Public App Logo
Profile Picture

Daily Uttarakhand News

@dailyuttarakhandnews
33Followers
0Following
बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का आया बड़ा बयान! खनन से लेकर ठेकदारी पर उठाए बड़े सवाल?
देहरादून। सहस्त्रधारा में सेल्फी खींचते समय एक 28 वर्षीय युवती की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से युवती को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार 15 अगस्त को सहस्त्रधारा क्षेत्र में सीजन ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि नदी में एक युवतीबह गई है। बताया गया कि महिला सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।

सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि युवती नदी के बहाव के साथ बहकर सहस्त्रधारा के पास पहुंच गई है। पुलिस टीम, एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की और युवती नदी से बाहर निकाल लिया।

गंभीर हालत को देखते हुए युवती को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान नेहा आर्य उम्र 28 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर, जनपद पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नेहा अपने कुछ साथियों के साथ हरियाणा से देहरादून घूमने आई थी। सहस्त्रधारा में घूमने के दौरान यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दे दी है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद सहस्त्रधारा क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने पर्यटकों से नदी के किनारे और तेज बहाव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
बिग ब्रेकिंग़: कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता हरक सिंह रावत ने देहरादून रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! <nis:link nis:type=tag nis:id=हरकसिंहरावत nis:value=हरकसिंहरावत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उमेशशर्माकाऊ nis:value=उमेशशर्माकाऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनीति nis:value=राजनीति nis:enabled=true nis:link/>
बिग ब्रेकिंग: थराली विधानसभा सीट से गणेश शाह ने ठोकी ताल। गणेश की दावेदारी से सियासी हलचल तेज।

एक बड़ी खबर आपको बता दें कि चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर भाजपा से कर्णप्रयाग के पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने भी ताल ठोक दी है। इसके चलते अब दावेदारी को लेकर थराली विधानसभा सीट पर भाजपाइयों में संग्राम छिड़ने के आसार बढ़ गए हैं।
थराली के पूर्व विधायक दिवंगत मगन लाल शाह तथा पूर्व विधायक दिवंगत मुन्नी शाह के बेटे गणेश शाह ने अनुसूचित जाति आरक्षित थराली विधानसभा सीट पर दावेदारी का मन बना दिया है। गणेश शाह मौजूदा दौर में कर्णप्रयाग के पालिकाध्यक्ष पद पर आसीन हैं। वह चमोली जिला पंचायत के कोठली वार्ड से सदस्य भी रह चुके हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर भी उन्होंने सांगठनिक तौर पर अपने दायित्व का निर्वहन किया है। यकायक विधायक रहते हुए गणेश के पिता मगन लाल शाह की अकस्मात मौत हो गई थी। इसके चलते इस खाली हुई सीट पर भाजपा ने तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष व उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह को मैदान में उतारा था। मुन्नी देवी शाह ने विधायकी का कार्यकाल पूरा तो किया किंतु भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मैदान में नहीं उतारा। विधानसभा चुनाव भाजपा ने भूपाल राम टम्टा पर दांव चला। भूपाल राम टम्टा जीत दर्ज करने में सफल रहे। इस तरह अब जबकि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है तो इस सीट पर भी अन्य दावेदार उम्मीदवारी को दावेदारी जताने लगे है। गणेश शाह की दावेदारी को इसी रूप में देखा जा रहा है। हालांकि दावेदारी के सवाल पर गणेश ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती को समर्पित हैं। इसके बावजूद वह लगातार थराली विधानसभा क्षेत्र के हर सांगठनिक और सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता प्रदर्शित कर दावेदारी को हवा दे रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि यदि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। शीर्ष नेतृत्व के मार्ग दर्शन में वह पार्टी के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन कर आम लोगों की उम्मीदों को भी साकार करेंगे।
मौजूदा विधायक भूपाल राम टम्टा अपनी उम्मीदवारी के रिपीट होने की संभावना के चलते लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस तरह की सक्रियता से इस बार संकेत मिल रहे हैं कि टम्टा को पूरी उम्मीद है कि वह इस बार भी पार्टी प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। थराली के युवा नेता नरेंद्र भारती भी दावेदारी को लेकर ताल ठोक रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष के रूप में वह भी पार्टी कार्यक्रमों में लगातार सक्रियता प्रदर्शित कर रहे हैं। एक दौर में राज्य के पहले चुनाव में उनके पिता प्रेम लाल भारती भी चुनाव मैदान में उतरे थे। 2002 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में गोविंद लाल शाह ने जीत दर्ज की थी। वह 2007 में भी वह तत्कालीन पिंडर सीट से दूसरी बार भाजपा के विधायक बने थे। हालांकि जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल भी टिकट के लिए दावेदारी लंबे अर्से से कर रहे हैं। 2018 के थराली उप चुनाव में उन्होंने अपनी दावेदारी जताई थी किंतु तब भाजपा ने दिवंगत मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी शाह मैदान में उतारा था। थराली सीट पर कांग्रेस के डा. जीत राम 2012 में चुनाव जीते थे। इस तरह कहा जा सकता है 2002, 2007, 2017, 2018 (उप चुनाव) तथा 2022 में इस सीट पर भाजपा ने ही परचम लहराया।
बिग ब्रेकिंग: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी।

