Public App Logo
Profile Picture

TEZ HARYANA तेज़ हरियाणा

@gurvinderpannu
147505Followers
56Following
Video 0
डबवाली पुलिस ने बिठा दी पोस्त बेचकर कमाई करने वाली की तसल्ली, घर, कार, ट्राला, फ्रिज, टीवी, स्कूटी धन दौलत कर दी फ्रीज, पंजाब के तस्कर के घर के बाहर लगा नोटिस
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर डबवाली से पूर्व विधायक अमित सिहाग,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर केवी सिंह ने कार्यकर्ताओं संग स्थानीय गांधी चौक पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने ने कहा कि प्रकार इन महान विभूतियों ने हर वर्ग को एकजुट करके आत्मनिर्भरता के भाव से, देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़वाया था, उसी प्रकार कांग्रेस पार्टी का हर सिपाही आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में प्रजातंत्र की हो रही चोरी से मुक्त करवाकर, संविधान के रास्ते पर लेजाने का काम करेगा।  
Amit Sihag
गोरीवाला में खेत मे चाचा की रोटी लेकर गए युवक की डिग्गी में डूबने से मौ*त, मृत*क की गंगा के विकास पुत्र विनोद के रूप में हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
किसान आएं निश्चिंत होकर, डबवाली के खरीद केन्द्र हैं तैयार: 10 मंडियों में धान, 3 केंद्रों पर बाजरा; करीब 200 लोगों की टीम संभालेगी मोर्चा

सतीश जग्गा के नेतृत्व में मार्केट कमेटी ने खरीद व्यवस्था को दिया ‘पारदर्शिता और सुविधा’ का नया ढांचा; हर केंद्र पर नमी जांच, तौल की दोबारा जांच और हेल्प डेस्क की सुविधा

डबवाली। किसान की फसल मंडी में पहुंचे तो उसे सिर्फ खरीददार ही नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था भी मिले जहां उसकी हर छोटी जरूरत का जवाब मौजूद हो—इसी सोच के साथ मार्केट कमेटी डबवाली ने खरीफ सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। चेयरमैन सतीश जग्गा के नेतृत्व में मंडियों और खरीद केंद्रों पर खरीद से लेकर तौल, नमी जांच, सुविधा, भोजन, सफाई, बिजली, पेयजल और सुरक्षा तक की व्यवस्थाओं को एक साथ व्यवस्थित किया गया है।
डबवाली क्षेत्र में इस खरीफ सीजन में 10 स्थानों पर धान की खरीद होगी। अनाज मंडी डबवाली के अलावा अबूबशहर, चौटाला, लोहगढ़, हैबूआना, देसूजोधा, चट्ठा, मौजगढ़, कालुआना और जंडवाला बिश्नोइयां में धान की खरीद की जाएगी। बाजरे के लिए डबवाली, गोरिवाला और चौटाला में तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

करीब 200 लोगों की टीम, व्यवस्था के हर मोर्चे पर नजर
खरीद सीजन में करीब 200 लोगों की टीम अलग-अलग स्तर पर व्यवस्थाओं को संभालेगी। इसमें मार्केट कमेटी के 75 कर्मचारी और 17 सदस्य शामिल हैं। इन 75 कर्मचारियों में गेट पास जारी करने और नीलामी प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए विशेष रूप से लगाए गए 43 अस्थायी कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं बायोमेट्रिक व्यवस्था के संचालन के लिए सीएससी केंद्रों से लिए गए 17 कर्मचारी भी इसी व्यवस्था का हिस्सा हैं। इसके अलावा खरीद एजेंसियों के स्टाफ, ट्रांसपोर्टर, पुलिसकर्मी तथा बिजली, पेयजल और सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी एवं ठेकेदारों के कर्मचारी भी मंडियों और खरीद केंद्रों पर अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

नमी की जांच किसान खुद कर सकेंगे
धान की गुणवत्ता और नमी को लेकर किसानों को किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे, इसके लिए मार्केट कमेटी ने 21 मॉइस्चर मीटर की व्यवस्था की है। प्रत्येक खरीद केंद्र पर मॉइस्चर मीटर उपलब्ध रहेगा। किसान मौके पर ही अपनी फसल की नमी की जांच कर सकेंगे। यानी गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया केवल कागजी औपचारिकता न रहकर किसान के सामने होगी।

तौल पर सवाल उठे तो दूसरी जांच का भी इंतजाम
माप-तौल में पारदर्शिता के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय में तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाए गए हैं। किसी किसान को अपनी उपज की तौल को लेकर शंका होती है तो वह इन कांटों पर वजन की जांच कर अपनी संतुष्टि कर सकता है। कमेटी की इस व्यवस्था का उद्देश्य खरीद प्रक्रिया में भरोसा और पारदर्शिता बनाए रखना है।

जानकारी के लिए हेल्प डेस्क
मंडी में आने वाले किसानों को जानकारी और सहायता के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया या है। खरीद प्रक्रिया, मंडी व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान में भी ये हेल्प डेस्क मददगार होगा।

10 रुपए में भोजन, मंडी में भी सुविधा का ध्यान
खरीद सीजन के दौरान मंडी में घंटों रहने वाले किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। अटल कैंटीन में मात्र 10 रुपए प्रति प्लेट की दर से स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडी में मौजूद लोगों को किफायती भोजन की सुविधा मिल सकेगी।

‘मंडी में किसान को सुविधा मिले, यही पूरी व्यवस्था का उद्देश्य’
चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि किसान अपनी उपज लेकर मंडी में भरोसे के साथ आता है और उस भरोसे को कायम रखना मार्केट कमेटी की जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि किसान को नमी जांच, पारदर्शी तौल, जानकारी, भोजन और आवश्यक सुविधाओं के लिए अलग-अलग जगह भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी और जहां भी आवश्यकता होगी, तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
मार्केट कमेटी की तैयारियों का फोकस केवल खरीद प्रक्रिया तक सीमित नहीं रखा गया है। नमी जांच से लेकर तौल की पुनः जांच, गेट पास और नीलामी के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन, बायोमेट्रिक व्यवस्था, हेल्प डेस्क और रियायती भोजन जैसी सुविधाओं को एक साथ जोड़कर मंडी व्यवस्था को किसान के लिए अधिक सहज और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है।
Video 5
SVS गोरीवाला स्कूल के छात्र निशांत ने राजस्थान में हुई ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में जीता रजत 
SVS Campus Goriwala 

स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोरीवाला के कक्षा 11वीं कला संकायके छात्र निशांत गोदारा ने ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल में रजत पदक (Silver Medal) हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता 48 चक् राजस्थान में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। निशांत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती समेस्ता सुथार ने निशांत की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने भी निशांत को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उसकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विद्यालय परिवार को निशांत की इस उपलब्धि पर गर्व है।
डबवाली वालों के लिए करण हीरो लेकर आया है एक जबरदस्त ऑफर! खरीदें सबसे सस्ती बाइक, साथ धमाकेदार ऑफर! बाइक खरीदिए और फूल करवाए फ्री पेट्रोल की टंकी,
Video 8
Video 9
गांव नुहियांवाली में दिगज नरमे को देखने वाले किसानों की लगी भीड़, टिंडों से भरे पौधे, देखकर हर कोई हैरान, किसान बोला 13 किंवटल एकड़ का निकालूंगा
गुमशुदा की तलाश
राजेश पुत्र राम सिंह गांव मम्मड़ खेड़ा तहसील रानियां जिला सिरसा कल सायं 4 बजे यानी 28 सितंबर 2026 को घर से बिना बताएं कहीं चला गया जो अभी तक वापिस नहीं लौटा। इस को ज़्यादा से ज्यादा शेयर करें। किसी को पता चले तो इन नंबरों पर सूचना दे 99963 33493
ढुडियाँवाली से जीवननगर रोड पर बने ख़तरनाक  मोड़ पर अनियंत्रित हुए बाइक सवार की युवक की मौत, अहमदपुर दारेवाला के रूप में हुई मृतक की पहचान, गांव में शोक की लहर
नूंह INLD रैली को लेकर लोगों ने खोले राज, अभय चौटाला नै सीएम देखना है बस, यो रैली कोई रैला है भाई
 Abhay Singh Chautala 
Karan Chautala
Apple International School के U-14 और U-17 Athletes ने 70th Punjab School Zonal Level Athletic Event 2026 में हासिल कीं शानदार Positions 🏆🏃‍♀️🏃‍♂️
Apple International School 

मलोट: Apple International School के talented Under-14 और Under-17 Athletes ने Badal Stadium में आयोजित 70th Punjab School Zonal Level Athletic Event 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न events में Gold, Silver और Bronze Positions हासिल करके school का नाम रोशन किया। 🏆🌟

U-14 Category:
🥉 Rajveer Kaur – Class 7th – 3rd Position, 100 Metre Race
🥉 Seerat Sandhu – Class 6th – 3rd Position, 200 Metre Race

