
देहरादून: महिला के अपहरण की कोशिश करने वाला 19 साल का लड़का प्रियांशु हुआ गिरफ्तार! अपने दोस्त दीपक के पैसों के लेनदेन के चक्कर में स्कूटी सवार महिला को डराने के लिए रचा था अपहरण का षड्यंत्र! 19 साल की अन्नू पहले ही हो चुकी गिरफ्तार! जिस महिला के अपहरण की हुई थी कोशिश उस महिला का भी लेनदेन को लेकर नहीं था हाथ साफ!
#देहरादून #पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को #सुषमा #शर्मा द्वारा #थाना #रायपुर पर नाला पानी चौक के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु०अ०सं०- 394/26, धारा 126(2)/140(3)/61(2)/ 62 #बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक अभियुक्ता को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई थी। अभियुक्ता से पूछताछ में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों की मदद से उक्त घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया था।
पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक - 27/09/2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त #प्रियांशु पुत्र स्व० #सुखपाल निवासी अन्नकी #रोशनाबाद, थाना #सिडकुल, जनपद हरिद्वार को #नवोदय नगर #हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके साथी दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर देहरादून में सुषमा नाम की महिला से विवाद चल रहा था तथा दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों #आदित्य और #लक्की के साथ उक्त महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।
अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
प्रियांशु पुत्र स्व० सुखपाल निवासी अन्नकी, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, मूल पता - ग्राम नगला एहमाद, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष