कोलारस पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 10 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
कोलारस। थाना कोलारस पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी से बनी शराब की 10 लीटर मात्रा जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी शराब बरामद की गई। शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
P.NEWZ INDIA
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
#PNEWZINDIA #Kolaras #Shivpuri #अवैधशराब #पुलिसकार्रवाई #शिवपुरी #कोलारस