Public App Logo
Profile Picture

PRO JS RATLAM

@projsratlam
650Followers
0Following
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन पिपलोदा में किया गया

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर मांगलिक भवन पिपलौदा में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आंगनवाडि़यों में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स‍हायिकाओं तथा आशा कार्यकर्ताओं का सम्‍मान सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता तथा विधायक डॉ. राजेन्‍द्र पांडेय के आतिथ्‍य में किया गया।

आयोजित समारोह की शुरूआत सरस्‍वती, भारतमाता तथा कन्‍या पूजन से की गई। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 63 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स‍हायिकाओ तथा आशा कार्यकर्ताओं को सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रवीण यादव तथा मंडल की ओर से की गई सेवा के बारे में युवामोर्चा अध्‍यक्ष प्रफुल्‍ल जैन ने जानकारी प्रदान की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता ने स्‍वच्‍छता अभियान सहित केन्‍द्र सरकार की 700 से अधिक योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए हितग्राहियों को संकल्पित होने का आह्वान किया। विधायक डॉ. राजेन्‍द्र पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों तथा गरीबों की व्‍यथा को समझकर देश को 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे सभी के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए सभी समाज के 90 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, एडीएम श्री बृजेंद्र रावत, रेडक्रॉस से श्री मनीष रावल, एल्डरमैन श्री हेमंत राहोरी, रेडक्रॉस चेयरमैन श्री प्रितेश गादिया, सामाजिक न्याय उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। अतिथि द्वारा उदभोदन में कहा गया कि रेडक्रॉस एवं सामाजिक न्याय विभाग दोनों ही मानवता के लिए कार्य करते हैं। विगत कई वर्षों से सतत समाज के बीच में कार्य करते हुए नए आयाम स्थापित किए गए है। वृद्धजन दिवस पर वृद्ध जनों का स्वागत कर भारत की संस्कृति को पुनः रतलाम की माटी पर दर्शाया गया।  वृद्ध जनों में 80 से अधिक वृद्धि जनों का स्वागत किया गया। जिसमें वृद्ध आश्रम के 16 वृद्ध जन एवं अन्य समाज जनों में से वृद्ध जन पधारे और सामाजिक समरसता का भाव दिखा।

वृद्ध जनों का शॉल माला अभिनंदन पत्र देकर अभिनंदन मंचासीन अतिथि एवं रेड क्रॉस के संचालक मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी वृद्धजनों का अभिनंदन किया और उन्हें प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद एवं अन्य संस्थाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।  साथ ही नशा मुक्ति रैली का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील पारीक ने किया, आभार अशोक जैन ने माना।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
जावरा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2047' अभियान के अंतर्गत भव्य जागरूकता कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति रन / वॉक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे नशा मुक्ति रन एवं हेल्थ वॉक प्रतियोगिता से हुई, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ जावरा की विभिन्न डिफेंस अकादमियों के विद्यार्थियों, वॉक क्लब जावरा के सदस्यों सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. विद्या तिवारी के निर्देशन में, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्यामलाल चौधरी एवं डॉ. रेणुका रामदेव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में झाला अकादमी से श्री चरण सिंह, फोर्स डिफेंस अकादमी से श्री देवेन्द्र सिंह तथा कमाण्डो डिफेंस अकादमी से श्री राहुल माली का विशेष सहयोग रहा।

मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंदसौर-जावरा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, प्राचार्य डॉ. विद्या तिवारी, मंच पर अन्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री प्रमोद रावल एवं श्री महेश सोनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो. भावना भट्ट ने किया। मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत में संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम् की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्यामलाल चौधरी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 2 अगस्त को प्रारम्भ किया गया 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी संकल्प है।

विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकारमय बनाता है। युवाओं को इस सामाजिक बुराई से सदैव दूर रहना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं।

मुख्य वक्ता के रूप में सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी का 'विकसित भारत 2047' का संकल्प तभी पूर्ण होगा, जब देश का युवा नशा मुक्त, शारीरिक रूप से सशक्त और मानसिक रूप से दृढ़ होगा। जो युवा नशे को हराता है, वही वास्तविक योद्धा है। उन्होंने प्रत्येक युवा से इस जन-आंदोलन को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का आह्वान किया एवं उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/>
1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे

28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तहत प्रारूप-6 में आवेदन प्राप्त किए जा रहे

