
#उत्तराखंड के #हरिद्वार जिले से बड़ी #खबर सामने आई है. हरिद्वार में तैनात एक महिला #पुलिसकर्मी ने अपने ही दफ्तर में नियुक्त #होमगार्ड पर गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि होमगार्ड ने महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ की है. ये मामले हरिद्वार #एसएसपी के पास भी पहुंचा है, जिसके बाद हरिद्वार एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही सिडकुल थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है.
आरोप है कि होमगार्ड लगातार महिला पुलिसकर्मी का पीछा कर रहा था. इनता ही आरोपी होमगार्ड न सिर्फ महिला पुलिसकर्मी को परेशान किया, बल्कि उसके साथ बदसलूकी भी की. महिला #कांस्टेबल के मना करने पर भी जब आरोपी होमगार्ड नहीं माना तो पीड़िता ने हरिद्वार एसएसपी से मामले की शिकायत की.
एसएसपी के निर्देश पर #सिडकुल थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पुलिस के अनुसार महिला कांस्टेबल ने शिकायत देकर तहरीर में बताया कि कार्यालय में नियुक्त होमगार्ड उसे आए दिन परेशान करता है. उसने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं.
आरोप लगाया कि वह जहां भी जाती है, वह उसका पीछा करता है. इतना ही नहीं #व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज भेजकर उसे परेशान करता है. आरोप लगाया कि बीती 22 सितंबर को वह सरकारी कार्य से #डीएम कार्यालय स्थित #पोस्टऑफिस गई थी. आरोप है कि होमगार्ड उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया और उसका हाथ पकड़कर बदसलूकी करने लगा. इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने महिला से परेशानी के बारे में पूछा.
आरोप है कि व्यक्ति के पहुंचते ही होमगार्ड ने उसका हाथ छोड़ दिया. इसके बाद वो वहां से भागकर वापस आ गई और पुलिस को लिखित शिकायत दी. हरिद्वार के एसएसपी #नवनीत #सिंह #भुल्लर के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया. सिडकुल थाना प्रभारी #अजयशाह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया. #मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.