Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SHIVPURI

@projsshivpuri
1621Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर से बदली गिरराज धाकड़ की किस्मत, प्राकृतिक खेती से बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक
स्थापित किया डाइजेस्टर बैग; जीवामृत प्रयोग से टमाटर की ली रिकॉर्ड पैदावार

शिवपुरी, 01 अक्टूबर 2026
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की बढ़ती लागत के बीच पारंपरिक खेती से सीमित आय प्राप्त होना आज कई किसानों की मुख्य चिंता है। शिवपुरी विकासखंड के ग्राम चंदनपुरा निवासी कृषक श्री गिरराज धाकड़ भी रासायनिक खेती की अधिक लागत और जमीन की घटती उर्वरता को लेकर निरंतर चिंतित रहते थे। कम लागत में गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित उपज प्राप्त करना उनके सामने एक बड़ी चुनौती थी।

श्री गिरराज धाकड़ के जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत तब हुई, जब वे किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना तथा आत्मा परियोजना के अधिकारियों के संपर्क में आए। विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में उन्होंने रसायनों का त्याग कर पूर्णतः प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके अंतर्गत उनके प्रक्षेत्र पर बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर की स्थापना की गई, जहाँ से प्राकृतिक खाद और जीवामृत निर्माण की नींव रखी गई।

प्राकृतिक खेती को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए गिरराज धाकड़ ने आत्मा योजना के तहत अपने फार्म पर विशेष डाइजेस्टर बैग लगवाया। वे बताते हैं कि इस बैग में गाय के गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन और बरगद के पेड़ के नीचे की मिट्टी के घोल के साथ-साथ खेत के सड़े-गले अवशेष (जैसे टमाटर व सब्जियों के अपशिष्ट) को डाला जाता है, जिससे लगभग 40 दिनों में अत्यंत प्रभावी द्रव जीवामृत तैयार होता है। इस डाइजेस्टर बैग का दोहरा लाभ यह है कि इससे उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक उर्वरक और कीटनाशक के साथ-साथ मीथेन गैस भी बनती है, जिसका उपयोग वे अपने घर के चूल्हे में रसोई ईंधन के रूप में कर रहे हैं। इससे कचरा प्रबंधन के साथ-साथ घरेलू ईंधन का खर्च भी बच रहा है।

जीवामृत का प्रयोग, टमाटर की रिकॉर्ड उपज और बाजार में सीधी पहुँच
प्राप्त प्रशिक्षण और सहयोग से गिरराज धाकड़ ने जीवामृत निर्माण की विधि को पूरी तरह आत्मसात किया। उन्होंने अपने खेत में तैयार जीवामृत को ड्रिप व सिंचाई के पानी के माध्यम से फसलों में देकर टमाटर का रिकॉर्ड उत्पादन शुरू किया। इस नवाचार के परिणामस्वरूप जहाँ खाद-कीटनाशक का खर्च शून्य हो गया, वहीं फसल की गुणवत्ता और वृद्धि में अप्रत्याशित सुधार हुआ। उत्पादित टमाटरों के विक्रय के लिए उन्होंने जिले में प्रति रविवार को लगने वाले साप्ताहिक प्राकृतिक/जैविक हाट बाजार को जरिया बनाया, जहाँ बिचौलियों के बिना सीधे उपभोक्ताओं को उत्पाद बेचकर उन्हें बेहतरीन मुनाफा प्राप्त हो रहा है।

बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर के माध्यम से अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा
आज गिरराज धाकड़ सिर्फ खुद एक सफल प्राकृतिक कृषक नहीं हैं, बल्कि उनका बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर आसपास के दर्जनों गाँवों के किसानों के लिए एक मॉडल फार्म और प्रशिक्षण केंद्र बन चुका है। वे अन्य किसानों को भी जीवामृत बनाने और प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित कर सुरक्षित व रसायनमुक्त कृषि उत्पादों के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण, सराहना और आभार व्यक्त
परियोजना संचालक आत्मा श्री मुनेश कुमार शाक्य द्वारा ग्राम चंदनपुरा पहुँचकर श्री गिरराज धाकड़ के बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर एवं मॉडल प्राकृतिक फार्म का विस्तृत निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने उनके द्वारा अपनाई गई जीवामृत निर्माण विधि, डाइजेस्टर बैग के उपयोग, टमाटर की प्राकृतिक फसल तथा साप्ताहिक हाट बाजार में सुलभ विक्रय व्यवस्था के प्रयासों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर कृषक गिरराज धाकड़ ने कृषि विभाग, आत्मा परियोजना और जिला प्रशासन शिवपुरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सहयोग ने उनके कृषि व्यवसाय को एक नई दिशा और पहचान दी है।

