Public App Logo
Profile Picture

24 NewsLive

@adityakumarsingh797
431Followers
1Following
औरंगाबाद में तेजस्वी यादव के आगमन की तैयारी को लेकर छात्र एवं युवा राजद की बैठक, हजारों कार्यकर्ताओं का जुटान।

औरंगाबाद में आगामी 4 अक्टूबर 2026 को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के औरंगाबाद आगमन को लेकर गुरुवार को सिन्हा कॉलेज मोड़ स्थित देवकृति रिसॉर्ट में छात्र राजद एवं युवा राजद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह सह तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को अनोखे अंदाज में रखते हुए आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सुझाव एवं रणनीतियां साझा कीं। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जीतू यादव, बूचन यादव, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष विकास राय यादव, प्रवक्ता शत्रुघ्न यादव, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव, प्रशांत कुमार, कुंदन कुमार, स्वास्तिक यादव, दीपक यादव, गुड्डू कुमार, पूटू मुखिया, मनजीत मुखिया, इब्राहिमपुर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार, नागेंद्र मुखिया, बम कुमार, मुन्ना यादव, पवन कुमार, लालू कुमार, छात्र नेता रंजन कुमार, छात्र नेता सुरंजन कुमार, प्रिंस यदुकुल सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, वहीं फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।

 टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा. दोनों देशों को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=icc nis:value=ICC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=worldcup nis:value=WorldCup nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cricket nis:value=Cricket nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=worldcup2027 nis:value=WorldCup2027 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indvspak nis:value=INDvsPAK nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=24newslive nis:value=24NewsLive nis:enabled=true nis:link/>
मॉडल स्कूलों में SOP से चयनित शिक्षकों को यथावत बनाए रखने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

बिहार में प्रत्येक प्रखंड में मॉडल स्कूल स्थापित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की सरकार की योजना के तहत शिक्षकों का चयन निर्धारित SOP एवं साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। इसका उद्देश्य योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं मॉडल स्कूलों में लेना था।

लेकिन अब उन्हीं मॉडल स्कूलों में जिन पदों पर SOP एवं साक्षात्कार के माध्यम से शिक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं, उन्हीं पदों पर सरप्लस शिक्षकों को पदस्थापित किए जाने से चयन की मूल भावना प्रभावित हो रही है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री, बिहार सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि SOP एवं साक्षात्कार के माध्यम से मॉडल स्कूलों के लिए चयनित/प्रतिनियुक्त शिक्षकों को उन्हीं मॉडल स्कूलों में बनाए रखते हुए उनके पदस्थापन की व्यवस्था की जाए तथा उन्हीं पदों पर अन्य शिक्षकों को लाकर पदस्थापित न किया जाए।

पत्र में कहा गया है कि ऐसा करने से मॉडल स्कूलों की मूल अवधारणा, शिक्षकों के चयन की पारदर्शी प्रक्रिया और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का उद्देश्य कायम रहेगा। मुख्यमंत्री से इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेने की अपील की गई है।
औरंगाबाद में अपराधियों ने प्रभारी हेडमास्टर और शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, दोनों गंभीर घायल*

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा में गुरुवार को अपराधियों ने राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल कुटुंबा के प्रभारी हेडमास्टर डॉ. रामकिशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके साथ मौजूद सहायक शिक्षक मो. वारिस खलील भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना कुटुंबा पश्चिम टोला में संजय गुप्ता के होटल के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामकिशोर अपने सहयोगी शिक्षक मो. वारिस खलील के साथ बाइक से सरकारी कागजात लेकर बीआरसी अंबा जा रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बाजार मोड़ के पास बाइक सवार 5-6 अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडे से हमला शुरू कर दिया।

हेडमास्टर ने हेलमेट पहन रखा था जिससे सिर पर गंभीर चोट से बचाव हो गया, हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं सहायक शिक्षक के माथे में गहरी चोट लगी है। हमले के दौरान बदमाश सरकारी कागजात से भरा झोला लेकर लोहरचक की ओर फरार हो गए।

घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नवल किशोर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक कुटुंबा थाना पहुंच गए और पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि थाने से महज आधा किलोमीटर दूर सघन बाजार में दिनदहाड़े यह घटना अपराधियों के दुस्साहस को दिखाती है।

प्रभारी हेडमास्टर ने कुटुंबा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत औरंगाबाद नगर परिषद का एक घंटे का श्रमदान, पंचदेव मंदिर से रमेश चौक तक चली सफाई।