नई दिल्ली/देहरादून। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष बीत जाने के बाद भी परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। राहुल गांधी ने मामले में सामने आए कथित ‘वीआईपी’ एंगल को लेकर भी सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने कहा कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। आरोप है कि कथित वीआईपी मेहमान की मांग का विरोध करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। बाद में उनका शव चीला नहर से बरामद हुआ था।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच और घटनाक्रम को लेकर कई सवाल आज भी बने हुए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जांच पूरी होने से पहले रिजॉर्ट के कुछ हिस्सों और अंकिता के कमरे को ध्वस्त किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मामले में चर्चित ‘वीआईपी’ की पहचान और उसकी भूमिका को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट क्यों नहीं हुई।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव के चलते मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी तरह का राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय मिलना लोकतांत्रिक समाज की बुनियादी जिम्मेदारी है। अंकिता भंडारी के परिवार की न्याय की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट पहले ही तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना चुका है। वहीं, ‘वीआईपी’ एंगल को लेकर उठे नए विवाद के बीच उत्तराखंड सरकार ने जनवरी 2026 में मामले की सीबीआई जांच की अनुमति दी थी और बाद में सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली।
देहरादून: स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून पुलिस द्वारा यूं मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। जय हिंद।
2027 के विधानसभा चुनावों में भट्ट ,भाजपा को 70 में से कितनी सीटों पर चुनाव जितवा पाएंगे? भट्ट के कार्यकाल को आप 10 में से कितने नम्बर देंगे?
<nis:link nis:type=tag nis:id=भाजपा nis:value=भाजपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=Bjp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महेंद्रभट्ट nis:value=महेंद्रभट्ट nis:enabled=true nis:link/>
देहरादून: बंग्लादेशी रोहिंग्या मुस्लिम महिला गिरफ्तार। 

स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज दिनाँक 14/08/2026 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पंजाबी कॉलोनी निकट आइएसबीटी में किराये पर रह रही महिला के संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पहचान संबधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त महिला हमीदा खान पत्नी अकरम खान को आवश्यक पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जहाँ उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना असली नाम हमीदा अख्तर पुत्री मो० हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश उम्र 38 वर्ष बताया गया,  जिसके फ़ोन से पुलिस को उसकी हमीदा अख्तर के नाम से एक बांग्लादेशी आईडी व एक बांग्लादेशी पासपोर्ट की फ़ोटो प्राप्त हुई। अवैध रूप से भारत मे रहने पर उक्त महिला को हिरासत में लेते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

पूछताछ के विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2017 में असम बॉर्डर से भारत आई थी तथा वर्ष 2018 में उसने दिल्ली के रहने वाले अकरम नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया था, तथा डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आ गयी।   देहरादून में उसके पति ने चांचक पुल के पास एक बुटीक खोला था, जिसे वह अपने पति के साथ मिलकर संचालित कर रही थी। देहरादून आने के बाद वह अपने पति के साथ अलग-अलग स्थानों पर किराए पर रही। अवैध रूप से अभियुक्ता के भारत मे रहने में उसकी सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 

 नाम पता अभियुक्ता:-
 
1- हमीदा अख्तर उर्फ हमीदा खान पत्नी मो० अकरम पुत्री मो० हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 38 वर्ष हाल निवासी - पंजाबी कॉलोनी, निकट आइएसबीटी, पटेलनगर