PMO India
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=SHIVPURI nis:enabled=true nis:link/>
वृद्धाश्रम मंगलम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में गुरुवार को वृद्धाश्रम मंगलम शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विशेष विधिक साक्षरता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उन्हें विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने उपस्थित वृद्धजनों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले नागरिकों के यदि किसी अधिकार का उल्लंघन होता है, तो वे विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नालसा (नागरिकों को विधिक सेवा) योजना 2016, वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों तथा नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 की जानकारी दी।

आयोजन के दौरान जिला चिकित्सालय से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बैराड़ में विधिक साक्षरता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर परिषद बैराड़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की जानकारी के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

आयोजित शिविर में श्रीमती अंजलि पटेल, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड पोहरी एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सहायता योजना 2016 तथा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बुजुर्गों को उनके अधिकारों, भरण-पोषण के नियमों और शासकीय सहायता प्रक्रियाओं से अवगत कराया।

शिविर के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सीय जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में स्मृति चिह्न स्वरूप न्यायाधीश एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

उक्त विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमती अंजलि पटेल के साथ तहसीलदार बैराड श्री दुर्गपाल सिंह बैस, थाना प्रभारी बैराड श्री सुरेश चंद्र शर्मा तथा नगर परिषद बैराड़ के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय वरिष्ठ नागरिक व आमजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 01 अक्टूबर 2026 

शिवपुरी जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध 🌾

खरीफ सीजन में किसानों को खाद का निरंतर वितरण जारी है। जिले में उपलब्ध उर्वरकों की स्थिति एवं किसानों को की जा रही आपूर्ति की जानकारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
खरीफ सोयाबीन उपार्जन 
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन 03 से 17 अक्टूबर तक

Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
मेहनत और सरकारी सहयोग से शिवपुरी के श्री रविन्द्र मित्तल ने बदली अपनी जिंदगी की दिशा। 

पीएमएफएमई योजना ने रविन्द्र को बनाया आत्मनिर्भर उद्यमी और रोजगारदाता...

PMO India
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना

उर्वरक (खाद) के लिए टोकन अब सीधे Whatsapp पर पाएं।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं राजस्व विभाग तथा मंडी समिति की संयुक्त टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम द्वारा गोपाल जी गार्डन के पास स्थित राकेश हेमंत सिंघल के गोदाम 'फर्म खुशी एंटरप्राइजेज कोलारस' का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

​निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखी जिंस की मात्रा का अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के अनुसार भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें स्टॉक की मात्रा नियमानुसार सही नहीं पाई गई। जिस पर मंडी समिति की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फर्म पर 64,200 रुपये का मंडी शुल्क अधिरोपित किया गया।

​कार्रवाई के दौरान एसडीएम कोलारस श्री शिवदयाल धाकड़, तहसीलदार कोलारस श्री प्रदीप भार्गव, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री जयदीप सिंह लोधी तथा मंडी विभाग की टीम प्रमुख रूप से मौजूद रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे और गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
डायरेक्टर कप फुटबॉल प्रतियोगिता
डीएसबायडब्ल्यू और हैप्पी डेज ए स्कूल ने दर्ज की शानदार जीत, अगले दौर में प्रवेश
जिला खेल परिसर में इंटर स्कूल अंडर-14 बालक/बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में आयोजित इंटर स्कूल अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग डायरेक्टर कप फुटबॉल प्रतियोगिता में आज बालक वर्ग के 03 रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डीएसबायडब्ल्यू एवं हैप्पी डेज ए स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है और 3-3 अंक अर्जित किए हैं।