औरंगाबाद। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत नगर परिषद द्वारा आज एक घंटे का श्रमदान अभियान आयोजित किया गया।

जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर आयोजित इस अभियान की थीम रही - "एक दिन-एक घंटा-स्वच्छता के नाम"। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और आमजन को स्वच्छता कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

श्रमदान अभियान की शुरुआत पंचदेव मंदिर से की गई और स्वच्छता गतिविधियां रमेश चौक तक संचालित की गईं।

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, उपाध्यक्ष मो एहसान, रेड क्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, समस्त पार्षदगण, कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, कार्यालय कर्मियों, स्वच्छता साथियों एवं CRP की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।

सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ औरंगाबाद के निर्माण का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने अपील की है कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहे, इसे नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाया जाए।
गांधी जयंती पूर्व अनुग्रह मध्य विद्यालय में कई शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, प्राचार्य ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह मध्य विद्यालय में प्राचार्य उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (गांधी जयंती) के पूर्व विभागीय पत्र के आलोक में कई शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

गांधी जयंती के पूर्व अलग-अलग तिथियों में क्रमशः निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं के विषय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यापक जीवन दर्शन पर आधारित थे।

*विजेताओं की सूची -*
- *निबंध लेखन में -* सौरभ प्रथम, दुर्गा द्वितीय एवं आर्यनंदिनी तृतीय
- *चित्रकला में -* लक्ष्मी प्रथम, कृतिका राज द्वितीय एवं आर्य नंदिनी तृतीय
- *भाषण प्रतियोगिता में -* विष्णुकांत प्रथम, आदित्य स्वरूप द्वितीय एवं निशा व शिवानी तृतीय

सभी विजेताओं को प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी के पूरे जीवन दर्शन को अपने जीवन का आदर्श बनाकर अपने जीवन को समाज के सापेक्ष बनाएं।

कार्यक्रम का संयोजन शिक्षिका रीता कुमारी एवं ज्योति कुमारी ने किया, जबकि कार्यक्रम को वर्गवार सभी वर्ग शिक्षकों क्रमशः शारदा सिंह, योगेंद्र पाल, मीना कुमारी, नैयर शाहीन, तबस्सुम आरा एवं प्रेम कुमार ने संपादित किया।
फ्लिपकार्ट से बैटरी नहीं मिलने पर उपभोक्ता अदालत पहुंचा मामला, समझौते में कंपनी ने दिए 25 हजार।

औरंगाबाद (बिहार) 01 अक्टूबर 2026

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से बैटरी ऑर्डर कर डिलीवरी न मिलने के मामले में जिला उपभोक्ता अदालत में दायर वाद में समझौता हो गया है।

वाद संख्या CC/12/22 में परिवादी कुमार बिजेन्द्र (ग्राम-कोयलाडीह, थाना-नबीनगर) ने आरोप लगाया था कि 18/10/2021 को उन्होंने फ्लिपकार्ट से LUMINOUS Red Charge RC25000 200Ah बैटरी (ऑर्डर ID - OD223137378212106000, कीमत 11,691 रुपये) ऑर्डर की थी, जिसकी डिलीवरी 03/11/2021 को होनी थी, लेकिन नहीं हुई।

परिवादी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन और फ्लिपकार्ट को लीगल नोटिस भी भेजा था। अंततः मामला जिला उपभोक्ता अदालत औरंगाबाद में दाखिल हुआ।

फोरम के समक्ष दोनों पक्षों में सुलह हो गई। प्राप्त दस्तावेजों (HSBC Payment Advice 13 Jul 2026) के अनुसार विपक्षी फ्लिपकार्ट द्वारा परिवादी के खाते में SBI में 13/07/2026 को RTGS के माध्यम से 25,000 रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

हस्तलिखित समझौता पत्र में दोनों पक्षों ने माना है कि कुल 25,000 रुपये का भुगतान हो गया है और मामला समाप्त किया जाए।
औरंगाबाद में NH-19 पर भीषण हादसा: टायर पंचर देख रहे ट्रक चालक को कंटेनर ने रौंदा, मौके पर मौत; सहचालक घायल।

औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक का टायर चेक कर रहे चालक को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

*घटनास्थल पर ही मौत*
मृतक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के नागराड़ा निवासी 50 वर्षीय अमर खान (पिता लाले खान) के रूप में हुई है। घायल सहचालक राजेश खान भी बाड़मेर का ही रहने वाला है।

*रांची से गुजरात जा रहा था ट्रक*
जानकारी के अनुसार अमर खान ट्रक पर पाउडर लादकर झारखंड के रांची से गुजरात जा रहा था। भेड़िया गांव के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर सहचालक के साथ टायर देखने लगा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने दोनों को टक्कर मार दी।

सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमर खान को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कंटेनर और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन राजस्थान से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर: इंसाफ की गुहार में DIG से मिली पीड़ित मां, बोली - सभी 11 आरोपियों पर हो कार्रवाई।

चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड (पुलिस मुठभेड़ प्रकरण) में पीड़ित परिवार ने एक बार फिर वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बुधवार को शाहाबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

आशा देवी के साथ उनके पुत्र चंदन तिवारी और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने DIG को आवेदन सौंपकर मामले की समीक्षा और लंबित कार्रवाई को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।

*केवल 1 गिरफ्तारी पर सवाल*
परिजनों का कहना है कि इस मामले में कुल 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, लेकिन अब तक केवल STF जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी हुई है, जो जुलाई 2026 में हुई थी। परिवार ने तत्कालीन DSP राजेश कुमार शर्मा, तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार सहित अन्य नामजदों पर भी विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

*17 जून को मुठभेड़ में हुई थी मौत*
भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी। परिजनों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए हत्या का आरोप लगाया था। आशा देवी के बयान पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

परिजनों का दावा है कि भरत ने आत्मसमर्पण के लिए हथियार फेंक दिया था, फिर भी गोली मारी गई। हालांकि इस दावे की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया से होनी है।

*न्यायिक जांच भी जारी*
सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आयोग गठित किया है। आयोग के समक्ष मृतक के माता-पिता की गवाही हो चुकी है और पुलिस पक्ष के करीब 15 पुलिसकर्मियों को समन जारी कर बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

*DIG ने दिया आश्वासन*
परिजनों ने कहा कि उनकी मांग किसी निर्दोष को फंसाने की नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच की है। DIG सत्य प्रकाश ने आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
औरंगाबाद में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

औरंगाबाद जिला प्रशासन के तत्वावधान में *28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026* तक आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के *तीसरे दिन* विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिताएं *गेट स्कूल खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, खेल भवन एवं गांधी मैदान* में आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग एवं खो-खो सहित विभिन्न खेलों में जिले के विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 *विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम*

*अंडर-17 बालक वर्ग वॉलीबॉल* में *डीएवी पब्लिक स्कूल, दयानंद विहार* विजेता तथा *टाउन इंटर स्कूल, औरंगाबाद* उपविजेता रहा।

*अंडर-14 बालक वर्ग फुटबॉल* में *मध्य विद्यालय, सिपहा, दाउदनगर* विजेता तथा *महेश एकेडमी, औरंगाबाद* उपविजेता रहा।

*अंडर-14 बालिका वर्ग कबड्डी* में *ग्रैंड वैली पब्लिक स्कूल, हसपुरा* विजेता तथा *उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नारायणपुर, देव* उपविजेता रहा।

*अंडर-17 बालिका वर्ग बॉक्सिंग* में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। *43 किलोग्राम भार वर्ग में गुनगुन रंजन*, *44 किलोग्राम भार वर्ग में अदिति राज* तथा *53 किलोग्राम भार वर्ग में नंदिनी पांडे* ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

*अंडर-14 बालक वर्ग खो-खो* में *डीएवी पब्लिक स्कूल, दयानंद विहार* विजेता तथा *सरस्वती शिशु मंदिर, औरंगाबाद* उपविजेता रहा।

वहीं *अंडर-17 बालक वर्ग खो-खो* में *पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, बसडीहा कला* विजेता तथा *सरस्वती शिशु मंदिर, औरंगाबाद* उपविजेता रहा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को *प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना, उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा खेलों के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ावा देना* है। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल: CM के प्रधान सचिव पद से हटे IAS दीपक कुमार, अब आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने।

बिहार प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। रिटायर्ड IAS अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दीपक कुमार 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के तौर पर करीब साढ़े पांच साल तक काम किया। वे 20 मार्च 2021 को रिटायर हुए थे और ठीक अगले दिन 21 मार्च 2021 को उन्हें CM के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी।

*11 सितंबर से खाली था पद*
आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का पद 11 सितंबर से खाली था। इससे पहले उदय कांत मिश्रा इस पद पर थे। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद यह कुर्सी रिक्त हो गई थी। अब सरकार ने इस पर दीपक कुमार की नियुक्ति की है।

