संगठन से तनातनी और अपने तल्ख तेवरों को लेकर चांचौड़ा की भाजपा विधायक प्रियंका मीणा (पेंची) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया, जब मंच पर अपने समर्थक मंडल अध्यक्ष को जगह न मिलने से महिला विधायक बुरी तरह बिफर गईं। बात इतनी बढ़ गई कि भरे मंच पर विधायक की भाजपा जिला उपाध्यक्ष से तीखी बहस हो गई। विधायक के इस अप्रत्याशित व्यवहार से नाराज होकर पार्टी के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष मंच छोड़कर सीधे नीचे जमीन पर जाकर बैठ गए।
Korba, Korba | Sep 30, 2026