आज खेले गए पहले मुकाबले में डीएसबायडब्ल्यू की टीम ने गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से पराजित किया। इस मैच में डीएसबायडब्ल्यू टीम के खिलाड़ी कार्तिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 02 गोल किए, जबकि देव ने 01 गोल दागकर टीम को 3-0 की एकतरफा जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में हैप्पी डेज ए स्कूल ने इनोवेटिव स्कूल को 3-0 से हराकर अपने ग्रुप में 3 अंक हासिल किए।

ग्रुप सी के कड़े मुकाबले में ड्रॉ पर छूटा मैच
दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप सी के अंतर्गत वेदांता हॉस्टल और हैप्पी डेज बी टीम के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के डिफेंडर खिलाड़ियों और गोलकीपरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई गोल रोके, जिसके चलते मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।

कल खेले जाएंगे 04 महत्वपूर्ण मुकाबले
प्रतियोगिता के अंतर्गत कल दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को श्रीमंत माधवराव सिंधिया अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लब में 04 मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच बाल शिक्षा निकेतन बनाम वेदांता हॉस्टल बॉयस सुबह 8.30 बजे से, दूसरा मैच इनोवेटिव स्कूल बनाम कठमई ग्राउंड सुबह 9रू15 बजे से, तीसरा मैच डीएसबायडब्ल्यू बनाम दून पब्लिक स्कूल सुबह 10 बजे से तथा चौथा मैच हैप्पी डेज ए बनाम कठमई ग्राउंड सुबह 10.40 बजे से खेला जाएगा।

Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत शिवपुरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से सीधे जोड़ने और विभागीय योजनाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के उद्देश्य से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में यह विशेष अभियान जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले कुल 2,508 आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन चरणों में संपन्न कराया जा रहा है।

यह अभियान जिले में सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए खेलकूद व मनोरंजक गतिविधियां, स्वास्थ्य परीक्षण, फल तथा मिष्ठान वितरण, बच्चों के साथ संवाद, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परामर्श, संतुलित आहार और पोषण जागरूकता पर गहन चर्चा के अलावा ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ सत्र के तहत हितग्राहियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों के वीडियो प्रसारित तथा शासकीय योजनाओं के सफल अनुभवों को साझा किया जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार आज शासकीय सांदीपनि विद्यालय खनियाधाना में "नमो सेवा: अनकही कहानियाँ" विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

नुक्कड़ नाटक द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भाव, सामुदायिक सहभागिता और प्रेरणादायक किस्सों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। 

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को निस्वार्थ सेवा और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Collector Shivpuri 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम के तहत गत दिवस कोलारस एवं आज शिवपुरी के ग्राम करई में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इन कार्यक्रमों में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अभियांत्रिकी विभाग तथा आजीविका मिशन के विशेषज्ञों ने किसानों को धान एवं मक्का की पराली (नरवाई) न जलाने की सलाह दी। 

विशेषज्ञों द्वारा वेस्ट डीकंपोजर के उपयोग से अवशेषों के अपघटन, सही फसल चक्र प्रबंधन और रबी फसलों की बुवाई के लिए जीरो-टिल सीड ड्रिल, सुपर सीडर व स्मार्ट सीडर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों के प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही इन यंत्रों को कस्टम हायरिंग सेवाओं के माध्यम से किराए पर लेकर उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
छोटी सी चाय की दुकान से शुरू हुआ सफर
पीएम स्वनिधि योजना से बढ़ाया व्यवसाय 

शिवपुरी, 30 सितम्बर 2026
दृढ़ संकल्प और शासकीय योजनाओं का यदि समय पर संबल मिल जाए, तो छोटे से छोटा व्यवसायी भी सफलता की नई इबारत लिख सकता है। शिवपुरी जिले की तहसील पोहरी के निवासी श्री रफीक अहमद की कहानी इस बात की प्रत्यक्ष मिसाल है। पहले जहाँ वे सीमित साधनों के बीच एक छोटी सी चाय की दुकान चलाकर किसी तरह अपने जीवन का गुजारा कर रहे थे, आज वे पीएम स्वनिधि योजना से मिले लाभ से एक सफल और आत्मनिर्भर व्यवसायी बनकर उभरे हैं।