*13 जिलों में रह चुके हैं DM*
दीपक कुमार का प्रशासनिक अनुभव करीब 4 दशक का रहा है। वे बिहार के 13 जिलों में DM रह चुके हैं, जिनमें बक्सर, नालंदा, हजारीबाग, मोतिहारी जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, नगर विकास, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, पर्यटन, सूचना एवं जनसंपर्क जैसे अहम विभागों में भी काम कर चुके हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे ESIC के महानिदेशक और NHAI के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

बिहार में हर साल बाढ़, सूखा और अन्य आपदाओं से निपटने में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका अहम होती है, ऐसे में लंबे अनुभव वाले अधिकारी को यह जिम्मेदारी दिया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
औरंगाबाद में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण पर रोक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जारी किया आदेश।

औरंगाबाद जिले में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के प्रशिक्षण को लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बड़ा आदेश जारी किया है।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। 

*पत्र में क्या है?*
पत्र में कहा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत संसाधन केन्द्र संचालित है और विभाग से प्राप्त रोस्टर एवं निर्देश के आलोक में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है।

वर्तमान में सूचना प्राप्त हो रही है कि कतिपय ग्राम पंचायतों में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।

इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के प्रशिक्षण की कार्ययोजना और इस पर होने वाले व्यय के वहन को लेकर विभाग से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

*विभागीय दिशा-निर्देश के बाद ही प्रशिक्षण*
ऐसे में वर्णित परिस्थिति में सभी पंचायत सचिवों को निर्देश देने को कहा गया है कि वे ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को प्रशिक्षण कार्य के बारे में विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना के पश्चात ही कोई भी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

यानी साफ है कि जब तक विभाग से स्पष्ट गाइडलाइन नहीं आ जाती, तब तक ग्राम रक्षा दल का प्रशिक्षण नहीं कराया जाएगा।
जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह 4 अक्टूबर को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थामेंगे राजद का दामन, कार्यक्रम को लेकर गाँधी मैदान का किया निरीक्षण।

औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा से दो बार के जदयू विधायक रहे अशोक कुमार सिंह अब राजद में शामिल होने जा रहे हैं।

 4 अक्टूबर को औरंगाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में वे सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

*गांधी मैदान का किया निरीक्षण*
कार्यक्रम को लेकर अशोक कुमार सिंह ने आज औरंगाबाद के गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

*रफीगंज में सियासी समीकरण बदलेंगे*
अशोक सिंह रफीगंज के कद्दावर नेता माने जाते हैं और 2010 से 2020 तक दो बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में उनके राजद में शामिल होने से रफीगंज सहित पूरे औरंगाबाद जिले में सियासी समीकरण बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

राजद में शामिल होने के कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
औरंगाबाद में देर रात युवक की पीट-पीटकर हत्या, ज्वेलर्स मालिक समेत 4 गिरफ्तार।

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मछली मार्केट के समीप मंगलवार रात करीब 10 बजे 25 वर्षीय युवक विकास कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

मृतक कचहरी रोड निवासी जितेन्द्र गुप्ता का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल विकास को 'सोनी अलंकार ज्वेलर्स' के मालिक दिलीप सोनी के घर से अधमरी हालत में बरामद किया गया था। पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 गिरफ्तार*
घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम -*
1. इंजीनियर प्रिंस कुमार वर्मा (मालिक, रवि ज्वेलर्स, मदनपुर)
2. प्रदीप कुमार वर्मा 
3. निखिल कुमार वर्मा (मालिक, सोनी अलंकार ज्वेलर्स, मदनपुर)
4. दिलीप वर्मा

*SDPO ने बताया हत्या का कारण -*
घटना को लेकर सदर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने बताया कि मृतक विकास कुमार 1-2 दिन पहले भी देर रात आरोपियों के घर में घुस गया था। उस समय सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच कर उसे छोड़ दिया था।

लेकिन मंगलवार रात वह फिर से उनके घर में घुस गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
बाढ़ राहत को लेकर समाहरणालय में गमछा बिछाकर धरने पर बैठे भाजपा विधायक, 4 घंटे तक DM से मिलने का इंतजार करते रहे। बोले- सम्राट चौधरी के आने तक नहीं उठूंगा।

बिहार के पश्चिम चंपारण में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विधायक बेतिया समाहरणालय परिसर में गमछा बिछाकर धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा, _जैसी आपदा है, वैसी व्यवस्था नहीं है।_

उनकी मांग है कि बाढ़ प्रभावितों को पॉलिथीन, राशन और जरूरी राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में दी जाए। कई इलाकों में लोग अब भी सुविधाओं से वंचित हैं।

