टीवी की मशहूर 'बालिका वधू' यानी आनंदी के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में बुधवार को बड़ा फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके एक्स पार्टनर राहुल राज सिंह को लेकर फैसला सुना दिया है।
कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने लायक पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं। कोर्ट ने राहुल राज के वकीलों की दी गई दलीलों को मानते हुए कहा कि यह उकसाने का मामला नहीं बनता, इसलिए ट्रायल चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। राहुल का शुरू से दावा रहा है कि दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे। अब 10 साल चली इस कानूनी लड़ाई के बाद राहुल बरी हो गए हैं।
पहले सेशन कोर्ट ने तब कहा था कि गवाहों के बयान से लगता है कि आरोपी ने मृतका की जिंदगी नर्क बना दी थी।
Korba, Korba | Sep 30, 2026