औरंगाबाद के गांधी मैदान में 4 अक्टूबर को आयेंगे तेजस्वी यादव, JDU के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह का होगा RJD में मिलन।
औरंगाबाद जिले की सियासत में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। आगामी 4 अक्टूबर 2026 को गांधी मैदान, औरंगाबाद में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की विशाल जनसभा आयोजित होगी।
जनसभा की तैयारी को लेकर आज राजद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष-सह-गोह विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा ने की, जबकि संचालन अनिल टाइगर ने किया।
*मंच पर होगा बड़ा मिलन समारोह*
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिलन समारोह होगा। इसी मंच से जनता दल (यू) के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे।
उनके राजद में आने से रफीगंज विधानसभा सहित पूरे औरंगाबाद जिले में राजद संगठन को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
*बैठक में ये रहे मौजूद*
बैठक में नवीनगर के पूर्व प्रत्याशी अमोद चंद्रवंशी, रफीगंज के पूर्व प्रत्याशी डॉ. गुलाम शाहिद, राघवेंद्र प्रताप सिंह,जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्वल, बादशाह यादव,अनिल यादव, विनोद ठाकुर, सतेन्द्र यादव, महफूज आलम सहित महिला नेत्री सुमन सिंह, चंचला कुशवाहा, पूनम यादव, मंजू यादव, मालती कुमारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#RJD #TejashwiYadav #Aurangabad #BiharPolitics #24NewsLive