U-17 Category:
🥇 Anmol Singh – Class 10th – 1st Position, Shot Put
🥈 Gurnoor Singh Swag – Class 10th – 2nd Position, Javelin Throw
🥈 Vishavjeet Singh – Class 8th – 2nd Position, Discuss Throw
🥉 Shubham – Class 8th – 3rd Position, 100 Metre Race

पूरे Athletic Event के दौरान हमारे young athletes ने Speed, Strength, Agility, Discipline, Focus, Determination और Excellent Sportsmanship का शानदार प्रदर्शन किया। सभी athletes ने पूरे Confidence, Dedication और Team Spirit के साथ मुकाबला करते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। 🌟💪

School के Management, Principal, Coaches और Teaching Staff ने सभी winners को हार्दिक बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। यह उपलब्धियाँ विद्यार्थियों में Discipline, Fitness, Confidence, Determination और Sportsmanship जैसे गुण विकसित करने में Sports की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती हैं। 👏🏆

Apple International School पढ़ाई के साथ-साथ Sports और Co-curricular Activities को भी समान महत्व देता है, ताकि विद्यार्थी विभिन्न levels पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकें। 🏃‍♂️🏆✨

Congratulations to our talented U-14 & U-17 Athletes! 🎉👏
Keep Running, Keep Competing, Keep Shining! 🌟🏆🏃‍♂️
छोटा छोटा ये क्या कहते हो इसको, जिगर का टुकड़ा है मेरा, बड़ी मुश्किल से संभालना पड़ता है इसको, बिठाना पड़ता है इसको, और इसको बिठाने वाले का नाम है अर्जुन सिंह चौटाला, कमेंट कर बताइए किसको कहा
Video 16
मेवात रैली में दिखी इनेलो की अनोखी दीवानगी, कसूते फैन, लोडर JCB ट्रैक्टर पर सवार होकर आए लोग, दिखाई भारी जोश
Video 18
डबवाली पहुंचे कृषि मंत्री खुड्डियां, सचदेवा अस्पताल में डा. सोना राम व डा. अश्वनी सचदेवा से मिले
Gurmeet Singh Khuddian
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां  रविवार शाम अचानक न्यू बस स्टैंड रोड स्थित सचदेवा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध डॉक्टर  सोना राम सचदेवा व डेंटल चिकित्सक डा. अश्वनी सचदेवा से मुलाकात कर परिवार का हालचाल जाना और कुछ समय अस्पताल में बिताया।
इस दौरान खुड्डियां ने डबवाली से जुड़े अपने पुराने दिनों को याद किया। मंत्री बनने से पहले वे अक्सर इस बाजार में आते रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी जरुरत के समय में डा. सोना राम सचदेवा से उपचार भी करवाते रहे हैं। लंबे समय बाद हुई मुलाकात में पुराने संबंधों की आत्मीयता नजर आई। इस अवसर पर आसपास के दूकानदार व अन्य लोग मौजूद रहे।
डबवाली में 33 नंबर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को डबवाली के 33 नंबर बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री का यह 138वां एपिसोड 27 सितंबर 2026 को प्रसारित हुआ। 
इस अवसर पर भाजपा डबवाली जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी प्रभारी प्रोफेसर रविंद्र बलियाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजयंत शर्मा, मोहिंदर बंसल, हंसराज, सोनिया टक्कर एवं चंद्रकला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में साझा किए गए विभिन्न विषयों और विचारों को सुना। इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, राष्ट्र की उपलब्धियों, युवाओं की नशामुक्ति में भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, पोषण तथा अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा की। 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके द्वारा उठाए गए सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
मेवात रैली कर अभय चौटाला ने हरियाणा में मचा दी सियासी हलचल, टूटे सारे रिकॉर्ड,  कर दिया बड़ा ऐलान, बोले अब तैयारी कर लियो, धमाकेदार भाषण
मेवात रैली में कर्ण चौटाला की शायरों से गुंजा पंडाल, भारी भेड़ देख हुए बागो बाग, दिया जोरदार भाषण
नूंह रैली में रवि चौटाला ने बोल दी सीधी बात, थे अभय सिंह का साथ देयो, ओ कदे भूले कोणी, थारी 7 पीढ़ी गो जुगाड़ कर दे सी, मर्द का साथ दो
Ravi Singh Chautala
मेवात रैली में सुनैना चौटाला ने दिया जोशीला भाषण, स्टेज पर चढ़ते ही भारी भीड़ देख हुई गदगद, बोली, अब कोई नही रोक सकता, मेवातियों ने दिया प्यार
Sunaina Chautala