सेवा संकल्प अभियान के तहत रतलाम जिले में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम मनाया गया
1192 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण, सम्मान एवं बाल सुलभ गतिविधियां आयोजित की गई
सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम के द्वारा आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जा रहा है।
26 सितंबर को जिले में 1192 आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा एवं एएनएम का सम्मान एवं बाल सुलभ गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रतलाम ग्रामीण अंतर्गत विधायक श्री मथुरा लाल डामोर की उपस्थिति में कुंडला ग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा दिए गए संदेश का वाचन किया गया एवं हितग्राहियों को वीडियो भी दिखाया गया। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।
#JanSampark #ratlam
#MadhyaPradesh
62 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026