*अभियुक्ता से बरामदगी*

1-  01 बांग्लादेशी आई०डी०
2- 01 बांग्लादेशी पासपोर्ट
 - *(हमीदा अख्तर के नाम से फ़ोन से प्राप्त)*
हादसा: भाजपा नेत्री मधु चौहान का कार एक्सीडेंट।

देहरादून। दून-पोंटा फोरलेन के प्रतीतपुर क्षेत्र में बद्रीपुर हाईवे पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान की कार का एक्सीडेंट हो गया।
अचानक अनियंत्रित हुई कार सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में मधु चौहान के कंधे में चोट आई, जबकि कार चालक को भी चोटें आईं। चोटें सामान्य बताई जा रही हैं।
दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल धर्मावाला ले जाया गया। वर्तमान में मधु चौहान विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हादसे के चश्मदीदों ने कहा कि बड़ी अनहोनी टल गई।
बड़ा हादसा: टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी।

घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों की मृत्यु की सूचना।

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके चलते टनल में कार्यरत कुछ लोग अंदर फंस गए।

टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना थी, जिनमें से रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं शेष 3 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए टनल के अंदर गए 6 बचावकर्मी भी सुरक्षित हैं। घटना में अभी तक 7 लोगों की मृत्यु की सूचना है।

रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

राहत एवं बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस सहित अन्य तकनीकी एवं विशेषज्ञ टीमें मौके पर मौजूद हैं। टनल के भीतर मलबा एवं पानी की चुनौती के बीच बचाव दल अत्यंत सावधानी एवं समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मौके पर अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीमों से लगातार जानकारी लेते हुए शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों एवं तकनीकी सहायता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही घायलों के उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी लगातार जुटाई जा रही हैं।

जिला प्रशासन द्वारा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है।
बड़ा हादसा: उत्तराखंड के चमोली पीपलकोटी में टनल के अंदर धरती फाड़कर निकला पानी और मलबा। 06 लोगों की मौत। 14 घायल। अभी 22 का रेस्क्यू।
काली थार वाले पागल हो गए: बड़ी खबर, छात्रों में मची चीख पुकार, मोतीचूर हाईवे पर थार कार में सवार युवक का तांडव, छात्रों से भरी बस को पहले मारी टक्कर फिर ड्राइवर सहित कई लोगों को उड़ाया, ड्राइवर की हालत गंभीर जॉलीग्रांट में भर्ती, छात्रों के द्वारा बनाया गया घटना का वीडियो हुआ वायरल, बताया जा रहा है रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
उत्तराखंड: THDC टनल हादसा! तीन की मौत! 13 का रेस्क्यू अन्य लापता।
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में 13 अगस्त 2026 की शाम को THDC (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) की निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में एक बड़ा हादसा हो गया है। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की इस सुरंग में अचानक भारी भूस्खलन होने के बाद मलबा और पानी भर गया, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए।
हताहत और रेस्क्यू अपडेटश्रमिकों की मौत: इस दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत होने की पुष्टि हुई है।सुरक्षित रेस्क्यू: सुरंग के भीतर फंसे 16 से 18 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना के समय टनल के अंदर लगभग 18 से 20 लोग मौजूद थे।राहत कार्य: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर NDRF, SDRF, ITBP और स्थानीय प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
देहरादून: स्कूलों में छुट्टी का आ गया आदेश। शुक्रवार 14 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद! भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूल रहंगे बंद। भारी बारिश की चेतावनी। अब पढ़ाई के लिए सीधे 17 अगस्त को खुलेंगे स्कूल!
देहरादून : इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में गौ तस्कर का एनकाउंटर। हुआ घायल। एक फरार। 

देहरादून पुलिस ने बताया कि 12-13/08/2026 की देर रात्रि प्रेमनगर पुलिस द्वारा दरू चौक के पास चेकिंग के दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से आती हुई बिना नंबर की एक काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार 02 व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने वाहन को तेजी से चलाते हुये मौके से चाय बागान की ओर फरार हो गये, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त संदिग्ध वाहन सवारों की तलाश हेतु आसपास के थानों को अवगत कराते हुए उनका पीछा किया गया, पुलिस टीम को पीछा करता देख संदिग्ध बाइक सवार बदमाश पितांबरपुर बनियावाला मार्ग पर मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर चाय बागान की ओर भाग गये,  पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।  पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में एक बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जबकी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। 

 मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी - आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष तथा फरार बदमाश की पहचान नवाब निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, 02 खोखा कारतूस तथा सड़क किनारे छोड़ी गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गौकशी हेतु लायी गई 01 कुल्हाड़ी, 01 चापड़, 02 छुरी व 01 नाइलोन की रस्सी बरामद हुई। पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 168/26, धारा - 109 बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का गैंगस्टर है, जो विगत 02 वर्षों से प्रेम नगर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था। उक्त घटना के संबंध में थाना प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 158/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत है। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके 04 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

अभियुक्त के विरुद्ध गौकशी, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

पूछताछ का विवरणः-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह काफी लम्बे समय से गौकशी के कार्य में लिप्त हैं। पूर्व में उसके द्वारा अपने 04 अन्य साथियों के साथ प्रेम नगर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा उसके चारों साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।  घटना के बाद से ही वह लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार चल रहा था।  आज अभियुक्त सहारनपुर से अपने साथी नवाब के साथ पुनः टी-स्टेट व उसके आसपास घूमने वाले आवारा गोवंश की रैकी कर गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए आया था तथा पुलिस से बचने के लिए उसके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी। 

नाम पता अभियुक्तः-

1-  रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी - आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष

फरार अभियुक्त 

नवाब निवासी सहारनपुर

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

(1)- मु0अ0सं0- 472/17, धारा 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना नकुड़, सहारनपुर, उ०प्र०
(2)-  मु0अ0सं0- 473/17, धारा 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना नकुड़, सहारनपुर, उ०प्र०
(3)-  मु0अ0सं0- 257/19, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मंडी, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(4)-  मु0अ0सं0 181/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(5)- मु0अ0सं0- 182/19, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(6)- मु0अ0सं0 183/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(7)- मु0अ0सं0 332/19, धारा- 379/411/414 भादवी, थाना कोतवाली नगर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(8)- मु0अ0सं0 176/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली नगर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(9)- मु0अ0सं0- 49/20, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(10)- मु0अ0सं0- 290/22, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना - कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(11)- मु0अ0सं0- 51/25, धारा- 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर, उ०प्र०
(12)- मु0अ0सं0 47/2016, धारा 307/420 भादवि व 3/11, गौवंश संरक्षण अधि0, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार 
(13)- मु0अ0सं0 - 48/26 धारा 307/420 भादवि व 3/11 गौवंश संरक्षण अधि0 व 25 व 25/4 आर्म्स एक्ट -कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार
(14)- मु0अ0सं0- 160/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
(15)- मु0अ0सं0- 158/2024, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधि0, कोतवाली प्रेमनगर, देहरादून

बरामदगीः-

(1)-  एक 315 बोर के तमंचा
(2)-  02 खोखा कारतूस 
(3)-  01 चापड़, 01 कुल्हाड़ी तथा 02 छुरी
(4)-  एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

