SVS गोरीवाला स्कूल के छात्र निशांत ने राजस्थान में हुई ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में जीता रजत
SVS Campus Goriwala
स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोरीवाला के कक्षा 11वीं कला संकायके छात्र निशांत गोदारा ने ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल में रजत पदक (Silver Medal) हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता 48 चक् राजस्थान में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। निशांत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती समेस्ता सुथार ने निशांत की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने भी निशांत को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उसकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विद्यालय परिवार को निशांत की इस उपलब्धि पर गर्व है।
Dabwali, Sirsa | Oct 2, 2026