
डबवाली में 33 नंबर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को डबवाली के 33 नंबर बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री का यह 138वां एपिसोड 27 सितंबर 2026 को प्रसारित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा डबवाली जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी प्रभारी प्रोफेसर रविंद्र बलियाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजयंत शर्मा, मोहिंदर बंसल, हंसराज, सोनिया टक्कर एवं चंद्रकला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में साझा किए गए विभिन्न विषयों और विचारों को सुना। इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, राष्ट्र की उपलब्धियों, युवाओं की नशामुक्ति में भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, पोषण तथा अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके द्वारा उठाए गए सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
Dabwali, Sirsa | Sep 28, 2026