पुलिस टीम 

1- निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, प्रभारी कोतवाली प्रेमनगर
2- उ०नि० जितेंद्र कुमार
3-  उ०नि० जैनेंद्र राणा
4- कां० रवि शंकर 
5- कां० पंकज कुमार 
6- कां० श्रीकांत मलिक
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब मचा हड़कंप! चोरी के आरोपों में जेल में बंद प्रमोद नौटियाल की मां ने 11 बिंदुओं पर मांगी बीकेटीसी से सूचना! पूछा? किन नियमों के तहत,किसने लगाई प्रमोद की गणना में ड्यूटी? क्या नौटियाल की मां करेंगी बड़े खुलासे? चोरी के कलंक को मिटा पाएगी एक मां? <nis:link nis:type=tag nis:id=बद्रीनाथ_चढ़ावा_चोरी nis:value=बद्रीनाथ_चढ़ावा_चोरी nis:enabled=true nis:link/>
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में कई सीटों पर बड़ा उलटफेर होने की संभावनाएं! तो क्या कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी होंगे मनीष खंडूड़ी? राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज! क्या मनीष खंडूड़ी भाजपा को कर्णप्रयाग से दिलवा पाएंगे जीत?
राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं हैं कि भाजपा संगठन इसबार कुछ बड़े और नए बदलाव करने जा रहा है। भाजपा के आंतरिक सर्वे में 32 विधायकों के प्रति क्षेत्र में नाराजगी देखते हुए संगठन कुछ बड़े बदलाव करने के मूड में है। 
वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि कर्णप्रयाग सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे मनीष को पार्टी मैदान में उतार सकती है हालांकि यह अभी पुख्ता नहीं है क्योंकि पार्टी संगठन मनीष के चेहरे को लेकर भी आंतरिक सर्वे करवा रहा है कि मनीष खंडूड़ी जिताऊ चेहरे होंगे या नहीं ? 
<nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड nis:value=उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनीति nis:value=राजनीति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भाजपा nis:value=भाजपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विधानसभा_चुनाव_2027 nis:value=विधानसभा_चुनाव_2027 nis:enabled=true nis:link/>
बिग ब्रेकिंग: पेपरलीक मामले में सीबीआई कोर्ट से आया बड़ा अपडेट। 
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच को अदालत से अहम आधार मिल गया है। विशेष CBI न्यायालय ने मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद, उसकी बहन साबिया और सह आरोपी तत्कालीन सहायक प्रोफेसर सुमन के खिलाफ आरोप तय करने के लिए प्रथमदृष्टया पर्याप्त साक्ष्य माने हैं। मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। (डेली उत्तराखंड न्यूज)
अदालत के इस रुख के बाद तीनों आरोपियों पर उत्तराखंड के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा चलने का रास्ता साफ हो गया है। यदि आरोप तय होने के बाद सुनवाई में आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित कानून के तहत 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही एक करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का भी प्रावधान है।
CBI की जांच के अनुसार पेपर लीक की शुरुआत परीक्षा केंद्र से हुई। 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी मोहम्मद खालिद आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचा था। आरोप है कि वह नियमों को दरकिनार करते हुए मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने में सफल रहा।(डेली उत्तराखंड न्यूज)

परीक्षा शुरू होने के बाद उसने प्रश्नपत्र के कुछ पन्नों की तस्वीरें खींचीं। इसके बाद उसने कक्षा निरीक्षक से वॉशरूम जाने की अनुमति ली। जांच में सामने आया कि परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में जैमर नहीं लगा था। CBI के अनुसार खालिद ने इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए प्रश्नपत्र के तीन पन्नों की तस्वीरें खींचीं और उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर भेज दिया। जहां उसकी बहन साबिया ने उन्हें टिहरी में तैनात प्रोफेसर सुमन को प्रश्न पत्र भेज दिया। 
CBI की जांच में सुमन की भूमिका भी अहम तरीके से सामने आई। आरोप है कि प्रश्नपत्र की तस्वीरें मिलने के कुछ ही मिनट के भीतर सुमन ने सवालों के उत्तर तैयार किए और उन्हें व्हाट्सऐप के माध्यम से खालिद तक भेज दिया।

जांच एजेंसी के मुताबिक सुमन ने बाद में पकड़े जाने की आशंका के चलते प्रश्नपत्र की तस्वीरें और संबंधित संदेश अपने मोबाइल फोन से डिलीट कर दिए। हालांकि, डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के दौरान CBI इन गतिविधियों से जुड़े सबूत जुटाने में सफल रही। (डेली उत्तराखंड न्यूज)

पूर्व में CBI की जांच से जुड़ी रिपोर्टों में यह भी बताया गया था कि सुमन ने लीक हुए प्रश्नों को हल कर उनके उत्तर अभ्यर्थी तक पहुंचाने में मदद की थी।

बचाव पक्ष की दलील- सुमन को नहीं पता था कि यह असली पेपर है।

आरोप तय करने को लेकर हुई सुनवाई में बचाव पक्ष ने सुमन की भूमिका पर अलग दलील रखी। उसकी ओर से कहा गया कि सुमन को यह जानकारी नहीं थी कि उसके पास पहुंचे प्रश्न वास्तविक भर्ती परीक्षा के प्रश्न हैं। (डेली उत्तराखंड न्यूज)