धरने के दौरान शायराना अंदाज में बोले -
"दुख है, दर्द है, मैं आह भर रहा हूं, अपने राजा के आने का इंतजार कर रहा हूं। ऊपर श्रीहरि, नीचे सम्राट चौधरी।"

विधायक का कहना है कि वह करीब 4 घंटे तक DM समेत अधिकारियों से मिलने का इंतजार करते रहे, मुलाकात नहीं हुई तो धरना शुरू किया।

उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने नहीं आते, वह धरने से नहीं उठेंगे। "हेलीकॉप्टर गरजेगा, उसको देखेंगे और अपना गमछा उठाकर चले जाएंगे।"

सूचना पर बेतिया DDC काजले वैभव नितिन ने विधायक से बातचीत की, लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे।
बिहार में अफसरशाही पर बीजेपी विधायक का हल्ला-बोल, गमछा बिछाकर धरने पर बैठे विनय बिहारी।

बिहार में सत्ता पक्ष के भीतर ही अफसरशाही के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। पश्चिम चंपारण की लौरिया-योगापट्टी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विनय बिहारी आज बेतिया समाहरणालय परिसर में गमछा बिछाकर धरने पर बैठ गए।

विधायक का आरोप है कि बाढ़ राहत को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है और अफसरों की मनमानी चरम पर है। वे पिछले चार घंटे से जिलाधिकारी से मिलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन डीएम ने मिलने तक का समय नहीं दिया। मजबूर होकर उन्हें समाहरणालय में ही धरने पर बैठना पड़ा।

धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी ने कहा, _'जैसी आपदा है, वैसी व्यवस्था नहीं है। बाढ़ पीड़ितों को पॉलिथीन, राशन तक नहीं मिल रहा। कई इलाके अब भी राहत से वंचित हैं।'_

इसी दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में सरकार पर तंज भी कसा -
"दुख है, दर्द है, मैं आह भर रहा हूं, अपने राजा के आने का इंतजार कर रहा हूं। ऊपर श्रीहरि, नीचे सम्राट चौधरी।"

विनय बिहारी ने साफ ऐलान किया है कि जब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा नहीं करेंगे, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। 

"हेलीकॉप्टर गरजेगा, उसको देखेंगे और अपना गमछा उठाकर चले जाएंगे, लेकिन तब तक यहीं बैठा रहूंगा,"विधायक ने कहा।

धरने की सूचना मिलते ही बेतिया DDC काजले वैभव नितिन मौके पर पहुंचे और विधायक को मनाने की कोशिश की, लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे।

इस घटना के बाद बिहार की सियासत में चर्चा तेज है कि एनडीए सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है और अंदरूनी विरोध अब खुलकर सामने आ रहा है।
औरंगाबाद में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

औरंगाबाद जिले में 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम, गेट स्कूल खेल मैदान, गांधी मैदान एवं खेल भवन में विभिन्न स्पर्धाएं हो रही हैं।

जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

*अब तक के परिणाम -*

*बैडमिंटन*
- अंडर-14 बालिका: विजेता- प्रिया रानी, उपविजेता- शानवी सिंह चौहान
- अंडर-17 बालिका: विजेता- आराध्या पांडे, उपविजेता- मानवी कुमारी

*कबड्डी*
- अंडर-14 बालिका: विजेता- अम्बेडकर +2 आवासीय उच्च विद्यालय कुशी, उपविजेता- ग्रैंड वैली पब्लिक स्कूल हसपुरा
- अंडर-14 बालक: विजेता- अम्बिका पब्लिक स्कूल, उपविजेता- ग्रैंड वैली पब्लिक स्कूल हसपुरा

*एथलेटिक्स*
- अंडर-14 बालिका 100मी: 1. श्रेया कुमारी, 2. सुषमा कुमारी, 3. अनुप्रिया कुमारी
- 200मी: 1. श्रेया कुमारी, 2. अनिशा कुमारी, 3. परसी मिश्रा
- 400मी: 1. आस्था कुमारी, 2. अनुप्रिया कुमारी, 3. सुप्रिया कुमारी
- अंडर-17 बालिका 100मी: 1. रिया कुमारी, 2. दिव्या कुमारी, 3. सुलेखा कुमारी
- 200मी: 1. प्रतिमा कुमारी, 2. गुनगुन कुमारी, 3. किरण कुमारी
- अंडर-19 बालिका 100मी: 1. रिया कुमारी, 2. मनीषा कुमारी, 3. माया कुमारी
- 200मी: 1. अंजली कुमारी, 2. संध्या कुमारी, 3. स्वाति कुमारी