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बृजेंद्र रावत ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 219-रतलाम ग्रामीण (अजजा), 220-रतलाम सिटी, 221-सैलाना (अजजा), 222-जावरा एवं 223-आलोट (अजा) में 28 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक विधानसभा स्तर पर विशेष अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति किए जाने हेतु प्रारूप-6 में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=Jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को खिलाई जाएगी एल्‍बेंडाजोल की गोली

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया किे रतलाम जिले में कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। जिसमें 1 से 19 वर्ष के बच्‍चों को एल्‍बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमिनाशन किया जाएगा। 6 अक्टूबर को अल्बेंडाजोल की गोली से वंचित रहने वाले बच्चों को 9 अक्टूबर को दवा खिलाई जाएगी।

इस संबंध मे जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि वर्ष में एक बार एल्‍बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्‍चों की सेहत और पोषण में सुधार होता है तथा एनीमीया से बचा जा सकता है। 1 से 2 वर्ष के बच्‍चों को आधी गोली चुरा करके तथा 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पुरी गोली चुरा करके, 3 वर्ष से 19 वर्ष के बच्‍चों को पूरी गोली अच्‍छी तरह चबाकर या पीसकर खिलाई जाना है। गोली हल्‍के नाश्‍ते अथवा भोजन के बाद खिलाई जा सकती है।

बीमार बच्‍चों को गोली नहीं खिलाई जाएगी। सामान्‍य रूप से 1 से 5 वर्ष के बच्‍चों को आंगनवाडी केन्‍द्र पर गोली खिलाई जाएगी। 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को निजी और शासकीय स्कूलों में गोली खिलाई जाएगी।  20 वर्ष से 49 वर्ष तक की महिलाओं (जो गर्भवती या धात्री नहीं है) को भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की एक पूरी गोली खिलाई जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=Jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
कहानी बदलाव की

समूह से मिली आर्थिक मदद, कटलरी दुकान के साथ अन्य कार्यों से बढ़ी बुलाक मालवीय की आमदनी

ग्राम सरसोदा निवासी श्रीमती बुलाक मालवीय आज अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। 

बुलाक मालवीय ने बताया कि वे वर्ष 2019 से राधा स्वामी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आरएफ की राशि मिली जिससे उन्होंने कटलरी की दुकान शुरू की। इसके बाद 25 हजार रुपये की प्राप्त सीआईएफ राशि का उपयोग कटलरी दुकान को बढ़ाने में किया। दुकान के विस्तार से उनकी आमदनी बढ़कर 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई।

इसके साथ ही श्रीमती बुलाक मालवीय ने दो वर्ष तक बैंक सखी के रूप में कार्य किया जिससे उन्हें प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आय हुई। वर्तमान में वे सीएलएफ मैनेजर के पद पर कार्य कर रही हैं और उन्हें 4 हजार रुपये प्रतिमाह प्राप्त होते हैं। वे सीएलएफ में 80 लखपति दीदियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बैंक से जोड़ने तथा ऋण दिलाने का कार्य भी कर रही हैं।

बुलाक मालवीय ने बताया कि विभिन्न कार्यों से आज उनकी मासिक आमदनी 30 से 35 हजार रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए आजीविका मिशन सहित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
PMS योजना पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला संपन्न

एमएसएमई को मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, निर्यात, GeM एवं विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन एवं पश्चिम रेलवे रतलाम के सहयोग से प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना विषय पर आज एक दिवसीय राष्ट्रिय सेमिनार /कार्यशाला का आयोजन रतलाम जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका मुख्य थीम "Viksit Madhya Pradesh @ 2047 through Exports” था I

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एमएसएमई को एमएसएमई मंत्रालय की प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, मध्य प्रदेश एमएसएमई विभाग की  योजनाओं, मार्केटिंग, पैकेजिंग, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट, एवं विशेष रूप से डाक निर्यात योजना, SIDBI की विभिन्न योजनाएं, GeM, ZED scheme, RAMP Scheme, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास  (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अश्विनी कुमार, मंडल रेलवे प्रंबंधक, पश्चिम रेलवे रतलाम, द्वारा उद्यमियों को “अल्पकालिक लाभ के लिए दीर्घकालिक नुकसान का जोखिम न लेने की सलाह दी गई, एवं अपने उत्पाद की गुणवत्ता से किसी भी तरह से कोई भी समझौता न करने की अपील की गई” I 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान सम्बंधित आवश्यक जानकारी भी मौके पर प्रदान की गई। उक्त कार्यशाला भारत सरकार द्वारा पीएमएस स्कीम के अंतर्गत आयोजित की गई।bu8
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा दिवस मनाया गया

जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।  मेरी कहानी मेरी सफलता योजना के लाभार्थियों से संवाद किया गया तथा पोषण माह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण भी किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 3 अक्टूबर तथा शहरी क्षेत्रों में 4 अक्टूबर को लगेंगे शिविर'

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के आदेशानुसार सेवा सेतु अभियान- सरकार आपके द्वारा के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में रतलाम जावरा आलोट सैलाना बाजना एवं पिपलौदा विकासखंड में 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में नगर निगम रतलाम नगर पालिका जावरा तथा नगर परिषद बड़ावदा, पिपलौदा, आलोट, ताल, सैलाना, नामली एवं धामनोद में 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सफलता की कहानी

आजीविका मिशन से जुड़कर रीना राठौर ने बढ़ाया सिलाई एवं पशुपालन का कार्य, पति के साथ शुरू किया फोटो स्टूडियो

ग्राम आक्या निवासी श्रीमती रीना राठौर आज मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। वे आदर्श आजीविका संगठन से जुड़ी हैं तथा उनका सीएलएफ वृंदावन संकुल स्तरीय संगठन खामलिया है। 

उन्होंने बताया कि समूह से मिली आरएफ की राशि से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई का कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्हें डेढ़ लाख रुपए का ऋण मिला जिससे उन्होंने पशु खरीदकर पशुपालन शुरू किया और 25 हजार रुपए का मुनाफा कमाया।

डेढ़ लाख रुपए का ऋण पूरा करने के बाद उन्हें तीन लाख रुपए का ऋण मिला। इससे उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर फोटो स्टूडियो शुरू किया जिससे अब परिवार की अच्छी आमदनी हो रही है।

रीना राठौर ने आजीविका मिशन से मिले अवसर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद व्यक्त किया।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=Jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रिंगनोद में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रिंगनोद आंगनवाड़ी शक्ति केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का स्वागत किया गया तथा सरस्वती पूजन कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया तथा उपस्थितजनों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/>
प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह 30 सितंबर को रतलाम आएंगे

जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कुंवर विजय शाह 30 सितंबर को रतलाम आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार प्रातः 06.00 बजे भोपाल से रतलाम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 10.20 बजे रतलाम में आगमन होगा।

प्रात: 11.30 बजे कलेक्‍टर कार्यालय में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 01:45 बजे सैलाना में स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 04.00 बजे सैलाना से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
खण्डवा-मंदसौर ट्रांसमिशन लाइन के कार्य में आ रही बाधाएं दूर, 10 साइट पर कार्य प्रारंभ

एसडीएम जावरा श्री बघेल ने बताया कि खण्डवा-मंदसौर ट्रांसमिशन लाइन के टावर फाउंडेशन एवं इरेक्शन कार्य में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए राजस्व दल एवं ट्रांसमिशन लाइन अधिकारियों द्वारा ग्राम गोदीशंकर, मिंडाजी एवं वीरपुर स्थित 10 साइटों का अवलोकन किया गया। मौके पर संबंधित कृषकों एवं अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं का समाधान किया गया तथा कार्य प्रारंभ करवाया गया। भारतीय तार अधिनियम 1885 के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य के दौरान फसल नुकसानी का मुआवजा कृषकों को समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए तथा कार्य के दौरान कृषकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/>
जिले में विभिन्न कार्यालयों में हुई जनसुनवाई

अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिले में विभिन्न विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।

नगर पालिक निगम रतलाम क्षेत्र कार्यालय, रतलाम, जावरा, सैलाना एवं आलोट अनुविभाग कार्यालय तथा बाजना एवं पिपलौदा विकासखंड कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।

जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा आवेदनों को दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा जिन प्रकरणों का निराकरण मौके पर संभव था, उनका निराकरण किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर श्री कटेसरिया ने डिप्टी कलेक्टर कृष्णपालसिंह बघेल को सौंपा जावरा एसडीएम का प्रभार

प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने श्री कृष्णपालसिंह बघेल डिप्टी कलेक्टर जिला रतलाम को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग-जावरा जिला रतलाम का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है।

आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल के आदेश दिनांक 23 सितंबर 2026 के अनुसार म.प्र. शासन की अधिसूचना दिनांक 24 नवंबर 2018 से प्रभावशील विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने पर श्री कृष्णपालसिंह बघेल को मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 24 में प्रदत्त प्रावधानों के अनुसार राजस्व न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण की शक्तियां प्रदान की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना हुई

जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रयासो में निरंतर सफलता मिल रही है।विधानसभा क्षेत्र में रिक्त पदों की पूर्ति करते हुए 12 चिकित्सको की पदस्थापना की है। 

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मूलभूत अधोसंरचना के कार्यो की स्वीकृति के साथ ही रिक्त पदों की पूर्ति के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से पदपूर्ति के लिए चर्चा की थी। इन्ही प्रयासों के फलस्वरूप जावरा विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों में 12 चिकित्सको की पदस्थापना की गई है।

प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ पांडेय के आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा जारी चिकित्सको की नियुक्ति आदेश में सिविल हॉस्पिटल जावरा में 5 चिकित्सको के नियुक्ति आदेश जारी किये गए है। जिनमे डाॅ श्रेया रातवजिया, डाॅ सृष्टि गर्ग, डाॅ समीक्षा अग्रवाल, डाॅ वरुण साहू, डाॅ विजय पाटीदार की नियुक्ति हुई है। 

इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद में 3 चिकित्सक डॉ प्रतिभा पाटीदार, डॉ किशन पाटीदार तथा डॉ कृष्णा परमार, सिविल हॉस्पिटल पिपलौदा में 4 चिकित्सक डॉ राहुल कुशवाह, डॉ मनीषा पाटीदार, डॉ अर्चिषा कांत तथा डॉ शेजल जाटव की नियुक्ति की गई है।

जावरा विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने चिकित्सको की नियुक्ति पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव, उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल, विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
उर्वरक की निर्धारित दर से अधिक राशि मांगने पर मैसर्स राठौर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर नामली का उर्वरक लाइसेंस निलंबित

लायसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल द्वारा उर्वरक की निर्धारित दर से अधिक राशि की मांग किए जाने पर मैसर्स राठौर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर नामली का उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया है।

मैसर्स राठौर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर महू-नीमच रोड नामली द्वारा श्री पवन पिता रतनलाल जाट निवासी नामली से उर्वरक की निर्धारित दर से 25 रुपये अधिक की मांग की गई थी। उक्‍त कृत्य उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के 3(3) का उल्लंघन है 

मैसर्स राठौर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर नामली विकासखंड रतलाम जिला रतलाम का उर्वरक लाइसेंस क्रमांक RS/434/1401/11/2015 दिनांक 24 सितंबर 2015 तथा नवीनीकरण क्रमांक RS/434/1404/79/2021 दिनांक 30 सितंबर 2021 को अन्य आगामी आदेश होने तक निलंबित किया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
रोजगार स्‍वरोजगार एंव अप्रेंटिसशिप मेला 7 अक्टूबर को आईटीआई   रतलाम में

अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रोजगार का लाभ उठाए

जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 07 अक्टूबर 2026 को शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में किया जाएगा। जिसमें  बेरोजगार युवाओं  को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी. आई उतीर्ण तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।

इच्छुक आवेदक युवा संगम मेले में 07 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं  बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम पंचायत इटावा माताजी में 29 सितंबर को मतदान के चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित

मतदान वाले क्षेत्र में शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों के लिए अवकाश रहेगा

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 (पूर्वाद्ध) हेतु मतदान 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को संबधित जिले में जिले के संबधित ग्राम पंचायत/निर्वाचन क्षेत्र में 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बृजेंन्‍द्र रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत एवं सरपंच पद निर्वाचन हेतु ग्राम पंचायत ईटावामाताजी विकासखण्ड रतलाम में निवास करने वाले शासकीय/अर्द्ध शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों को सामान्य अवकाश तथा "पराक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट्स एक्ट) 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा-25 के अंतर्गत" मतदान हेतु 29 सितंबर 2026 को जिले के संबंधित ग्राम पंचायत/निर्वाचन क्षेत्र में एक दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु अभियान के तहत विद्युत वितरण केंद्रों पर तहसीलवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा

विद्युत उपभोक्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विद्युत सेवाओं की दी जाएगी जानकारी