श्री रफीक अहमद के व्यावसायिक जीवन को नई दिशा तब मिली जब उन्हें नगर पंचायत पोहरी के माध्यम से  महत्वाकांक्षी पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी मिली। उन्होंने इस योजना के तहत सबसे पहले 10,000 रुपये का कार्यशील पूंजी ऋण लिया। अपने व्यवसाय को ईमानदारी से आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस ऋण का सुचारू रूप से पूर्ण भुगतान कर दिया। उनकी बेहतरीन क्रेडिट हिस्ट्री और वित्तीय अनुशासन को देखते हुए उन्हें 20,000 रुपये का दूसरा ऋण स्वीकृत हुआ। इसे भी सफलतापूर्वक चुकाने के बाद अब उन्हें 50,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है।

योजना से प्राप्त वित्तीय सहायता का सही उपयोग करते हुए श्री रफीक अहमद ने अपनी पुरानी छोटी सी चाय की दुकान का कायाकल्प किया। 50,000 रुपये के तीसरे ऋण से उन्होंने चाय एंड कोल्ड्रिंक्स की दुकान की शुरुआत की, जिसमें रेफ्रिजरेटर लगाकर कोल्ड्रिंक्स, बेकरी प्रोडक्ट्स और पैक्ड स्नैक्स का काम भी चालू किया। इस व्यावसायिक विस्तार और नवाचार के फलस्वरूप उनकी दैनिक बिक्री और मासिक आमदनी में वृद्धि हुई है।

स्वावलंबन और स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स के लिए प्रेरणा
रफीक अहमद का यह प्रयास न केवल उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रहा है, बल्कि क्षेत्र के अन्य छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि शासकीय योजनाओं से मिलने वाली छोटी-छोटी मदद भी यदि ईमानदारी और वित्तीय अनुशासन के साथ उपयोग की जाए, तो वह जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

प्रधानमंत्री का जताया हृदय से आभार
अपनी इस उपलब्धि और स्वावलंबन की यात्रा पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री रफीक अहमद बताते हैं कि पीएम स्वनिधि योजना मेरे जैसे छोटे दुकानदारों के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना ने मुझे सम्मानजनक जीवन और व्यवसाय विस्तार का अवसर दिया है। वे इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

PMO India
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं व्यस्ततम मार्ग कोर्ट रोड को सुगम, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। 

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार श्री सिद्धार्थ भूषण शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौर, एसडीओपी श्री सचिन कुमार धुर्वे, यातायात प्रभारी श्री रणवीर यादव, कोतवाली थाना प्रभारी श्री रोहित दुबे एवं देहात थाना प्रभारी श्री विकाश यादव की मौजूदगी में पुलिस व नगर पालिका के अमले द्वारा माधव चौक से लेकर कोर्ट रोड सब्जी मंडी तक मार्ग पर आवागमन बाधित करने वाले चारपहिया ठेलों, दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान, अवैध टीन शेडों एवं अस्थाई कब्जों को जेसीबी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से तत्काल प्रभाव से हटवाया गया।

कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने सड़क की सीमा में रखे गए सामान और अवैध संरचनाओं को हटाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी तय सीमा के भीतर ही सामान रखें और सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर यातायात में बाधा न डालें। 

प्रशासन एवं नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट रोड सहित शहर के अन्य प्रमुख व्यावसायिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस कार्रवाई के बाद दोबारा किसी भी स्थान पर अवैध कब्जा, सामान फैलाकर रखना या अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्ति अथवा दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य कोर्ट रोड को एक आदर्श, सुरक्षित और सुगम मार्ग के रूप में विकसित करना है।

Collector Shivpuri
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
अनुगूंज से उद्घोष: श्रवण एवं वाक बाधित बच्चों ने जाने अपने कानूनी अधिकार

