बड़ा सवाल: सबसे ज्यादा रिश्वत #उत्तराखंड के किस विभाग में चलती है?
उत्तराखंड के #नैनीताल जिले की #धारी #तहसील में सतर्कता अधिष्ठान #विजिलेंस #टीम ने 26 सितंबर 2026 को #पटवारी निर्मल बोरा को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी पटवारी ने एक #ग्रामीण की #जमीन की नाप-जोख (पैमाइश) करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी #सूचना विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर पर दी। जांच सही पाए जाने के बाद #हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर पटवारी को गिरफ्तार किया।
#भ्रष्टाचार की #शिकायत कहाँ करें: यदि आपसे भी कोई सरकारी #कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो आप सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के टोल-फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर शिकायत कर सकते हैं।