*शतरंज*
- अंडर-14 बालिका: विजेता- ज्योति सिंह, उपविजेता- अनुप्रिया
- अंडर-17 बालिका: विजेता- अंजलि राठौर, उपविजेता- त्रिश्ता कुमारी
- अंडर-19 बालिका: विजेता- माही सिंह, उपविजेता- नंदनी

जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच देना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। आने वाले दिनों में अन्य खेलों के मुकाबले भी आयोजित होंगे।
औरंगाबाद में खुद पर फायरिंग की झूठी साजिश, वादी समेत 2 गिरफ्तार।

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात का औरंगाबाद पुलिस ने खुलासा किया है। यह गोलीबारी विरोधियों को फंसाने के लिए रची गई झूठी साजिश निकली। पुलिस ने इस मामले में वादी-सह-अभियुक्त समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

*क्या था मामला -*
दिनांक 26.09.2026 को बारुण थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि काजीचक दोमुहान के पास हिमांशु सिंह, पिता भूटाली सिंह सा०-टंडवा थाना-आयरकोठा और अनुपम सिंह दोनों जिला रोहतास के द्वारा रितिक कुमार उम्र करीब 21 वर्ष, पिता शिवमंगल पासवान, सा०-पवनी, थाना नासरीगंज, जिला रोहतास को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है।

सूचना पर बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जख्मी को अस्पताल भिजवाया और वादी रितिक कुमार के फर्द बयान पर बारुण थाना कांड संख्या-390/26 दर्ज किया गया।

*SIT जांच में खुली पोल -*
पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।

SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। वादी रितिक कुमार ने ही अपने साथी सोनू कुमार के साथ मिलकर पूर्व के विवाद में हिमांशु सिंह और अनुपम सिंह को फंसाने के लिए आपस में ही गोलीबारी की झूठी घटना को अंजाम दिया था।

इसके बाद SIT ने रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र के ग्राम-टड़वा से मुख्य साजिशकर्ता सोनू कुमार को गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तारी -*
1. सोनू कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता चितरंजन सिंह उर्फ डब्लू सिंह, ग्राम टड़वा, थाना आयरकोठा, जिला रोहतास।
2. वादी-सह-अपराधी अभ्युक्त रितिक कुमार, उम्र 21 वर्ष,पिता शिवमंगल राम, ग्राम-पवनी, थाना नासरीगंज, जिला रोहतास।

दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

*बरामदगी -* कांड में प्रयुक्त 01 बोलेरो

*आपराधिक इतिहास -*
गिरफ्तार सोनू कुमार पर दरिहट, डेहरी, आयरकोठा, डालमियानगर थानों में 10 से अधिक कांड दर्ज हैं, जिसमें आर्म्स एक्ट, SC/ST एक्ट और मध निषेध अधिनियम तक के मामले शामिल हैं। वहीं रितिक कुमार पर भी नासरीगंज और दरिहट थाने में पहले से 3 कांड दर्ज हैं।
औरंगाबाद डीएम की अध्यक्षता में केंद्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा आयोजित, किसानों के हित में कार्य करने पर जोर।

औरंगाबाद, 29 सितंबर 2026। 
 24 NewsLive 

औरंगाबाद - जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आज सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, औरंगाबाद की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई।

सभा में बैंक के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों, सहकारी समितियों की भूमिका तथा किसानों और अंशधारकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। गत आम सभा की कार्यवाही, निदेशक मंडल के प्रस्तावों की संपुष्टि, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लाभ-हानि प्रतिवेदन और 2026-27 के बजट पर मंथन हुआ।

*डीएम ने कहा - सहकार से समृद्धि*

अपने संबोधन में डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक जिले की सहकारी व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है।

उन्होंने कहा -
"बैंक की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ रखना, ऋण वसूली में सुधार, NPA को नियंत्रित करना और बैंकिंग सेवाओं को पारदर्शी व आधुनिक बनाना जरूरी है। सहकारी संस्थाओं का कंप्यूटरीकरण और डिजिटलीकरण समय की मांग है।"

धान अधिप्राप्ति को सुचारु और पारदर्शी बनाने, किसानों को समय पर ऋण और भुगतान देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राम शर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्वेतांक लाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी राजीव कुमार यादव, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, प्रबंध निदेशक, निदेशक मंडल के सदस्य, पैक्स अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि, सभी शाखा प्रबंधक और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
न्यायिक आदेश की अवमानना पड़ी भारी, नगर थाना प्रभारी का वेतन बंद।

औरंगाबाद, 29 सितंबर 2026

औरंगाबाद। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने न्यायिक आदेश की अवहेलना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना प्रभारी का वेतन बंद करने का आदेश जारी किया है।

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सत्रवाद संख्या 540/23, नगर थाना कांड संख्या 364/19 में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए न्यायालय ने 23/06/26 को गवाहों पर गैरजमानती वारंट जारी किया था।

गवाह उपस्थित नहीं होने पर 03/09/26 को नगर थाना प्रभारी को शोकॉज किया गया था, लेकिन आज तक थाना प्रभारी ने यह जानकारी नहीं दी कि आदेश की अवहेलना किस परिस्थिति में हुई, और न ही गवाहों को उपस्थित करा सके।

इसी को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने कठोर निर्णय लेते हुए वेतन बंद का आदेश दिया है। इसकी प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक और कोषागार उपाधीक्षक को भेजी जा रही है। आदेश में कहा गया है कि वेतन बंद कर इसकी सूचना न्यायालय को दी जाए।

*मामला क्या है?*
इस वाद की प्राथमिकी 24/09/19 को वादी ने जमीनी विवाद में भादवि धारा 341, 323, 307, 504, 506/34 के तहत दर्ज कराई थी।
औरंगाबाद के गांधी मैदान में 4 अक्टूबर को आयेंगे तेजस्वी यादव, JDU के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह का होगा RJD में मिलन।

औरंगाबाद जिले की सियासत में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। आगामी 4 अक्टूबर 2026 को गांधी मैदान, औरंगाबाद में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की विशाल जनसभा आयोजित होगी।

जनसभा की तैयारी को लेकर आज राजद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष-सह-गोह विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा ने की, जबकि संचालन अनिल टाइगर ने किया।

*मंच पर होगा बड़ा मिलन समारोह*
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिलन समारोह होगा। इसी मंच से जनता दल (यू) के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे।

उनके राजद में आने से रफीगंज विधानसभा सहित पूरे औरंगाबाद जिले में राजद संगठन को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

*बैठक में ये रहे मौजूद*
बैठक में नवीनगर के पूर्व प्रत्याशी अमोद चंद्रवंशी, रफीगंज के पूर्व प्रत्याशी डॉ. गुलाम शाहिद, राघवेंद्र प्रताप सिंह,जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्वल, बादशाह यादव,अनिल यादव, विनोद ठाकुर, सतेन्द्र यादव, महफूज आलम सहित महिला नेत्री सुमन सिंह, चंचला कुशवाहा, पूनम यादव, मंजू यादव, मालती कुमारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rjd nis:value=RJD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tejashwiyadav nis:value=TejashwiYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolitics nis:value=BiharPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=24newslive nis:value=24NewsLive nis:enabled=true nis:link/>
देश में 10 साल में बलात्कार की शिकार महिलाओं की संख्या में 4 गुना वृद्धि।

*मुख्य डेटा:*
- 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ अपराध के मामले
- 2015 में - *10,934* केस
- 2024 में - *43,675* केस

*ग्राफ में साल-वार आंकड़ा:*
- 2015: 11K
- 2016: 17K
- 2018: 22K
- 2020: 28K
- 2022: 38K
- 2024: 43K

मतलब 10 साल में लगभग 4 गुना बढ़ोतरी हुई है भारत में रिपोर्ट किए गए बाल बलात्कार के मामलों में।

Source: NCRB
बिहार में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए फायरिंग, 
SP के नेतृत्व में 5 टीमें छापेमारी में जुटीं।

बिहार के सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। भीमपुर की ओर से आ रही चारपहिया वाहन में सवार अपराधियों ने स्टेट हाईवे पर बाइक से जा रहे युवक को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए।

*ग्रामीणों पर फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद:*
जब ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची भीमपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

*अपहृत युवक कौन है?*
अपहृत युवक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत वार्ड-13 निवासी खुर्शीद खान के 20 वर्षीय पुत्र मो. जीसान खान के रूप में हुई है। युवक बाइक नंबर BR50AD8174 से जा रहा था।

*पुलिस का एक्शन:*
एसपी शरथ आरएस ने बताया कि युवक को अपराधियों द्वारा गाड़ी में बैठाकर ले जाने और फायरिंग की सूचना मिली है। युवक की सकुशल बरामदगी के लिए जिले की 4 से 5 टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। एसडीपीओ त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपहरण का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=supaulnews nis:value=SupaulNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharcrime nis:value=BiharCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kidnapping nis:value=Kidnapping nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=24newslive nis:value=24NewsLive nis:enabled=true nis:link/>
औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर लूटने वाले 3 शातिर गिरफ्तार।

