उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के दौरान पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को तनाव बढ़ गया। मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी और पुलिस पर पथराव की खबर सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया।
इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
#उज्जैन #शाहीमस्जिद #उज्जैनविवाद #पथराव #आंसूगैस #पुलिस #कानूनव्यवस्था #सिंहस्थ2028 #उज्जैनन्यूज #मध्यप्रदेश #MPNews #BreakingNews #UjjainNews #PNEWZINDIA