#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत शिवपुरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से सीधे जोड़ने और विभागीय योजनाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के उद्देश्य से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में यह विशेष अभियान जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले कुल 2,508 आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन चरणों में संपन्न कराया जा रहा है।
यह अभियान जिले में सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए खेलकूद व मनोरंजक गतिविधियां, स्वास्थ्य परीक्षण, फल तथा मिष्ठान वितरण, बच्चों के साथ संवाद, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परामर्श, संतुलित आहार और पोषण जागरूकता पर गहन चर्चा के अलावा ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ सत्र के तहत हितग्राहियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों के वीडियो प्रसारित तथा शासकीय योजनाओं के सफल अनुभवों को साझा किया जा रहा है।
#shivpuri
2 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026