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में नालसा शिक्षा स्कीम 2026 के अंतर्गत "अनुगूंज से उद्घोष" विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की सदस्य सचिव सुश्री सुमन श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने मूकबधिर बच्चों एवं व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकार, न्याय तक पहुँच, बधिर शिक्षा, सुगम्यता, समावेशन सहायता सेवाओं, शासकीय योजनाओं, संचार सुविधा तथा बधिर व्यक्तियों से जुड़े अन्य मुद्दों की जानकारी दी।

जबलपुर से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एडीआर भवन, शिवपुरी के सभाकक्ष में किया गया, जहाँ मूकबधिर छात्रों एवं व्यक्तियों ने श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की उपस्थिति में इसे देखा। कार्यक्रम में भावनात्मक कल्याण, कला एवं रचनात्मक अवसर, करियर मार्गदर्शन तथा भविष्य की तैयारी के बारे में भी जानकारी दी गई।

श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की भूमिका कार्यक्रम में विशेष रही। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे संवाद किया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उनका उत्साह बढ़ाया। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों को ड्राइंग नोटबुक वितरित की गईं, जिन पर उन्होंने चित्र बनाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया तथा अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। इसके साथ ही बच्चों ने गीत गाए और ढोलक बजाई। इस सामूहिक गतिविधि में बच्चों में खुशी, आत्मविश्वास और आपसी जुड़ाव की भावना दिखाई दी।

इसके बाद शाम 5 बजे म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से मुख्य न्यायाधिपति एवं कार्यपालक अध्यक्ष ने विशेष सत्र की अध्यक्षता की, जिसमें शिवपुरी जिला मुख्यालय से समस्त न्यायिक अधिकारीगण सम्मिलित हुए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 
पीएमएफएमई योजना से संवरा मुकेश का भविष्य, "कार्तिक ऑयल मिल" स्थापित कर बने आत्मनिर्भर

शिवपुरी, 29 सितम्बर 2026
सफलता की राहें तब आसान हो जाती हैं जब मेहनत को सही दिशा और शासकीय योजनाओं का संबल मिल जाए। कुछ ऐसी ही कहानी है शिवपुरी निवासी श्री मुकेश राठौर की, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद हार नहीं मानी और आज अपनी मेहनत तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजना के बल पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। फतेहपुर रोड, नई पुलिस लाईन के पास रहने वाले मुकेश राठौर स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर समाज में मान-सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।

*पीएमएफएमई योजना से मिला संबल*
अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए श्री मुकेश राठौर को उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना से एक नया मार्ग मिला। उद्यानिकी विभाग के डीआरपी श्री गिर्राज ओझा के माध्यम से उन्हें इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। योजना के अंतर्गत उन्हें ‘‘कार्तिक ऑयल मिल’’ स्थापित करने हेतु बैंक से 9 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ, साथ ही शासन की ओर से 3.50 लाख रुपए की बड़ी सब्सिडी का लाभ भी मिला।

*व्यवसाय का विस्तार और आमदनी में वृद्धि*
प्राप्त वित्तीय सहायता और सही मार्गदर्शन से श्री मुकेश राठौर ने ‘‘कार्तिक ऑयल मिल’’ की शुरुआत की। आधुनिक तकनीकों और मशीनों का उपयोग कर उन्होंने शुद्ध तेल उत्पादन का कार्य शुरू किया। तेल पेराई के बाद निकलने वाली ‘पीना’ (खली) को भी विक्रय कर वे अतिरिक्त लाभ कमा रहे हैं। सही प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के कारण उनका व्यापार तेजी से बढ़ा और आज वे इस इकाई से प्रतिमाह लगभग 50 हजार रुपए तक की शुद्ध आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

*दूसरों को भी दे रहे हैं रोजगार*
श्री मुकेश राठौर आज न केवल स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए दूसरों के लिए भी मददगार साबित हो रहे हैं। वे अपनी ऑयल मिल में 2 से 3 अन्य स्थानीय युवाओं को भी नियमित रोजगार प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनके परिवारों का जीवनयापन भी सुचारू रूप से चल रहा है। इस प्रकार वे दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