इसके जवाब में CBI के लोक अभियोजकों ने अदालत में तर्क दिया कि प्रश्नपत्र पर विशिष्ट QR कोड मौजूद था। अदालत ने यह भी माना कि सुमन प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया से परिचित थी। इसी आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों की संलिप्तता के पर्याप्त प्रथमदृष्टया साक्ष्य होने की बात मानी।
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में क्या कोई सफेदपोश भी फंसेगा? एसआईटी का दावा: मिले हैं ऐसे सबूत कि फंस सकते हैं बड़े चोर, जिनकी शह पर हो रहा था खेल!
देहरादून: स्मैक तस्करी में पकड़े जा रहे एक के बाद एक मुस्लिम युवक! आखिर क्या है बड़ी वजह? हिंदू संगठन बोले: स्मैक जिहाद के जरिए हिंदुओं की युवा पीढ़ी को खत्म करने की बड़ी साजिश! स्मैक की लत इंसान को सीधे मौत के मुँह में ले जाती है! 
सूत्र बताते हैं कि स्कूल के छात्र छात्राओं को इस नशे की लत लगवाई जाती है। पहले युवाओं को फ्री में बड़े होटलों में फ्री पार्टियां करवाई जाती हैं फिर धीरे धीरे उसे लत लगवाई जाती है। 
देहरादून पुलिस ने बताया कि कोतवाली विकासनगर द्वारा 12 जुलाई को चैकिंग के दौरान हरबर्टपुर क्षेत्रान्तर्गत हरिपुर आम के बाग के पास से अभियुक्त फरमान पुत्र स्व0 यासीन को  6.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना संख्या: यू0के0-07-बीजे-7105 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0स0-245/2026 धारा: 8/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
देहरादून: तेज रफ्तार गाड़ियां ले रही जान! 18 साल की लड़की को टैक्टर ने मारी टक्कर हुई मौत। पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार!

देहरादून पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार 10 अगस्त को प्रदीप सिंह रावत पुत्र स्व०  गौतम सिंह रावत ने तहरीर दी कि 09 अगस्त रात को उनकी बेटी वैष्णवी रावत उम्र 18 वर्ष, अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान चार खंबा चौक के पास एक ट्रैक्टर, जिसके पीछे सीमेंट मिक्सर मशीन लगी थी, के चालक द्वारा अत्यंत तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से वादी की पुत्री वैष्णवी रावत को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई तथा उसका सर सीमेंट मिक्सर मशीन के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार हेतु तत्काल वेलमैड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0: 75/2026 धारा-106(1),281 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्रेक्टर चालक कैलाश पुत्र रतीराम को आज दिनांक: 11-08-26 को गिरफ्तार करते हुए दुर्घटना कारित करने वाले ट्रेक्टर को कब्जे में लिया गया। 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

 कैलाश पुत्र रतिराम निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 52 वर्ष 

बरामदगी:

घटना से सम्बन्धित ट्रैक्टर मय सीमेंट मिक्सर मशीन संख्या: यू0पी0-12-बीएस-7297

पुलिस टीम

1- उ0नि0 रवि प्रसाद, चौकी प्रभारी आशारोड़ी 
2- हे0का0 दीपक कुमार 
3- कानि0 पवन कुमार
देहरादून: सृष्टि कंडारी सुसाइड प्रकरण में सास की जमानत हुई खारिज! कोर्ट में रिटायर्ड लेक्चरर सास प्रवीणा खत्री ने दहेज की बात से किया इनकार लेकिन कोर्ट ने मामले की गंभीरता देखते हुए जमानत की खारिज!  एक उच्च शिक्षित,करोड़पति परिवार के शब्दों के तीर थे गहरे! ताने, अपशब्द , अभद्र व्यवहार और बिखर गया परिवार।

शब्द ही जीवन बनाते हैं, शब्द ही जीवन मिटाते हैं । उच्च शिक्षित परिवार ने सिर्फ किताबी शब्द पढ़े थे , विज्ञान , गणित, हिंदी,अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़ी थी पर व्यवहार के शब्दों में शायद वो अनपढ़ रह गए । शायद यही वजह थी जिसकी वजह से शब्दों के तीर ऐसे चुभे कि मौत का कारण बन गए। 
जिंदगी में इंसान न कुछ लेकर आता है ,न लेकर जाता है । ये सब जानते हुए भी पढ़े लिखे लोग ही अपने परिवार के लोगों से ऐसा व्यवहार करते हैं जिनकी वजह से आज कई परिवार यूं ही खत्म होते जा रहे हैं । मीठे बोल: जिंदगी की दवा है! और कड़वे बोल: जहर! 

