होना किसी के साथ हिंसा करने का अधिकार दे देता है?

प्रशासन और पुलिस से मांग है कि मामले को सामान्य विवाद मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। पीड़िता को तत्काल उचित उपचार और सुरक्षा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

गरीब की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझिए।
हर घाव न्याय की मांग करता है।
सावन में दिनारा के हनुमान मंदिर में गूंज रहा ‘ॐ नमः शिवाय’, मिट्टी से बन रहा शिव परिवार

अच्छी बारिश, हरियाली, गौ माता और विश्व शांति की कामना लेकर तीसरे वर्ष भी जारी है अनूठी शिव आराधना

दिनारा। सावन के पवित्र महीने में दिनारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान शिव की अनूठी आराधना का सिलसिला जारी है। मंदिर में प्रतिदिन मिट्टी से भगवान शिव एवं शिव परिवार की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ इन प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं और बाद में लगभग चार किलोमीटर की यात्रा निकालकर विधि-विधान से उनका विसर्जन करते हैं। इस धार्मिक आयोजन में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।

मंदिर के पुजारी कल्लू महाराज ने बताया कि शिव परिवार निर्माण और पूजन का यह लगातार तीसरा वर्ष है। सावन के पूरे महीने श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में जुटे हुए हैं। भक्त ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए मिट्टी से शिवजी, माता पार्वती और शिव परिवार की प्रतिमाएं बनाते हैं। इसके बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन यात्रा निकाली जाती है।

अच्छी बारिश और हरियाली के लिए विशेष प्रार्थना

कल्लू महाराज ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करना नहीं, बल्कि पूरे भारत में अच्छी बारिश, खेतों में हरियाली और सभी जीव-जंतुओं के लिए पर्याप्त जल की कामना करना भी है। किसानों के लिए पर्याप्त वर्षा को बेहद जरूरी बताते हुए श्रद्धालु भगवान शिव से अच्छी बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों, किसानों, पशु-पक्षियों और समस्त जीव-जंतुओं के जीवन के लिए पानी अनिवार्य है। इसी भावना के साथ भगवान महादेव से वर्षा और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता की प्रार्थना की जा रही है।

गौ माता के संरक्षण का भी संदेश

धार्मिक आयोजन के दौरान गौ माता के संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। कल्लू महाराज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को भी दोहराया। उनका कहना है कि गौवंश की सेवा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

चार किलोमीटर की यात्रा के बाद होगा विसर्जन

प्रतिदिन तैयार होने वाली शिव परिवार की मिट्टी की प्रतिमाओं को श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ विसर्जन के लिए ले जाते हैं। लगभग चार किलोमीटर की यात्रा के बाद गिराज धरण मंदिर के पास स्थित तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए आगे बढ़ते हैं।

कल्लू महाराज ने सावन के महीने में सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भक्ति भाव से भगवान महादेव की आराधना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भक्ति में शक्ति है और शक्ति में भक्ति है। भगवान शिव की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

इस आयोजन में दीपक तिवारी, दीपक लोधी, रोहित लोधी, जितेंद्र लोधी, मैथिली शरण गुप्ता, संदीप साहू, बल्लू साहू, नीरज लोधी, रामकुमार यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, कैलाश गुप्ता, बुद्ध सिंह यादव और मंगल यादव सहित अनेक शिव भक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं।
सावन में दिनारा के हनुमान मंदिर में गूंज रहा ‘ॐ नमः शिवाय’, मिट्टी से बन रहा शिव परिवार

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
बैराड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार
डेहरवारा में दलदल बनी सड़क, स्कूली बच्चों से भरी बस फंसी

शिवपुरी। जिले के डेहरवारा-कुशयारा मार्ग पर भारी बारिश के बाद करीब ढाई किलोमीटर कच्ची सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।

इसी दौरान स्कूली बच्चों से भरी एक बस दलदल में फंस गई। बस को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद किसी तरह उसे बाहर निकाला जा सका। हादसे के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी रही।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क खराब होने से क्षेत्र के करीब 100 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर राजगढ़ तक मोटरसाइकिल से छोड़ने और लेने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के कारण बदहाल हुई सड़क का जल्द से जल्द सुधार कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
7 साल से फरार शातिर चोर स्थायी वारंटी गिरफ्तार, दिनारा पुलिस ने भेजा जेल

दिनारा। पुलिस थाना दिनारा ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 वर्षों से फरार चल रहे शातिर चोर और स्थायी वारंटी अशोक ढीमर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी माननीय न्यायालय के 3 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दिनारा पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
नरवर रोड पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा, इको वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

शिवपुरी से नरवर जा रहा था सोसाइटी का गेहूं, क्लीनर घायल—बड़ी जनहानि टली

नरवर। नरवर रोड पर तवी गोलखान के पास सोमवार को सोसाइटी का गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक शिवपुरी से गेहूं लेकर नरवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तवी गोलखान के पास एक इको वाहन ने ट्रक को कथित तौर पर कट मार दी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा और झाड़ियों में पलट गया।