औरंगाबाद पुलिस ने फेसर थाना क्षेत्र में CSP संचालक को गोली मारकर लूटने और नगर थाना क्षेत्र में फायर कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

*गिरफ्तारी कैसे हुई:*
सदर एसडीपीओ आदित्य कुमार ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि 27.09.2026 को नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 संदिग्ध औरंगाबाद शहर की ओर आ रहे हैं। फॉर्म के पास वाहन जांच शुरू की गई। पुलिस को देखकर भागने लगे, पीछा कर पीपरडीह मोड़ से देव जाने वाली सड़क पर एक बाइक पर सवार 3 संदिग्धों को पकड़ा गया।

*पूछताछ में स्वीकारा:*
तीनों ने बताया कि 22.09.2026 को हसौली मोड़ ओवर ब्रिज पर गोली मारकर लूट और 24.09.2026 को फेसर थानांतर्गत पिरौटा-बड़वा रोड में टांगा पीपल पेड़ के पास CSP संचालक पर गोली चलाकर जख्मी कर लैपटॉप, पैसा और मोबाइल लूटा था। फेसर थाना कांड संख्या-122/26 दर्ज है। ये गैंग हर दो-तीन दिन पर लूटपाट करता था।

*बरामदगी:*
02 देसी कट्टा, 08 जिंदा कारतूस, 01 लैपटॉप, 01 लैपटॉप चार्जर, 52,235/- रुपया, 05 मोबाइल, 02 आधार कार्ड, 01 मोटरसाइकिल।

*गिरफ्तारी:*
01. विपुल कुमार उम्र 21 वर्ष पिता-अखिलेश बैठा सा०-गोवर्धनपुर थाना-अकोढ़ीगोला जिला-रोहतास
02. विशाल कुमार उम्र 22 वर्ष पिता-रामेश्वर सिंह सा०-बोंक थाना-अकोढ़ीगोला जिला-रोहतास
03. पंकज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता-मदन कुमार सिंह सा०-बोंक थाना-अकोढ़ीगोला जिला-रोहतास

नगर थाना कांड संख्या-636/26 दिनांक-27.09.2026 दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
ADM पति और सब-रजिस्ट्रार पत्नी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना ADM के घर विजिलेंस की रेड - बिस्तरों से निकला नोटों का ढेर और भारी मात्रा में सोना बरामद।

आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में पदस्थापित एडीएम आपूर्ति रविंद्र कुमार दिवाकर के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी डीएसपी वासुदेव राय के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम ने बेगूसराय के पोखरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर छापेमारी की।

*अब तक क्या बरामद:*
निगरानी टीम को छापेमारी के दौरान 9 लाख रुपये से अधिक कैश और भारी मात्रा में सोने के जेवरात मिले हैं। सूत्रों के अनुसार पटना और बेगूसराय दोनों जगहों को मिलाकर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा कैश, करोड़ों के जेवरात और बेशकीमती घड़ियां बरामद हुई हैं। टीम अभी कैश और जेवरात का मिलान कर रही है।

*एक साथ तीन जगह छापा:*
पटना निगरानी थाना में केस नंबर 113/26 दर्ज होने के बाद न्यायालय से सर्च वारंट लेकर यह कार्रवाई की गई है। बेगूसराय शहर के वार्ड नंबर-37 पोखरिया मोहल्ला स्थित पैतृक आवास के अलावा पटना स्थित उनके दफ्तर और सरकारी आवास पर भी एक साथ तलाशी चल रही है।

*पत्नी भी बड़े पद पर:*
बताया जा रहा है कि एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर की पत्नी दानापुर में सब-रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं।

*डीएसपी का बयान:*
डीएसपी निगरानी वासुदेव राय ने बताया - "रविंद्र कुमार दिवाकर एडीएम आपूर्ति, पटना हैं। इनके विरुद्ध निगरानी थाना में केस नंबर 113/26 आय से अधिक संपत्ति का कांड दर्ज हुआ है। माननीय न्यायालय के आदेश पर वारंट के तहत तलाशी ली गई है। तलाशी में 9 लाख से ऊपर नकद और काफी मात्रा में सोने के जेवरात मिले हैं। बेगूसराय के अलावा पटना में भी कार्रवाई जारी है।"

निगरानी विभाग की कार्रवाई अभी जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vigilanceraid nis:value=VigilanceRaid nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=Begusarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patnaadm nis:value=PatnaADM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=disproportionateassets nis:value=DisproportionateAssets nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=24newslive nis:value=24NewsLive nis:enabled=true nis:link/>