उत्तराखंड के देहरादून जिले की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की आत्महत्या से जुड़े मामले में उनकी सास प्रवीणा खत्री को अदालत से एक बार फिर राहत नहीं मिली। प्रभारी सत्र न्यायाधीश महेश चंद्र कौशिक की अदालत ने प्रवीणा खत्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता, सामने आए आरोपों और जारी विवेचना को देखते हुए गिरफ्तारी से पहले जमानत देने का उचित आधार नहीं पाया। इससे पहले भी प्रवीणा खत्री की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत राहत देने से इनकार कर चुकी है। अब 10 अगस्त को हुई सुनवाई के बाद उनकी जमानत की उम्मीद एक बार फिर टूट गई। 
 उत्तराखंड के देहरादून जिले की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की आत्महत्या से जुड़े मामले में उनकी सास प्रवीणा खत्री को अदालत से एक बार फिर राहत नहीं मिली। प्रभारी सत्र न्यायाधीश महेश चंद्र कौशिक की अदालत ने प्रवीणा खत्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता, सामने आए आरोपों और जारी विवेचना को देखते हुए गिरफ्तारी से पहले जमानत देने का उचित आधार नहीं पाया। इससे पहले भी प्रवीणा खत्री की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत राहत देने से इनकार कर चुकी है। अब 10 अगस्त को हुई सुनवाई के बाद उनकी जमानत की उम्मीद एक बार फिर टूट गई।

अदालत में बचाव पक्ष ने प्रवीणा खत्री के खिलाफ दर्ज मुकदमे को गलत तथ्यों पर आधारित बताया। पक्ष की ओर से कहा गया कि प्रवीणा की उम्र 66 वर्ष से अधिक है और वह शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि सृष्टि का विवाह नवंबर 2025 में प्रवीणा के बेटे सौरभ खत्री से हुआ था। परिवार ने दहेज के लिए सृष्टि को प्रताड़ित करने के आरोपों से इनकार किया। याचिका में प्रवीणा के पति मनोहर खत्री की गंभीर बीमारी का भी हवाला दिया गया। बताया गया कि वह ब्रेन कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही। 26 जुलाई 2026 को उनका निधन हो गया था। इसके कुछ दिन बाद 29 जुलाई को सृष्टि की मौत उसके कमरे में फांसी लगाने से होने की बात सामने आई।

अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। अभियोजन के मुताबिक, सृष्टि ने मौत से पहले अपनी मां को व्हाट्सऐप पर करीब छह मिनट का वीडियो भेजा था। बताया गया कि इस वीडियो में सृष्टि ने अपने पति, सास और ननद पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना करने और उसे अपशब्द कहने के आरोप लगाए थे। जांच के दौरान सृष्टि की बहन रुचि, जीजा पंकज सिंह राणा और भाई देवांशु उर्फ गुंजन खंडूरी के बयान भी दर्ज किए गए। अभियोजन के अनुसार, इन बयानों में भी सृष्टि को दहेज को लेकर परेशान किए जाने और ताने दिए जाने की बात सामने आई है।

अदालत ने मामले की परिस्थितियों को गंभीर मानते हुए कहा कि सृष्टि की मौत शादी के सात वर्ष के भीतर असामान्य परिस्थितियों में हुई। कोर्ट ने दहेज मृत्यु से संबंधित आरोपों और केस में सामने आए तथ्यों को ध्यान में रखा। अदालत ने यह भी माना कि मामले की विवेचना अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में उपलब्ध रिकॉर्ड और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रवीणा खत्री को अग्रिम जमानत देने का पर्याप्त आधार नहीं बनता। इसी आधार पर अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
देहरादून: मॉर्निंग वॉक के लिए भी सुरक्षित नहीं देहरादून! तेज रफ्तार बाइक सवार ने ले ली पैदल चल रहे इंजीनियर की जान!
उत्तराखंड: बादल फटने का रोंगटे खड़े करने वाला विडियो आया सामने। चमोली गढ़वाल के नीति घाटी में फटा बादल! तस्वीरें देखिए कमेंट बॉक्स में।
उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में सोमवार शाम (10 अगस्त 2026) को तमक नाले के पास बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आए सैलाब और मलबे के कारण ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर बना बीआरओ (BRO) का वैली ब्रिज ताश के पत्तों की तरह बह गया। एक बीआरओ ऑपरेटर और गाड़ी के बहने व एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। इस घटना से नीति घाटी के 12 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
भयानक: बादल फट गया! तबाही का मंजर। नीति घाटी के तमक में फटा बादल!