
#बद्रीनाथ #मंदिर के पास #कल्चरल #फेस्टिवल में DJ और अश्लील डांस से भड़के #पुजारी और #साधु_संत!
बद्रीनाथ धाम के पास हुए 2 दिन के सांस्कृतिक महोत्सव ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। #सोशलमीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें #भजन_जैमिंग' के नाम पर लाउड DJ और कॉन्सर्ट स्टाइल में गाने बजाए जा रहे हैं। लोगों ने इसे #नाइट_क्लब तक बता दिया।
दरअसल ये #फेस्टिवल 19 और 20 #सितंबर को बद्रीनाथ मंदिर से लगे #Tourist #Arrival #Plaza में हुआ था।
- थीम थी "Our #Heritage, Our Future"।
-#चमोली जिला #प्रशासन और #उत्तराखंड #टूरिज्म विभाग का कहना है कि ये कार्यक्रम #भारतीय #सेना ने अपने #ऑपरेशन सद्भावना' के तहत आयोजित किया था।
-प्रशासन ने कहा- हमने सिर्फ स्टॉल लगाने की इजाजत दी थी, DJ बजाने की जानकारी हमें नहीं दी गई थी।
पुजारियों में आक्रोश:
उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित समिति के #महासचिव बृजेश #सती ने कहा - सेना ने अप्रैल में भी मंदिर के कपाट खुलने से पहले ऐसा ही कार्यक्रम किया था, जिसका पुजारियों ने विरोध किया था। "पूरा दोष सेना पर नहीं डाल सकते, इजाजत तो राज्य सरकार देती है।"
#शंकराचार्य स्वामी #अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा - "बद्रीनाथ में शंख बजाना भी मना है ताकि भगवान विष्णु की तपस्या में खलल न पड़े, फिर वहां अश्लील कार्यक्रम कैसे हो सकते हैं? ऐसे आयोजनों पर बैन लगना चाहिए।"
विपक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने भी कहा - ये स्थानीय परंपराओं के खिलाफ है। सरकार को बताना चाहिए कि टूरिज्म प्रमोशन और व्यवसायीकरण में लाइन कहाँ है?
पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने कहा है कि सेना से इस पर जवाब मांगा जाएगा।
*आपकी राय क्या है? क्या धाम के पास ऐसे DJ वाले कार्यक्रम होने चाहिए? कमेंट में बताएं।*
#BadriNath #UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #CharDhamYatra