डबवाली पहुंचे कृषि मंत्री खुड्डियां, सचदेवा अस्पताल में डा. सोना राम व डा. अश्वनी सचदेवा से मिले
Gurmeet Singh Khuddian
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां रविवार शाम अचानक न्यू बस स्टैंड रोड स्थित सचदेवा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध डॉक्टर सोना राम सचदेवा व डेंटल चिकित्सक डा. अश्वनी सचदेवा से मुलाकात कर परिवार का हालचाल जाना और कुछ समय अस्पताल में बिताया।
इस दौरान खुड्डियां ने डबवाली से जुड़े अपने पुराने दिनों को याद किया। मंत्री बनने से पहले वे अक्सर इस बाजार में आते रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी जरुरत के समय में डा. सोना राम सचदेवा से उपचार भी करवाते रहे हैं। लंबे समय बाद हुई मुलाकात में पुराने संबंधों की आत्मीयता नजर आई। इस अवसर पर आसपास के दूकानदार व अन्य लोग मौजूद रहे।
Dabwali, Sirsa | Sep 28, 2026