*प्रधानमंत्री जी और उद्यानिकी विभाग का जताया आभार*
अपनी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री मुकेश राठौर बताते हैं कि ‘‘पीएमएफएमई योजना मेरे जीवन के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना ने मेरे आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार किया है।’’ इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी एवं उद्यानिकी विभाग का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

PMO India 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
मेडिकल कॉलेज के सामने वर्षों पुराने अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही, 50-60 करोड़ की शासकीय भूमि कराई मुक्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित कीमती शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
मौके पर एसडीएम शिवपुरी श्री आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा सहित राजस्व दल, सीएमओ यशवंत राठौर और नगरपालिका की टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसडीओपी शिवपुरी श्री सचिन धुर्वे, एसडीओपी कोलारस, एसडीओपी करैरा तथा विभिन्न थानों के प्रभारियों की टीम भी शामिल थी। अवैध अतिक्रमण से बेदखली की यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 सर्वे नंबर 256 की भूमि से हटा अवैध कब्जा
ग्राम नोहरीखुर्द स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 256 (कुल रकबा 6.3970 हेक्टेयर) में से 4.3000 हेक्टेयर भूमि चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी हेतु चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित की गई है। शेष भूमि पर अवैध दुकानें व स्टॉल बनाकर भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर प्रतिमाह 2 से 3 लाख रुपये किराया वसूला जा रहा था। हल्का पटवारी की रिपोर्ट पर नोटिस जारी करने और बेदखली आदेश के बाद मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत 50 से 60 करोड़ रुपये है।

अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अवैध कब्जेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Collector Shivpuri
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं संस्थागत जवाबदेही से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के साथ महिला कल्याणकारी योजनाओं, और स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई व समयबद्ध विवेचना के निर्देश दिए गए। 

साथ ही, 10 या अधिक कर्मचारियों वाले सभी संस्थानों में यौन उत्पीड़न रोधी 'आंतरिक शिकायत समिति' का गठन अनिवार्य करने, 'प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर' स्थापित करने  के निर्देश दिए गए।

बैठक में म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, उपनिदेशक श्री रामावतार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

National Commission for Women 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
महिलाओं की सुरक्षा, समानता और न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष

​महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज सर्किट हाउस शिवपुरी में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में 'राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

​जनसुनवाई के दौरान साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी लगभग 50 शिकायतों की अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई। आयोग अध्यक्ष श्रीमती रहाटकर ने महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को सुना और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही, पात्र महिलाओं को समय सीमा के भीतर संबंधित शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

​इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ पहल का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली उन महिलाओं तक पहुँचना है जो अपनी बात लेकर दिल्ली तक नहीं आ पाती हैं। आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ महिलाओं को पूर्ण न्याय, सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।

National Commission for Women 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मेगा ड्राइव’ अभियान के अंतर्गत शिवपुरी जिले में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में गत दिवस ग्राम लखनगांव (चिन्हित ग्राम पंचायत हातोद) में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।

अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर श्री गोपाल राठौर एवं श्री मनीष कुशवाह द्वारा ग्राम लखनगांव में डोर-टू-डोर (घर-घर) जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पैरालीगल वालंटियर्स ने गांव के लगभग 12 परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को नालसा द्वारा संचालित 13 प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही शासन द्वारा आमजनों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, अधिकारों तथा शासकीय सुविधाओं के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया, ताकि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 60 दिवसीय मेगा ड्राइव जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिवपुरी जिले में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में एवं सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में ग्राम हातौद अंतर्गत आदिवासी बस्ती में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को नालसा की मेगा ड्राइव अंतर्गत 13 प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेगा ड्राइव की योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

*स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और निःशुल्क जांच की जानकारी*
शिविर में उपस्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने विशेष रूप से प्रोस्टेट बीमारी के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि यदि किसी व्यक्ति को प्रोस्टेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो वे जिला चिकित्सालय शिवपुरी पहुँचकर निःशुल्क जाँच करा सकते हैं तथा मुफ़्त दवाइयाँ प्राप्त कर सकते हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने खोली सफलता की राहः कोलारस में ट्राली निर्माण से सफल उद्यमी बने वीरेंद्र ओझा
उद्यमी वीरेंद्र ओझा ने पंजाबी एग्रो इंडस्ट्रीज की स्थापना कर कृषि उपकरण निर्माण में स्थापित किया नया आयाम