हादसे में ट्रक का क्लीनर घायल बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ट्रक में सोसाइटी का गेहूं भरा होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारण गेहूं से भरे ट्रक को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
शराब के लिए रुपये मांगकर रंगदारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 602/26 में फरियादी के साथ कथित रूप से रंगदारी करते हुए शराब के लिए रुपये मांगने के मामले में आरोपी विनोद विकट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विवेचना जारी है।
विश्व आदिवासी दिवस पर पिछोर में निकली भव्य रैली, डीएस चौहान ने किया संबोधित

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
जंगल में मिलीं किसान की 10 गुम भैंसें, पुलिस की तलाश रंग लाई

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
जंगल में मिलीं किसान की 10 गुम भैंसें, पुलिस की तलाश रंग लाई

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरावल से 1 अगस्त की रात किसान बद्री कुशवाह की 10 भैंसें अचानक गुम हो गई थीं। भैंसों के गायब होने के बाद किसान ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने लगातार तलाश शुरू की।

पुलिस ने आसपास के इलाकों के साथ जंगल क्षेत्र में भी सर्चिंग अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद 8 अगस्त को गसवानी क्षेत्र की दूधवाली पुलिया के पास जंगल से सभी 10 भैंसें सुरक्षित बरामद कर ली गईं।

पुलिस ने बरामद भैंसों को किसान बद्री कुशवाह के सुपुर्द कर दिया। अपनी भैंसें सुरक्षित वापस मिलने पर किसान और ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस की लगातार सर्चिंग से किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान।
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=Shivpuri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=subhashpura nis:value=Subhashpura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=Police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buffaloes nis:value=Buffaloes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pnewzindia nis:value=PNEWZINDIA nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
🐊 शिवपुरी में सड़क पर निकला मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल

शिवपुरी। शहर के स्टेडियम रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। अचानक सड़क पर मगरमच्छ को देखकर राहगीर भी सतर्क हो गए।

बताया जा रहा है कि एक राहगीर ने सड़क पार करते मगरमच्छ का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों में कौतूहल के साथ-साथ डर का माहौल भी देखने को मिला। हालांकि, मगरमच्छ सड़क तक कैसे पहुंचा और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कोई कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

📹 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

P.NEWZ INDIA | शिवपुरी
रिपोर्ट: राम मनोहर मिश्रा

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=Shivpuri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crocodile nis:value=Crocodile nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpurinews nis:value=ShivpuriNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pnewzindia nis:value=PNEWZINDIA nis:enabled=true nis:link/>
पिछोर: भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, गुरुकुदवाया में घरों और स्कूल में घुसा पानी

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरुकुदवाया में देर रात हुई तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए। लगातार बारिश के चलते गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

जानकारी के अनुसार, बारिश का पानी लोगों के घरों और स्कूल परिसर में भर गया, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में आवागमन भी प्रभावित होने की सूचना है।

भारी बारिश के कारण स्थानीय नदी-नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है। ग्रामीणों में जलभराव और आवागमन को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर आवश्यक राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही है।

पिछोर क्षेत्र में लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जाती है।
अशोक होटल–पिछोर तिराहे पर हादसे का खतरा, सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बनीं परेशानी

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
करैरा की महुअर नदी की पुलिया पर तेज बहाव, बगीचा मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित

करैरा। महुअर नदी के श्मशान घाट वाली पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने के कारण बगीचा मार्ग पर आवागमन एवं परिवहन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पुलिया के ऊपर पानी बहने के कारण इस मार्ग से गुजरना खतरनाक साबित हो सकता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में इस मार्ग का उपयोग न करें।

प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। पानी का बहाव अधिक होने पर उसे पार करने का प्रयास जानलेवा हो सकता है।

सावधानी रखें, सुरक्षित रहें।
पुलिया के ऊपर पानी का बहाव दिखाई देने पर उसे पार करने की कोशिश न करें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
दिनारा में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

दिनारा। शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में शुक्रवार को हाई कोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्ट हाउस की शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान एक मकान के हिस्से को हटाने के साथ ही एक शटर भी तोड़ा गया। प्रशासन के अनुसार, करीब छह फीट भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर राजस्व एवं पुलिस अमला मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा।

P.NEWZ INDIA | दिनारा रिपोर्ट: राम मनोहर मिश्रा

<nis:link nis:type=tag nis:id=dinara nis:value=Dinara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=Shivpuri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=encroachment nis:value=Encroachment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highcourt nis:value=HighCourt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpurinews nis:value=ShivpuriNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pnewzindia nis:value=PNEWZINDIA nis:enabled=true nis:link/>