अधीक्षण यंत्री श्री मनोज शर्मा (सं.सं.) म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. रतलाम वृत्त ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा "सेवा सेतु अभियान' 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, रतलाम वृत्त अंतर्गत 'सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न वितरण केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जा रहे है।

शिविरों में उपभोक्ताओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विद्युत विभाग से संबधित सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

तहसीलवार शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। रतलाम सीटी में 7 अक्टूबर को कार्यालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर पर शिविर आयोजित होगा। रतलाम ग्रामीण, पिपलौदा एवं बाजना में 7 अक्टूबर को, सैलाना एवं जावरा में 5 अक्टूबर को, आलोट एवं रावटी में 6 अक्टूबर को तथा ताल में 8 अक्‍टुबंर को शिविर आयोजित होगा। शिविर कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा।

विद्युत वितरण कंपनी ने क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की सेवाओं से सबका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित : कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन उत्सव आयोजित, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कुपोषण से मुक्त हुए बच्चों को सुपोषित आहार प्रदान किया गया तथा लाड़ली बहनों का भी सम्मान किया गया।

तीनों विभाग सीधे जनकल्याण से जुड़े, इनकी सेवाओं से होगा सर्वांगीण विकास

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग जनकल्याण से सीधे जुड़े हुए हैं और इनकी पहुंच जन-जन तक है। यदि इन तीनों विभागों की सेवाएं समाज को बेहतर रूप से मिलती रहेंगी, तो सभी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को किस प्रकार पोषण दिया जाना चाहिए, इस संबंध में सक्षम नागरिकों को भी जागरूक किया जाए, तो कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा।

मिलेट्स एवं संतुलित आहार की पोषण प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मिलेट्स एवं अन्य पौष्टिक सामग्री से तैयार खाद्य पदार्थों की पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। श्री काश्यप ने कहा कि यदि पौष्टिक एवं संतुलित आहार को दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जाए, तो बच्चों को कुपोषण से बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/>
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए

खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के आवश्यक मेडिकल प्रमाण पत्र एवं पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। 

मौके पर खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले होना नहीं पाया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सोयाबीन ऑयल एवं पनीर का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया जा रहा है। 

इसी प्रकार हुसैन टेकरी रोड जावरा स्थित न्यू बजरंग ढाबा का निरीक्षण किया गया। मौके पर श्री अनिल गणावा प्रोपराइटर ढाबे का संचालन करते पाए गए। मौके पर खाद्य रजिस्ट्रेशन डिस्प्ले होना नहीं पाया गया तथा कर्मियों के मेडिकल प्रमाण पत्र भी नहीं पाए गए। मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत पनीर एवं गेहूं का आटा के नमूने जांच के लिए लिए गए। 

लिए गए चारों नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियम अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत रतलाम जिले में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम मनाया गया

1192 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण, सम्मान एवं बाल सुलभ गतिविधियां आयोजित की गई

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम के द्वारा आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जा रहा है।

26 सितंबर को जिले में 1192 आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा एवं एएनएम का सम्मान एवं बाल सुलभ गतिविधियों का आयोजन किया गया। 

रतलाम ग्रामीण अंतर्गत विधायक श्री मथुरा लाल डामोर  की उपस्थिति में कुंडला ग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा दिए गए संदेश का वाचन किया गया एवं हितग्राहियों को वीडियो भी दिखाया गया। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=JanSampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
LIVE: बीएचईएल, दशहरा मैदान, भोपाल में आयोजित 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' अंतर्गत सावर्जनिक यात्री बसों के संचालन का शुभारंभ कार्यक्रम
सेवा-संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता 26 सितंबर को

‘मेरे सपनों का भारत-सेवा’ विषय पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि सागोद रोड पर होगा आयोजन

डीईओ सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि  सेवा-संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘‘मेरे सपनों का भारत-सेवा’’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागोद रोड रतलाम में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं सुक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम मंत्री मध्‍यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप होंगे।

चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों से 1-1 चयनित प्रतिभागी अपनी चित्रकला के माध्यम से अपने "सपनों का भारत" प्रदर्शित करेंगे। भाषण प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक विकासखंड से 2-2 चयनित ओजस्वी प्रतिभागी अपने विचारों की अभिव्यक्ति देंगे।  

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम 5 चयनित विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।