शिवपुरी, 27 सितम्बर 2026
जिले के एबी रोड कोलारस निवासी श्री वीरेंद्र ओझा एक पारंपरिक व्यावसायिक पृष्ठभूमि से आते हैं। वे अपने पारिवारिक वेल्डिंग कार्य को बड़े पैमाने पर विस्तारित कर कृषि यंत्र निर्माण के क्षेत्र में खुद का नया उपक्रम शुरू करना चाहते थे। हालांकि, व्यवसाय को आधुनिक रूप देने और बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू करने के लिए आवश्यक पूंजी एवं संसाधनों का अभाव उनके आड़े आ रहा था।

अपने सपनों को साकार करने के उद्देश्य से श्री वीरेंद्र ओझा ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शिवपुरी से संपर्क किया। वहां पदस्थ अधिकारियों ने उन्हें केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की विस्तृत जानकारी दी और ऑनलाइन आवेदन कराने में पूरा सहयोग किया। आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोलारस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर उन्हें 15 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, जिस पर शासन द्वारा 4.5 लाख रुपये की सब्सिडी का संबल प्रदान किया गया।

व्यवसाय का विस्तार और सफलता
वित्तीय सहायता प्राप्त होने के बाद श्री वीरेंद्र ओझा ने पंजाबी एग्रो इंडस्ट्रीज इकाई की स्थापना कर ट्राली एवं अन्य कृषि उपकरणों का निर्माण शुरू किया। उन्नत तकनीक, आधुनिक वेल्डिंग संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के कारण उनकी इकाई को क्षेत्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्धि मिली। आज उनकी निर्मित ट्रॉलियों की मांग आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ी है, जिससे उनकी आय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

सामाजिक प्रभाव एवं रोजगार सृजन
श्री वीरेंद्र ओझा न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्थानीय स्तर पर 05 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्थायी रोजगार भी प्रदान किया है। एक छोटे वेल्डिंग कार्य से शुरू होकर एक सफल एग्रो इंडस्ट्री का रूप लेने वाली उनकी यह कहानी जिले के अन्य युवाओं के लिए स्वरोजगार अपनाने की एक उत्कृष्ट प्रेरणा बनी है।

शासन का जताया आभार
अपनी इस उपलब्धि और व्यावसायिक सफलता के लिए श्री वीरेंद्र ओझा ने प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और बैंक के सहयोग से आज वे एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी में हुआ भव्य कार्यक्रम! 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत के तहत शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवपुरी में राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, योग आयोग अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती एवं जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं  जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, एसडीएम शिवपुरी श्री आनंद सिंह राजावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश यादव, एवं शिक्षक व बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वामित्व_अधिकार_अभिलेख_निष्पादन_अभियान nis:value=स्वामित्व_अधिकार_अभिलेख_निष्पादन_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>  के तहत मेरे सपनो का भारत राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता प्रमाण पत्र वितरण समारोह।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>  शिवपुरी जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में जिले में तीन दिवसीय ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं की कुल 2508 आंगनवाड़ी केंद्रों में से प्रथम चरण में 866 केंद्रों पर जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

तीन चरणों में आयोजित होगा अभियान
प्रथम चरण 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक (866 केंद्र), द्वितीय चरण 29 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक (812 केंद्र) तथा तृतीय चरण 03 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2026 तक (806 केंद्र) संपादित होगा।

प्रथम दिवस पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वीडियो प्रसारण किया गया। बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां, स्वास्थ्य परीक्षण, फल एवं मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए।

प्रथम दिवस शिवपुरी शहरी के मदकपुरा आंगनवाड़ी केंद्र में विधायक श्री देवेंद्र जैन, कोलारस के ग्राम खरई में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>